राज्यवार खबरें (States News)
Bihar News
Last Updated: June 11, 2025
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो और बिहार की राजनीति के कद्दावर नेता लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) आज अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं. राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक, हर ओर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं. हालांकि स्वास्थ्य कारणों से वे सक्रिय राजनीति से थोड़े दूर हैं, लेकिन राजनीतिक प्रभाव और बयानबाज़ी में आज भी उनकी मौजूदगी महसूस की जाती है.
Maharashtra News
Last Updated: June 11, 2025
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर चाचा-भतीजे की सुलह की संभावनाएं चर्चा में हैं, लेकिन यह सवाल अब भी बना हुआ है — आखिर शरद पवार (Sharad Pawar) और अजीत पवार (Ajit Pawar) के बीच मतभेद खत्म क्यों नहीं हो पा रहे हैं? राष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाले वरिष्ठ नेता शरद पवार और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के बीच सियासी फासले लगातार सुर्खियों में हैं. कभी एकजुट पार्टी की पहचान रही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) अब दो धड़ों में बंटी हुई है — एक शरद पवार के नेतृत्व में, दूसरा अजीत पवार के नेतृत्व में, जो फिलहाल एनडीए सरकार का हिस्सा हैं.
Delhi News
Last Updated: June 10, 2025
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं. भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने उनसे जुड़े एक कथित 2000 करोड़ रुपये के घोटाले में पूछताछ के लिए दूसरा समन जारी किया है. ACB ने सिसोदिया को एक निर्दिष्ट तिथि पर पेश होने का निर्देश दिया है, ताकि मामले में विस्तृत पूछताछ की जा सके.
Bihar News
Last Updated: June 9, 2025
बिहार की राजनीति में एक बार फिर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) किस्मत आजमाने को तैयार दिखते हैं. मिल रहे सियासी संकतों के अनुसार, आम आदमी पार्टी (AAP) के पुराने रणनीतिकारों और टीम को अलर्ट कर दिया गया है. जिलेवार फीड बैक (District wise Feedback) मंगाया गया है.
States News
Last Updated: June 9, 2025
राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) हत्याकांड ने न केवल मेघालय को हिला दिया, बल्कि इस मामले ने राष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान खींचा. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि महज एक आपराधिक मामला होने के बावजूद, पूरी मेघालय सरकार—मुख्यमंत्री से लेकर उपमुख्यमंत्री, गृह विभाग से लेकर पुलिस प्रशासन तक—इतनी सक्रिय क्यों हो गई?
Bihar News
Last Updated: June 9, 2025
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान (Chirag Paswan) एक बार फिर अपने बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा का केंद्र बन गए हैं. उन्होंने हाल ही में कहा कि उनकी पार्टी बिहार (Bihar Assembly Election, 2025) की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है. इस बयान ने एनडीए (NDA) के भीतर सियासी हलचल तेज कर दी है, क्योंकि चिराग वर्तमान में एनडीए का हिस्सा हैं और लोकसभा चुनाव में गठबंधन के तहत पांच सीटों पर जीत भी हासिल की थी. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान (Chirag Paswan) एक बार फिर अपने बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा का केंद्र बन गए हैं. उन्होंने हाल ही में कहा कि उनकी पार्टी बिहार (Bihar Assembly Election, 2025) की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है. इस बयान ने एनडीए (NDA) के भीतर सियासी हलचल तेज कर दी है, क्योंकि चिराग वर्तमान में एनडीए का हिस्सा हैं और लोकसभा चुनाव में गठबंधन के तहत पांच सीटों पर जीत भी हासिल की थी.
Bihar News
Last Updated: June 7, 2025
बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है. इस बार केंद्र में हैं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan). हाल ही में चिराग ने बिहार दौरे की घोषणा की है, जिसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. सवाल उठ रहा है कि क्या यह यात्रा भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर दबाव बनाने की रणनीति है या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को हटाने की जमीन तैयार करने की कोशिश?
Bihar News
Last Updated: June 6, 2025
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने जाति जनगणना को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि उनका स्पष्ट लक्ष्य “जाति जनगणना कराना है“, लेकिन सरकार इससे भाग रही है. केंद्र सरकार के साथ ही राहुल गांधी ने बिहार सरकार की नीतियों की आलोचना की. इसके बाद भाजपा (BJP) की ओर से राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा (Vijay Sinha) ने राहुल गांधी पर पलटवार किया और कांग्रेस (Congress) के पुराने कार्यों का उल्लेख किया.
Jammu And Kashmir News
Last Updated: June 6, 2025
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 6 जून 2025 को जम्मू-कश्मीर के रियासी ज़िले में स्थित चिनाब रेल पुल (Chenab Railway Bridge) का उद्घाटन किया, जिसे दुनिया का सबसे ऊँचा रेलवे आर्च ब्रिज माना जाता है. यह ऐतिहासिक पुल चिनाब नदी पर 359 मीटर की ऊँचाई पर बना है, जो एफिल टॉवर से भी 35 मीटर ऊँचा है. प्रधानमंत्री मोदी ने चिनाब नदी पर दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का उद्घाटन किया. इस दौरान जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और रेलवे मंत्री अश्विणी वैष्णव भी मौजूद रहे.
Bihar News
Last Updated: June 6, 2025
जैसे-जैसे बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों (Bihar Assembly Election, 2025) की सरगर्मी तेज हो रही है, "जंगलराज" की बहस एक बार फिर सियासी केंद्रबिंदु बनती जा रही है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर जोरदार हमला बोला है और सवाल खड़ा किया है कि क्या अब बिहार की जनता इस अराजकता को और बर्दाश्त करेगी ?












