ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में रचा इतिहास, सबसे तेज 2500 टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बने

ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में रचा इतिहास, सबसे तेज 2500 टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बने

Authored By: अंशु सिंह

Published On: Saturday, October 19, 2024

Last Updated On: Sunday, April 27, 2025

indian wicketkeeper rishabh pant
indian wicketkeeper rishabh pant

ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के चौथे दिन एक नया इतिहास रच दिया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सबसे तेज 2500 टेस्ट रन बनाने वाले वे पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। पंत ने यह उपलब्धि सिर्फ 62 पारियों में हासिल की। उन्होंने पूर्व कप्तान एमएस धोनी के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिन्होंने 69 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। उनसे पहले भारतीय क्रिकेट के एक अन्य दिग्गज फारुख इंजीनियर ने 82 पारियों में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

Authored By: अंशु सिंह

Last Updated On: Sunday, April 27, 2025

26 वर्षीय ऋषभ पंत (Rishabh Pant) जिस तेजी से टेस्ट क्रिकेट में उभर कर सामने आए हैं, वह भारतीय क्रिकेट जगत में चर्चा का एक विषय बन चुका है। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में जिस तरह से उन्होंने भारतीय पारी को संभालते हुए इतिहास रचा, वह भी काबिले तारीफ है। ऋषभ पंत बतौर विकेटकीपर भारत की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज भी बन गए हैं। दिलचस्प ये भी है कि उनके करीब कोई दूसरा विकेटकीपर नहीं है। दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के क्विटन डिकॉक हैं, जिन्हें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 14 छक्के लगाए हैं।

99 रन पर आउट हुए ऋषभ

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के चौथे दिन ऋषभ शानदार पारी खेल रहे थे। वे धीरे-धीरे अपने 7वें टेस्ट शतक की ओर बढ़ रहे थे, तभी विलियम ओरूर्क (William O’Rourke) की एक गेंद पर वे आउट हो गए और शतक बनाने से चूक गए। इस तरह, पंत दुनिया के सिर्फ चौथे विकेटकीपर हैं, जो 99 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 105 गेंदों पर 99 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 5 छक्के शामिल थे। पंत और सरफराज ने मिलकर चौथे विकेट के लिए कुल 177 रनों की साझेदारी की। इससे भारतीय टीम न्यूजीलैंड पर लीड लेने में सफल हो गई।

2017 के बाद कोई विकेटकीपर शतक से चूका

वर्ष 2017 के बाद ऐसा हुआ है कि जब टेस्ट में कोई विकेटकीपर अपने शतक से सिर्फ 1 रन दूर रह गया हो। वैसे, पंत सातवीं बार 90 से 99 के बीच आउट हुए हैं। इससे पहले 2017 में इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में 99 रन पर आउट हो गए थे। इनके अलावा, न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम, एमएस धोनी भी 99 के स्कोर पर आउट हो चुके हैं। ऋषभ पंत के अलावा टेस्ट मैचों में नर्वस नाइंटी के शिकार होने वाले बल्लेबाजों में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सुनील गावस्कर, एमएस धोनी एवं वीरेंद्र सहवाग का नाम शामिल है।

(हिंदुस्तान समाचार के इनपुट्स के साथ)

About the Author: अंशु सिंह
अंशु सिंह पिछले बीस वर्षों से हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं। उनका कार्यकाल देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण और अन्य राष्ट्रीय समाचार माध्यमों में प्रेरणादायक लेखन और संपादकीय योगदान के लिए उल्लेखनीय है। उन्होंने शिक्षा एवं करियर, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक मुद्दों, संस्कृति, प्रौद्योगिकी, यात्रा एवं पर्यटन, जीवनशैली और मनोरंजन जैसे विषयों पर कई प्रभावशाली लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी में गहरी सामाजिक समझ और प्रगतिशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को न केवल जानकारी बल्कि प्रेरणा भी प्रदान करती है। उनके द्वारा लिखे गए सैकड़ों आलेख पाठकों के बीच गहरी छाप छोड़ चुके हैं।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य खेल खबरें