Sports News
PAK vs UAE Pitch report: पाकिस्तान बनाम यूएई मुकाबला, जानें हेड-टू-हेड, पिच और वेदर रिपोर्ट
Authored By: Ranjan Gupta
Published On: Tuesday, September 16, 2025
Last Updated On: Tuesday, September 16, 2025
PAK vs UAE Pitch Report, Weather report: Asia Cup 2025 में पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (Pakistan vs UAE T20) के बीच मुकाबला 17 सितंबर को Dubai International Cricket Stadium, Dubai में मुकाबला खेला जाएगा. यह ग्रुप A का 10वां मैच है और दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. जानें Pakistan vs UAE head to head, PAK vs UAE Weather & Pitch Report.
Authored By: Ranjan Gupta
Last Updated On: Tuesday, September 16, 2025
PAK vs UAE Pitch Report, Weather report: Asia Cup 2025 के ग्रुप चरण के इस मुकाबले में पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (PAK vs UAE Asia Cup T20) 17 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगे. पाकिस्तान को जहां सेमीफाइनल में जगह पक्की करने का मौका मिलेगा, वहीं यूएई जैसी उभरती हुई टीम बड़े प्रतिद्वंद्वी को चुनौती देकर चौंका सकती है. यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस करीब 7:30 बजे होगा. पाकिस्तान अपना पिछला मैच भारत के हाथों हार कर आ रही है जबकि यूएई ने ओमान के खिलाफ जीत हासिल की थी. ऐसे में मैच से पहले आइए जानते हैं Dubai International Cricket Stadium की Pitch Report, PAK vs UAE head to head तथा Dubai weather report.
Match Venue & Timing
| Match Details | Information |
|---|---|
| Venue | Dubai International Cricket Stadium, Dubai |
| Date | Wednesday, September 17, 2025 |
| Time | 8:00 PM IST |
| Match | PAK vs UAE, 10th Match, Group A, Asia Cup 2025 |
PAK vs UAE Pitch Report: दुबई पिच रिपोर्ट
दुबई इंटरनेशनल की पिच (Dubai International Stadium pitch report) बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां बाउंस अच्छा और आउटफील्ड तेज होने के कारण बल्लेबाजों को स्ट्रोक खेलने में आसानी होती है. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को हल्की मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है, बल्लेबाज रन बनाने लगते हैं. स्पिनरों को बीच के ओवरों में थोड़ा सहारा मिल सकता है, परंतु समग्र रूप से यह पिच हाई-स्कोरिंग मैच की ओर इशारा करती है.
बता दें कि यहां अब तक 114 टी20I मैच हुए हैं जिसमें से 61 रन चेज़ और 52 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते हैं. बता दें कि यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 139 रन रहा है. गौरतलब है कि दुबई के मैदान पर आखिरी टी20I मैच श्रीलंका और हांगकांग के बीच खेला गया था जो कि श्रीलंकन टीम ने 18.5 ओवर में 150 रनों का लक्ष्य हासिल करके 4 विकेट से जीता.
टॉस रणनीति (संभावित): टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है. देर रात तक बल्लेबाजी आसान हो सकती है और बड़े स्कोर का पीछा करना संभव होगा.
PAK vs UAE Weather Report: दुबई का वेदर
Dubai Weather की बात करें तो दुबई में सितंबर के मध्य का मौसम गर्म और शुष्क रहता है. मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. रात में हल्की हवा और ओस पड़ने की संभावना है, जो गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों को प्रभावित कर सकती है.
- मौसम: आसमान साफ, बारिश की संभावना नहीं
- अधिकतम तापमान: 38-39 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 30-31 डिग्री सेल्सियस
PAK vs UAE Head to Head stats: हेड-टू-हेड आंकड़े
हेड-टू-हेड आंकड़ों की बात करें तो पाकिस्तान बनाम यूएई के बीच अब तक 2 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं. इन दोनों मुकाबलों को Pakistan ने अपने नाम किया है. UAE की टीम अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है. आखिरी बार दोनों टीमों की भिड़ंत 4 सितंबर 2025 को हुई थी. उस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 171/5 का स्कोर बनाया था. जवाब में UAE 140/7 का स्कोर ही बना पाई थी. वह मुकाबला 31 रन से हारे थे.
| टीम | मैच | पाकिस्तान जीता | यूएई जीता | बेनतीजा |
|---|---|---|---|---|
| Pakistan vs UAE | 02 | 02 | 00 | 00 |
ये भी पढ़ें:- ICC ने अनसुनी की PCB की गुहार, मैच रेफरी को हटाने की मांग खारिज













