Sports News
Women’s World Cup 2025 Final: 47 साल बाद भारत बना विश्व चैंपियन, जानें इस जीत के मायने
Authored By: Ranjan Gupta
Published On: Monday, November 3, 2025
Last Updated On: Monday, November 3, 2025
Women’s World Cup 2025 Final: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने महिला विश्व कप 2025 का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से मात दी और अपना पहला आईसीसी खिताब अपने नाम किया.
Authored By: Ranjan Gupta
Last Updated On: Monday, November 3, 2025
IND W vs SA W Women’s World Cup 2025 Final: महिला क्रिकेट के इतिहास में 2 नवंबर का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में रविवार को खेले गए महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार आईसीसी ट्रॉफी जीती. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने 2005 और 2017 की हार का बदला लिया और अपने क्रिकेट इतिहास का सुनहरा अध्याय लिखा. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 298 रन बनाए, जिसमें शेफाली वर्मा के 87 और दीप्ति शर्मा के 58 रन की शानदार पारियां शामिल थीं. जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम लॉरा वोल्वार्ड्ट के शतक के बावजूद 246 रन पर ढेर हो गई. दीप्ति शर्मा ने गेंदबाजी में पांच विकेट झटके और भारत को महिला क्रिकेट की नई विश्व चैंपियन बना दिया.
IND W vs SA W मैच का हाल (IND W vs SA W Final ODI WC highlights)
नवी मुंबई में खेले गए रोमांचक फाइनल में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 298 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. ओपनर शेफाली वर्मा ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 87 रन बनाए और मैच की सबसे बड़ी स्टार रहीं. उनके साथ दीप्ति शर्मा ने भी शानदार 58 रन जोड़े और टीम को मजबूती दी.
लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वुल्वार्ट ने बेहतरीन शतक जड़ा और भारत के लिए मुकाबला मुश्किल बना दिया. लेकिन दीप्ति शर्मा ने गेंद से कमाल करते हुए वुल्वार्ट समेत 5 विकेट झटके. एक रन आउट भी उनके नाम रहा. उनकी घातक गेंदबाजी के आगे साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 246 रन पर सिमट गई और भारत ने इतिहास रच दिया.
47 साल का लंबा इंतजार
भारत ने 1978 में पहली बार महिला विश्व कप में हिस्सा लिया था. 2005 और 2017 में मिताली राज की कप्तानी में टीम फाइनल तक पहुंची, लेकिन दोनों बार खिताब से चूक गई. इस बार हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में वो सपना पूरा हुआ. भारतीय महिला टीम ने पहली बार ICC ट्रॉफी जीती.
1983 में कपिल देव और 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में पुरुष टीम ने वनडे विश्व कप अपने नाम किया था. अब हरमनप्रीत की ‘विमेन इन ब्लू’ ने भी विश्व चैंपियन बनकर इतिहास दोहरा दिया. यह जीत भारतीय क्रिकेट की बेटियों के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा बन गई है. गौरतलब है कि भारतीय महिला टीम ने 47 साल के इतिहास अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप जीता.
ऐसी थी भारत और साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11
भारत की प्लेइंग इलेवन- शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर.
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन– लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तजमिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, सुने लुस, मारिजान काप, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), एनेरी डर्कसन, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा.
यह भी पढ़ें:- IND W vs AUS W ODI World Cup 2025: भारत ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के रथ को रोका, फाइनल में धमाकेदार एंट्री













