IND-AUS Boxing day Test Match: दूसरे दिन भी ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा रहा भारी, विराट-यशस्वी की मेहनत पर फिरा पानी

IND-AUS Boxing day Test Match: दूसरे दिन भी ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा रहा भारी, विराट-यशस्वी की मेहनत पर फिरा पानी

Authored By: गुंजन शांडिल्य

Published On: Saturday, December 28, 2024

Last Updated On: Sunday, April 27, 2025

IND-AUS Boxing Day Test Match: Dusre Din Bhi Australia Ka Palda Bhari, Virat-Yashasvi Ki Mehnat Par Phera Paani
IND-AUS Boxing Day Test Match: Dusre Din Bhi Australia Ka Palda Bhari, Virat-Yashasvi Ki Mehnat Par Phera Paani

दूसरे दिन के अंतिम सत्र में खराब बल्लेबाजी के कारण यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली की तीसरे विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी की सारी मेहनत पर पानी फिर गया। भारत ने अंतिम सत्र में 11 रन पर तीन विकेट खो दिए।

Authored By: गुंजन शांडिल्य

Last Updated On: Sunday, April 27, 2025

हाइलाइट

  • दूसरे दिन भी ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी जबरदस्त रही। स्मिथ ने शतक पूरा किया।
  • टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने बढ़त हासिल कर ली है।
  • कप्तान रोहित शर्मा ने फिर किया निराश। सिर्फ 3 रन बनाए।
  • यशस्वी-विराट ने 102 रन की शतकीय साझेदारी की।

मेलबोर्न टेस्ट का दूसरा दिन ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में शुरू हुआ था। दिन में थोड़े समय के लिए खेल भारत के पक्ष में आता दिखा, लेकिन आखिरी गेंद फेंके जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने फिर से वापसी कर लिया। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 474 रन पर समाप्त हुई। ऑस्ट्रेलिया आज 311 रन से आगे खेलना शुरू किया था। कल उसके 6 विकेट गिरे थे।

दूसरे दिन भी ऑस्ट्रेलिया मजबूत

दूसरे दिन भारत को ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट लेने में लंबा समय लगा। ऑस्ट्रेलिया ने अपने कल स्कोर में 100 रन जोड़ चुका था तब, उसका सातवां विकेट गिरा। जडेजा ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के कैच नीतीश के हाथ पकड़वाया। आठवें विकेट के लिए भी भारत 43 रन तक इंतजार करना पड़ा।

स्मिथ का शतक

स्मिथ आज 68 रन से आगे खेलना शुरू किया था। आज उन्होंने अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 140 रन बनाए। इसके लिए स्मिथ ने 197 गेंद खेले। स्मिथ को आकाशदीप ने बोल्ड किया। अपने पूरे खेल में उन्होंने कुल 13 चौके और 3 छक्के मारे। स्मिथ नौवें विकेट के रूप में पवेलियन लौटे। तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 454 हो चुका था। इसी स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का आठवां विकेट भी गिरा था।

बुमराह के चार विकेट

कल भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे थे। आज भी उन्होंने एक विकेट लिए। इस तरह जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में चार विकेट झटके। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया का 474 रन पर अंतिम विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की पारी को खत्म किया।

भारत की शुरुआत रही खराब

इस टेस्ट में भारतीय टीम ने एक बदलाव किए थे। शुभमन गिल के स्थान पर ऑलराउंडर आकाशदीप को लिया गया था। इसके अलावा रोहित शर्मा शीर्ष क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरे। आज कप्तान रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करने उतरे। तब लग रहा था कि भारत की ओपनर की समस्या खत्म हो जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रोहित शर्मा सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। तब भारत का स्कोर मात्र 8 रन ही हुआ था। इसके बाद केएल राहुल क्रीज पर आए, वे थोड़ी देर तक रूके जरूर लेकिन वे भी कोई बड़ा स्कोर नहीं कर पाए। राहुल 24 रन बनाकर आउट हुए।

यशस्वी-विराट ने किया परेशान

इसके बाद ओपनर यशस्वी का साथ देने विराट कोहली आए। कोहली और यशस्वी ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को काफी देर तक परेशान किया। इन दोनों की जोड़ी ने शतकीय साझेदारी निभाई। कोहली शुरू से ही अच्छी फॉर्म में दिखे, उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों को छोड़ने और देर से खेलने में बेहतरीन निर्णय लिया। जायसवाल ने शानदार अर्धशतक लगाया और भारत के लिए रन बनाने के साथ ही अपनी रणनीति बदली। दोनों के बीच 100 रन की साझेदारी ने मेहमान टीम को मुकाबले में वापस ला दिया, लेकिन फिर गति बदल गई।

फिट लड़खड़ाई टीम इंडिया

एक समय भारत 2 विकेट पर 153 रन बनाकर आगे बढ़ रहा था। यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 102 रन जोड़ लिए थे। लेकिन अंतिम 30 मिनट भारत को भारी पड़ा। भारत 5 विकेट पर 164 रन बनाकर मुश्किल में फंस गया। मेहमान टीम ने अगले 11 रन में तीन विकेट खो दिए थे।

गुंजन शांडिल्य समसामयिक मुद्दों पर गहरी समझ और पटकथा लेखन में दक्षता के साथ 10 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। पत्रकारिता की पारंपरिक और आधुनिक शैलियों के साथ कदम मिलाकर चलने में निपुण, गुंजन ने पाठकों और दर्शकों को जोड़ने और विषयों को सहजता से समझाने में उत्कृष्टता हासिल की है। वह समसामयिक मुद्दों पर न केवल स्पष्ट और गहराई से लिखते हैं, बल्कि पटकथा लेखन में भी उनकी दक्षता ने उन्हें एक अलग पहचान दी है। उनकी लेखनी में विषय की गंभीरता और प्रस्तुति की रोचकता का अनूठा संगम दिखाई देता है।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य खेल खबरें