Sports News
MI-W vs RCB-W 1st Match WPL 2026: मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी महामुकाबला, जानें हेड-टू-हेड, पिच और वेदर रिपोर्ट
Authored By: Ranjan Gupta
Published On: Wednesday, January 7, 2026
Last Updated On: Wednesday, January 7, 2026
MI-W vs RCB-W 1st Match 2026 Pitch, Weather Report: वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 (Women’s Premier League 2026) का पहला मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी (Dr DY Patil Sports Academy, Navi Mumbai) में खेला जाएगा. टूर्नामेंट के पहले ही मैच में दो दिग्गज टीमों की टक्कर फैंस के लिए रोमांच से भरपूर रहने वाली है. आइए जानते हैं MI-W vs RCB-W 1st match pitch & weather report तथा head to head records.
Authored By: Ranjan Gupta
Last Updated On: Wednesday, January 7, 2026
MI-W vs RCB-W Pitch report, Weather report, Head to head: वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत एक बड़े मुकाबले से होने जा रही है. पहला मैच मुंबई इंडियंस और डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Mumbai Indians Women vs Royal Challengers Bengaluru Women) के बीच खेला जाएगा. मुकाबले की शुरुआत शाम साढ़े सात बजे से होगा. दोनों ही टीमें स्टार खिलाड़ियों से सजी हुई हैं और टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी. डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच और शाम के समय ओस इस मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकती है. ऐसे में टॉस और सही रणनीति बेहद जरूरी होगी. आइए जानते हैं MI-W vs RCB-W 1st match wpl 2026 की पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड.
MI-W vs RCB-W 1st Match Details: Venue & Timing
| Information | Details |
|---|---|
| Match | MI-W vs RCB-W, 1st Match |
| Series | Women’s Premier League 2026 |
| Date | Fri, 9 January 2026 |
| Time | 7:30 PM LOCAL, 2:00 PM GMT |
| Venue | Dr DY Patil Sports Academy, Navi Mumbai |
MI-W vs RCB-W 1st Match Pitch Report: डीवाई पाटिल स्टेडियम पिच रिपोर्ट
नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी की पिच को टी20 क्रिकेट के लिए काफी अच्छी माना जाता है. यहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिलती है. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और उछाल मिल सकता है, जबकि बाद में बल्लेबाज बड़े शॉट्स खेल सकते हैं.
इस मैदान पर आउटफील्ड तेज रहती है, जिससे रन तेजी से बनते हैं. हालांकि शाम के समय ओस गिरने की संभावना रहती है, जिससे दूसरी पारी में गेंदबाजों को परेशानी हो सकती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.
Dr DY Patil Sports Academy, Navi Mumbai आंकड़े | रिकॉर्ड
| आंकड़े | रिकॉर्ड |
|---|---|
| कुल T20 मैच | 8 |
| पहले बल्लेबाजी करके जीते गए मैच | 2 |
| लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते गए मैच | 5 |
| औसत दूसरी पारी | 156 |
| औसत पहली पारी | 168 |
MI-W vs RCB-W 1st Match Weather Report: नवी मुंबई का मौसम
नवी मुंबई में मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है. बारिश की संभावना बेहद कम है. तापमान खेलने के लिए अनुकूल रहेगा, हालांकि समुद्र के पास होने की वजह से नमी अधिक रह सकती है. रात के समय हल्की ओस देखने को मिल सकती है, जिसका असर दूसरी पारी में साफ नजर आ सकता है.
| मौसम | विवरण |
|---|---|
| आसमान | साफ |
| बारिश की संभावना | बहुत कम |
| अधिकतम तापमान | 27-29°C |
| न्यूनतम तापमान | 20-22°C |
| आर्द्रता | 65-70% |
| हवा की गति | 8-12 km/h |
MI-W vs RCB-W Head-to-Head Stats (WPL): दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस महिला और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के बीच वीमेंस प्रीमियर लीग में मुकाबले काफी रोमांचक रहे हैं. पिछले पांच मुकाबलों की बात करें तो इसमें आरसीबी की टीम आगे है. WPL 2025 में खेले गए कुल पांच मुकाबले में RCB ने तीन मैच जीते हैं जबकि मुंबई इंडियंस को 2 जीत मिले हैं. दोनों टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी है.
Head to Head Records
- कुल मैच: 5
- मुंबई इंडियंस महिला जीती: 2
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला जीती: 5
WPL 2026 से जुड़ी प्रमुख जानकारी
WPL 2026 कब से शुरू होगा?
WPL 2026 की शुरुआत शुक्रवार 9 जनवरी से होगी. ओपनिंग मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन Mumbai Indians Women का सामना Royal Challengers Bengaluru Women से होगा. यह मैच नवी मुंबई में खेला जाएगा. टूर्नामेंट का फाइनल 5 फरवरी को वडोदरा में आयोजित होगा.
WPL 2026 लाइव कहां देखें?
भारत में WPL 2026 के सभी मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स पर टीवी और जियोहॉटस्टार पर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखे जा सकते हैं. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में फॉक्स क्रिकेट, इंग्लैंड में स्काई स्पोर्ट्स और साउथ अफ्रीका में सुपरस्पोर्ट पर भी इसका लाइव प्रसारण होगा.
WPL 2026 के वेन्यू कौन से हैं?
इस बार WPL सिर्फ दो मैदानों पर खेला जाएगा. नवी मुंबई का डी वाई पाटिल स्टेडियम और वडोदरा का कोटाम्बी स्टेडियम. शुरुआती 11 मुकाबले नवी मुंबई में होंगे जबकि बाकी 11 मैच वडोदरा में खेले जाएंगे. इसमें एलिमिनेटर और फाइनल भी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें :- MI-W vs RCB-W 1st Match: WPL 2026 का धमाकेदार आगाज, जानें संभावित प्लेइंग-11 तथा मैच प्रेडिक्शन
















