Sports News
विमेंस वर्ल्ड कप के लिए प्राइज मनी की घोषणा, जानिए किसे मिलेगी कितनी रकम?
Authored By: Ranjan Gupta
Published On: Monday, September 1, 2025
Last Updated On: Monday, September 1, 2025
आईसीसी ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 की प्राइज मनी की घोषणा कर दी है. इस बार कुल पुरस्कार राशि 13.88 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 122 करोड़ रुपये) तय की गई है, जो पिछले संस्करण से करीब 297% अधिक है. चैंपियन टीम को 4.48 मिलियन डॉलर (करीब 39 करोड़ रुपये) मिलेंगे.
Authored By: Ranjan Gupta
Last Updated On: Monday, September 1, 2025
Women’s World Cup Prize Money 2025: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 की प्राइज मनी का ऐलान कर दिया. इस बार पुरस्कार राशि में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की गई है. कुल 13.88 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 122 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी तय की गई है, जो 2022 में हुए पिछले वर्ल्ड कप की तुलना में करीब 297% ज्यादा है.
टूर्नामेंट की चैंपियन टीम को 4.48 मिलियन डॉलर (लगभग 39 करोड़ रुपये) और उपविजेता टीम को 2.24 मिलियन डॉलर (लगभग 19 करोड़ रुपये) मिलेंगे. इसके अलावा सेमीफाइनल हारने वाली टीमों को 1.12 मिलियन डॉलर (करीब 9.8 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे. इस बार की प्राइज मनी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 से भी ज्यादा है, जिससे यह विमेंस क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है.
पिछली बार से 297 फीसदी का अधिक
न्यूजीलैंड में साल 2022 में खेले गए महिला वनडे विश्व कप में कुल 3.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 30 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी रखी गई थी. दिलचस्प बात यह है कि यह राशि उस समय भारत में हुए पुरुष वनडे विश्व कप की तुलना में भी अधिक थी. पुरुष विश्व कप में कुल पुरस्कार राशि 10 मिलियन डॉलर (लगभग 88 करोड़ रुपये) तय की गई थी.
अब 2025 के महिला वनडे विश्व कप में प्राइज मनी पहले से कहीं ज्यादा बढ़ा दी गई है. इस बार विजेता टीम को 4.48 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 39 करोड़ रुपये) मिलेंगे. यह 2022 में चैंपियन बनी ऑस्ट्रेलियाई टीम को मिले इनाम से करीब 239 प्रतिशत अधिक है.
उपविजेता टीम को भी बड़ी रकम
उपविजेता टीम को भी बड़ी रकम मिलेगी. रनर-अप टीम को 2.24 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 19 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे. यह 2022 की उपविजेता इंग्लैंड टीम को मिली राशि से लगभग 273 प्रतिशत ज्यादा है. वहीं, दोनों सेमीफाइनल हारने वाली टीमों को 1.12 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 9.8 करोड़ रुपये) की धनराशि मिलेगी. जबकि पिछले संस्करण में तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को सिर्फ 3,00,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 2.64 करोड़ रुपये) दिए गए थे.
श्रीलंका और भारत की मेजबानी में होगा टूर्नामेंट
- ग्रुप-स्टेज मैच खेलने वाली हर टीम को भी बड़ी प्राइज मनी मिलेगी. प्रत्येक टीम को 2,50,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 2.20 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे. इसके अलावा, ग्रुप-स्टेज में हर जीत पर 34,314 अमेरिकी डॉलर (करीब 30.28 लाख रुपये) की इनामी राशि तय की गई है.
- अंतिम तालिका में पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को 7,00,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 6.17 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे. वहीं, सातवें और आठवें स्थान पर रहने वाली टीमों को 2,80,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 2.47 करोड़ रुपये) मिलेंगे.
- महिला वनडे विश्व कप 2025 भारत और श्रीलंका की मेज़बानी में होगा. यह टूर्नामेंट 30 सितंबर से 2 नवंबर तक खेला जाएगा. भारतीय महिला टीम का पहला मुकाबला 30 सितंबर को गुवाहाटी में श्रीलंका के खिलाफ होगा. इसके बाद 5 अक्टूबर को भारत की भिड़ंत पाकिस्तान से होगी.
यह भी पढ़ें :- टी20 में भारतीय गेंदबाजी का खस्ता हाल, टॉप-10 में शामिल नहीं एक भी खिलाड़ी















