राज्यवार खबरें (States News)
Bihar News
Last Updated: June 5, 2025
बिहार में एक बार फिर चमकी बुखार (Acute Encephalitis Syndrome - AES) ने दस्तक दे दी है. मुजफ्फरपुर, शिवहर, और आसपास के इलाकों में इस रहस्यमय बीमारी के मामले सामने आने लगे हैं, जिससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है. खासतौर पर छोटे बच्चों में इसके लक्षण तेजी से उभर रहे हैं, जिससे अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है.
Bihar News
Last Updated: June 5, 2025
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने बिहार के सारण में एक जनसभा के दौरान राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) और उनके परिवार पर तीखा जुबानी हमला बोला. कभी लालू प्रसाद यादव का मजबूत गढ़ माने जाने वाले सारण में बोलते हुए प्रशांत किशोर (PK) ने शिक्षा और नौकरियों के मुद्दे को उठाते हुए तेजस्वी यादव की शैक्षणिक योग्यता पर तंज कसा.
Bihar News
Last Updated: June 4, 2025
भारतीय राजनीति में जाति को खारिज नहीं किया जा सकता है. बिहार की राजनीति में एक दौर ऐसा भी था, जब ब्राह्मण समुदाय की गिनती सत्ता के सबसे प्रभावशाली जातीय वर्गों में होती थी. चाहे प्रशासनिक तंत्र हो, विधानमंडल हो या सत्ताधारी दलों के शीर्ष पद - ब्राह्मण नेता हर स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे. लेकिन समय के साथ यह स्थिति बदलती चली गई और आज ब्राह्मण समुदाय खुद को राजनीतिक रूप से हाशिए पर खड़ा महसूस कर रहा है. आखिर इसके पीछे की कहानी क्या है ?
Bihar News
Last Updated: June 3, 2025
कुछ ही महीने बाद होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election, 2025) के लिए हर दिन सियासी रूप से खास होता जा रहा है. बिहार की राजनीति में इन दिनों चिराग पासवान (Chirag Paswan) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) की रैली हो या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की सभा, उसमें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) की अहमियत दिख ही जाती है. उनके बयानों की तासीर भी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है. ऐसे में लोगों के बीच चर्चा यह भी हो रही है कि एनडीए (NDA) गठबंधन के तहत लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को मिली अहम भूमिका और चिराग को लगातार मिल रही बढ़त कहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के इशारों पर तो नहीं है ? लोगों की जेहन में बीता विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election, 2020) भी आता है, जब स्वयं चिराग पासवान ने खुद को मोदी (Narandra Modi) का हनुमान बताया था और कई सीटों पर खेला हो गया था.
Bihar News
Last Updated: May 31, 2025
भारतीय जनता पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Election, 2025) को लेकर जरा भी चूक नहीं करना चाहती है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के हालिया हालिया राज्य दौरे (Bihar Visit) के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है. संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति तैयार करने के क्रम में पार्टी ने बिहार के 35 नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं. यह बदलाव न सिर्फ संगठनात्मक स्तर पर नई ऊर्जा लाने की कोशिश है, बल्कि इससे यह भी साफ हो गया है कि भाजपा अब मिशन 2025 (Mission 2025 )को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती.
Delhi News
Last Updated: May 31, 2025
राजधानी दिल्ली में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने दिल्लीवासियों का आभार जताया और कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने कहा कि बीते 100 दिनों में उनकी सरकार ने अपने वादों को धरातल पर उतारने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं.
Delhi News
Last Updated: May 30, 2025
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार को सत्ता संभाले हुए 100 दिन होने को हैं. पहले 100 दिन के वादों और कार्यों को लेकर जनता के बीच सवाल-जवाब चल रहा है. इन शुरुआती दिनों में सरकार (Delhi Government) ने कुछ अहम नीतियों और निर्णयों की शुरुआत की, जिससे यह संदेश देने की कोशिश की गई कि अब राजधानी में एक मजबूत, सक्रिय और निर्णयशील नेतृत्व कार्यभार संभाल चुका है. लेकिन सवाल यह है कि क्या ये सौ दिन केवल शुरुआत भर थे या इनमें बदलाव की नींव भी रखी गई? हालांकि, विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं ने सरकार की मंशा और कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं.
Bihar News
Last Updated: May 30, 2025
केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान (Chirag )बीते कुछ वर्षों से बिहार की राजनीति में तेजी से उभरते हुए नेता के रूप में देखे जा रहे हैं. जिस प्रकार से 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए (NDA) का हिस्सा बनकर उन्होंने चुनाव में 100 फीसदी चुनावी परिणाम हासिल किया, उससे उनका जोश हाई है. इसी वर्ष के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) को लेकर वो काफी एक्टिव हो गए हैं. केंद्रीय मंत्री की कुर्सी तक छोड़ने की बात कही गई. यह इस ओर इशारा करता है कि उनके मन में बिहार का नेतृत्व करने की लालसा है.
West Bengal News
Last Updated: May 29, 2025
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) की पश्चिम बंगाल (West Bengal) के अलीपुरद्वार में आयोजित रैली के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamta Banarjee) ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) राज्य में किसी भी राजनीतिक चुनौती का डटकर सामना करने को तैयार है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "प्रधानमंत्री चुनावी मोड में आ चुके हैं, तो हम भी पूरी तैयारी में हैं. बंगाल को बदनाम करने की हर साजिश का जवाब मजबूती से दिया जाएगा. जनता ने हमें विकास के लिए चुना है और हम अपने संकल्पों पर अडिग हैं."
West Bengal News
Last Updated: May 29, 2025
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में जनसभा को संबोधित करते हुए "सिंदूर खेला" की सांस्कृतिक भावना और देश की सुरक्षा को एक साथ जोड़ते हुए आतंकवाद पर बड़ा बयान दिया. अपने भाषण में उन्होंने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का ज़िक्र करते हुए कहा कि आतंकियों ने "हमारी बहनों का सिंदूर मिटाने" का दुस्साहस किया, लेकिन भारत की सेना ने उन्हें "सिंदूर की शक्ति" का एहसास करा दिया.












