कब और कहां होगा IPL 2026 मिनी ऑक्शन? जानिए हाई-प्रोफाइल ट्रेड डील

Authored By: Ranjan Gupta

Published On: Friday, November 14, 2025

Last Updated On: Friday, November 14, 2025

IPL 2026 मिनी ऑक्शन की तारीख और जगह, हाई-प्रोफाइल ट्रेड डील और खिलाड़ियों की संभावित टीमों की जानकारी.
IPL 2026 मिनी ऑक्शन की तारीख और जगह, हाई-प्रोफाइल ट्रेड डील और खिलाड़ियों की संभावित टीमों की जानकारी.

IPL 2026 की मिनी नीलामी इस बार भी विदेश में आयोजित होने जा रही है. 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाली इस ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजी अपनी रणनीति को नए सिरे से सेट करेंगी. इससे पहले टीमों को 15 नवंबर तक रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी होगी. कई टीमों के बीच बड़े ट्रेड पहले ही हो चुके हैं, जिसने ऑक्शन से पहले माहौल और भी गर्म कर दिया है.

Authored By: Ranjan Gupta

Last Updated On: Friday, November 14, 2025

आईपीएल 2026 (IPL 2026) सीजन से पहले तैयारियां तेज हो गई हैं. दो साल लगातार विदेश में नीलामी कराने के बाद बीसीसीआई ने इस बार भी मिनी ऑक्शन के लिए अबू धाबी को चुना है. 16 दिसंबर को होने वाली यह नीलामी सिर्फ एक दिन की होगी, लेकिन उसके असर पूरे सीजन की कहानी बदल सकते हैं. गौरतलब है कि यह लगातार तीसरा साल होगा, जब आईपीएल नीलामी विदेश में आयोजित की जा रही है. दुबई में 2024 की नीलामी पहली बार विदेश में आयोजित की गई थी. 2025 सीजन के लिए दो दिवसीय मेगा ऑक्शन भी दुबई के जेद्दा में आयोजित किया गया था. नी

ऑक्शन में जाने से पहले फ्रेंचाइजियों को 15 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक अपनी रिटेंशन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची बीसीसीआई को सौंपनी होगी. इसके बाद उन्हें शॉर्टलिस्ट करने के लिए खिलाड़ियों का एक पंजीकृत पूल भेजा जाएगा. फिर आईपीएल के लिए नीलामी पूल को अंतिम रूप देने के लिए उस सूची में से खिलाड़ियों को छांटा जाएगा.

ऑक्शन के पहले हाई-प्रोफाइल ट्रेड

इसके अलावा नीलामी से पहले सभी फ्रेंचाइजियों को 15 नवंबर दोपहर 3 बजे तक अपनी रिटेंशन और रिलीज सूची बोर्ड को सौंपनी है. इस बार कई टीमों ने बड़े और हाई-प्रोफाइल ट्रेड करके ऑक्शन से पहले ही सनसनी मचा दी है जैसे CSK और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुआ रिकॉर्ड खिलाड़ी स्वैप, जिसमें संजू सैमसन चेन्नई पहुंचे और जडेजा-करन की जोड़ी राजस्थान को मिली. वहीं मुंबई इंडियंस ने भी शार्दुल ठाकुर, शेरफेन रदरफोर्ड और अर्जुन तेंदुलकर को लेकर अपने स्क्वॉड में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. सभी की नजर अब 16 दिसंबर की उस नीलामी पर है, जिसमें कई बड़ी बोली लगने की उम्मीद है.

मुंबई ने दो खिलाड़ियों को किया ट्रेड

गुरुवार को आईपीएल ट्रेडिंग में बड़ी हलचल दिखी. पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से 2 करोड़ रुपये में खरीदा. इसी दौरान उन्होंने शेरफेन रदरफोर्ड को गुजरात टाइटन्स (GT) से 2.60 करोड़ रुपये में ट्रेड कर लिया. दोनों ही सौदे कैश में हुए. एक अलग डील में LSG ने मुंबई इंडियंस के युवा गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीद लिया.

उधर, आईपीएल टीमों के लिए अब समय कम बचा है. 15 नवंबर 2025 आखिरी तारीख तय है, जब सभी फ्रेंचाइजी अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची बीसीसीआई को भेज देंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई और टीमों के बीच इस तारीख पर सहमति बन चुकी है, लेकिन बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है. ऐसा माना जा रहा है कि 15 नवंबर की शाम तक सभी टीमें अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट सोशल मीडिया पर जारी कर देंगी.

यह भी पढ़ें :- IND vs SA 1st Test Playing-XI: ईडन गार्डन्स में भिड़ेंगे भारत और साउथ अफ्रीका, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 और प्रमुख खिलाड़ी

About the Author: Ranjan Gupta
रंजन कुमार गुप्ता डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल न्यूज चैनल में तीन वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे कंटेंट राइटिंग, गहन रिसर्च और SEO ऑप्टिमाइजेशन में माहिर हैं. शब्दों से असर डालना उनकी कला है और कंटेंट को गूगल पर रैंक कराना उनका जुनून! वो न केवल पाठकों के लिए उपयोगी और रोचक लेख तैयार करते हैं, बल्कि गूगल के एल्गोरिदम को भी ध्यान में रखते हुए SEO-बेस्ड कंटेंट तैयार करते हैं. रंजन का मानना है कि "हर जानकारी अगर सही रूप में दी जाए, तो वह लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है." यही सोच उन्हें हर लेख में निखरने का अवसर देती है.
Leave A Comment

अन्य खेल खबरें