BCCI ने जारी की IPL 2026 ऑक्शन की फाइनल लिस्ट, 350 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

Authored By: Ranjan Gupta

Published On: Tuesday, December 9, 2025

Last Updated On: Tuesday, December 9, 2025

IPL 2026 ऑक्शन: BCCI ने 350 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट जारी की, जल्द होगी नीलामी.
IPL 2026 ऑक्शन: BCCI ने 350 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट जारी की, जल्द होगी नीलामी.

BCCI ने IPL 2026 के लिए ऑक्शन की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है. 1355 रजिस्टर्ड खिलाड़ियों में से सिर्फ 350 को चुना गया है. 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाली इस नीलामी में कई बड़े नाम, नई रणनीति और बदला हुआ फॉर्मेट देखने को मिलेगा.

Authored By: Ranjan Gupta

Last Updated On: Tuesday, December 9, 2025

IPL 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और इसी बीच BCCI ने ऑक्शन की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है, जिसने क्रिकेट फैंस के उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया है. इस बार 1355 खिलाड़ियों में से सिर्फ 350 खिलाड़ियों को नीलामी के लिए चुना गया है, यानी लगभग 1005 नाम लिस्ट से बाहर हो चुके हैं. नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगी, जहां करोड़ों की बोली, बड़े नामों की जंग और नए खिलाड़ियों के सरप्राइज एंट्री देखने को मिलेंगे. इस बार का ऑक्शन फॉर्मेट भी पूरी तरह नया और ज़्यादा पारदर्शी है. कौन से खिलाड़ी हिट होंगे, किस पर लगेगी सबसे बड़ी बोली और कौन बनेगा टीमों की पहली पसंद, सभी जवाब अब इसी मेगा ऑक्शन में तय होंगे.

किस प्राइस में कितने खिलाड़ी?

इस बार सबसे ऊंचा बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा गया है. इस कैटेगरी में 40 खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है. इनमें कैमरून ग्रीन, वेंकटेश अय्यर, मथीशा पथिराना, डेविड मिलर, रचिन रवींद्र और स्टीव स्मिथ जैसे बड़े नाम शामिल हैं. 1.5 करोड़ वाले ब्रैकेट में 9 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. वहीं सिर्फ 4 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 1.25 करोड़ रुपये रखा है. 1 करोड़ रुपये की कैटेगरी में 17 खिलाड़ी हैं. इसके अलावा 42 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 75 लाख रुपये तय किया है. इस बार हर दाम पर खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण दिख रहा है.

BCCI ने हटाए 1000 से ज्यादा नाम

इस बार बीसीसीआई ने नीलामी प्रक्रिया को आसान और साफ रखने पर जोर दिया है. पहले ड्राफ्ट में 1355 खिलाड़ियों के नाम थे. लेकिन बोर्ड ने छंटनी करते हुए 1005 खिलाड़ियों को सूची से हटा दिया. अब नीलामी में सिर्फ 350 खिलाड़ी बचे हैं. बोर्ड का कहना है कि इससे फ्रेंचाइजी को खिलाड़ियों का बेहतर विश्लेषण करने में मदद मिलेगी. साथ ही हर कैटेगरी को क्रम से पेश करने की योजना भी बनाई गई है ताकि टीमों को चुनाव में आसानी हो.

35 नए खिलाड़ी शामिल

फाइनल लिस्ट में 35 खिलाड़ियों को और जोड़ा गया है, जिन्होंने पहले आवेदन नहीं किया था. इनमें श्रीलंका के त्रावीण मैथ्यू, बिनुरा फर्नांडो, कुसल परेरा और दुनिथ वेलालगे जैसे नाम हैं. वेस्टइंडीज के अकीम ऑगस्टे और अफगानिस्तान के अरब गुल भी पहली बार नीलामी में दिखेंगे. इन नए चेहरों के आने से टीमों के पास और विकल्प बढ़ गए हैं. खासकर श्रीलंकाई खिलाड़ियों की विविधता फ्रेंचाइजी को काफी आकर्षित कर सकती है.

नीलामी का नया फॉर्मेट

इस बार नीलामी का फॉर्मेट थोड़ा बदल दिया गया है. प्रक्रिया पहले से अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित होगी. सबसे पहले कैप्ड खिलाड़ियों को उनकी भूमिका के आधार पर पेश किया जाएगा. बल्लेबाज, ऑलराउंडर, विकेटकीपर, तेज गेंदबाज और स्पिनर. इसके बाद अनकैप्ड खिलाड़ियों के साथ भी यही क्रम रहेगा. पहले राउंड के बाद 71 से 350 नंबर तक के खिलाड़ियों को ‘एक्सेलेरेटेड राउंड’ में लाया जाएगा. इसके बाद टीमों को मौका मिलेगा कि वे उन खिलाड़ियों के नाम फिर भेजें जो पहले पेश नहीं हुए थे या जो बिना बिके रह गए थे. इससे नीलामी का प्रवाह तेज और साफ रहेगा.

विदेशी खिलाड़ी

अरब गुल, माइल्स हैमंड, डैन लेटगन, क्विंटन डी कॉक, कॉनर एजथरह्यूजन, जॉर्ज लिंडे, बयांडा माजोला, त्रावीण मैथ्यू, बिनुरा फर्नांडो, कुसल परेरा, दुनिथ वेलालगे, अकीम ऑगस्टे.

भारतीय खिलाड़ी

नाम
सादिक हुसैन
विष्णु सोलंकी
सबीर खान
बृजेश शर्मा
कनिष्क चौहान
एरन जॉर्ज
जिक्कु ब्राइट
श्रीहरी नायर
माधव बजाज
श्रीवत्स आचार्य
यशराज पुंजा
साहिल परख
रोशन वाघसारे
यश डिचोलकर
अयाज खान
धुर्मिल मतकर
नमन पुष्पक
परिचित वलसणकर
पुरव अग्रवाल
ऋषभ चौहान
सागर सोलंकी
इजाज सावरिया
अमन शेखावत

यह भी पढ़ें :- IND vs SA 1st T20I Playing-XI: भारत और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने, जानें पहले टी20 की संभावित प्लेइंग-11

About the Author: Ranjan Gupta
रंजन कुमार गुप्ता डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल न्यूज चैनल में तीन वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे कंटेंट राइटिंग, गहन रिसर्च और SEO ऑप्टिमाइजेशन में माहिर हैं. शब्दों से असर डालना उनकी कला है और कंटेंट को गूगल पर रैंक कराना उनका जुनून! वो न केवल पाठकों के लिए उपयोगी और रोचक लेख तैयार करते हैं, बल्कि गूगल के एल्गोरिदम को भी ध्यान में रखते हुए SEO-बेस्ड कंटेंट तैयार करते हैं. रंजन का मानना है कि "हर जानकारी अगर सही रूप में दी जाए, तो वह लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है." यही सोच उन्हें हर लेख में निखरने का अवसर देती है.
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य खेल खबरें