PM Modi के साथ Team India की मुलाकात में ‘हनुमान का टैटू’ और ‘जय श्रीराम’ की चर्चा क्यों

Authored By: Ranjan Gupta

Published On: Thursday, November 6, 2025

Last Updated On: Thursday, November 6, 2025

PM Modi और Team India की मुलाकात में ‘हनुमान का टैटू’ और ‘जय श्रीराम’ चर्चा का केंद्र.
PM Modi और Team India की मुलाकात में ‘हनुमान का टैटू’ और ‘जय श्रीराम’ चर्चा का केंद्र.

विश्व कप जीत के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए दीप्ति शर्मा के हनुमान टैटू और ‘जय श्रीराम’ वाले बायो का जिक्र किया, जो चर्चा का विषय बन गया. मुलाकात में पीएम मोदी ने टीम की मेहनत, जज्बे और समर्पण की सराहना की.

Authored By: Ranjan Gupta

Last Updated On: Thursday, November 6, 2025

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से हुई मुलाकात न केवल एक ऐतिहासिक पल रही बल्कि भावनाओं और प्रेरणा से भरपूर भी. बुधवार को जब विश्व चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम पीएम मोदी से मिलने पहुंची, तो माहौल गर्व और उत्साह से भर गया. टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, उपकप्तान स्मृति मंधाना और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दीप्ति शर्मा समेत सभी खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री से खुलकर बातचीत की. इस मुलाकात में सबसे ज्यादा चर्चा में रही दीप्ति शर्मा का भगवान हनुमान वाला टैटू और उनका ‘जय श्रीराम’ वाला इंस्टाग्राम बायो.

दरअसल, भारतीय महिला क्रिकेट ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. यह मुलाकात करीब दो घंटे चली. पीएम मोदी ने इस दौरान चैंपियन बेटियों को विश्व विजेता बनने के लिए बधाई दी. भारतीय टीम ने इस दौरान पीएम मोदी को उनके नाम की जर्सी भेट की. इस जर्सी पर सभी खिलाड़ियों के साइन थे. हालांकि, पीएम के साथ भारत की चैंपियन बेटियों की मुलाकात में भगवान हनुमान का टैटू और जय श्रीराम के नारे की खूब चर्चा हो रही है.

‘हनुमान का टैटू’ और ‘जय श्रीराम’ की चर्चा

दीप्ति ने याद किया कि कैसे पीएम मोदी ने उनसे 2017 में कहा था कि मेहनत करना मत छोड़ो. दीप्ति ने आगे कहा, ‘मैं आपके भाषण सुनते रहती हूं. इससे मुझे ताकत मिलती है. जवाब में पीएम मोदी तपाक से कह पड़े कि, ‘आपने हनुमान जी का टैटू लगा रखा है उनसे आपको मदद मिलती होगी, सुना है आपने अपने इंस्टाग्राम बायो में जय श्री राम लिखा है. जवाब में दीप्ति मुस्कुरा दी और कहा कि इससे मुझे शक्ति मिलती है.

वहीं भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस मुलाकात में 2017 की यादें ताजा कीं. उन्होंने कहा, “तब हम प्रधानमंत्री जी से ट्रॉफी के बिना मिले थे, लेकिन आज वर्ल्ड कप के साथ आए हैं. अब तो ऐसी मुलाकातें बार-बार हों, यही चाहती हूं.” टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा उन्हें प्रेरित करते रहते हैं. “आज देश की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, इसमें प्रधानमंत्री जी का बड़ा योगदान है,” स्मृति ने कहा.

भारत की बेटियों ने रचा इतिहास

गौर करने वाली बात है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हाल ही में इतिहास रचा है. टीम इंडिया ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर अपना पहला खिताब जीता. यह भारत की महिला क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक पल रहा.
इससे पहले भारत चार बार फाइनल तक पहुंचा था, लेकिन खिताब जीतने से चूक गया था. 2005 और 2017 के वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने भारत को हराया था. 2020 के टी20 विश्व कप में भी टीम को ऑस्ट्रेलिया से हार झेलनी पड़ी थी. लेकिन 2025 की यह जीत उन सभी हारों का जवाब बन गई.

यह भी पढ़ें :- टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले ODI स्क्वाड से बाहर विराट और रोहित

About the Author: Ranjan Gupta
रंजन कुमार गुप्ता डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल न्यूज चैनल में तीन वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे कंटेंट राइटिंग, गहन रिसर्च और SEO ऑप्टिमाइजेशन में माहिर हैं. शब्दों से असर डालना उनकी कला है और कंटेंट को गूगल पर रैंक कराना उनका जुनून! वो न केवल पाठकों के लिए उपयोगी और रोचक लेख तैयार करते हैं, बल्कि गूगल के एल्गोरिदम को भी ध्यान में रखते हुए SEO-बेस्ड कंटेंट तैयार करते हैं. रंजन का मानना है कि "हर जानकारी अगर सही रूप में दी जाए, तो वह लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है." यही सोच उन्हें हर लेख में निखरने का अवसर देती है.
Leave A Comment

अन्य खेल खबरें