175 किमी की रेंज के साथ Oben Rorr EZ Sigma लॉन्च, जानें कीमत

Authored By: संतोष आनंद

Published On: Tuesday, August 5, 2025

Last Updated On: Tuesday, August 5, 2025

Oben Rorr EZ Sigma
Oben Rorr EZ Sigma

Oben Rorr EZ Sigma प्रैक्टिकल और स्टाइलिश इलेक्ट्रिक बाइक है, जो स्मार्ट फीचर्स, लंबी रेंज और आधुनिक डिजाइन के साथ आती है। इसकी शुरुआती कीमत ₹1.27 लाख इसे मिड-बजट सेगमेंट में मजबूत विकल्प बनाती है, खासकर उन लोगों के लिए जो डेली कम्यूट के लिए इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ढूंढ रहे हैं।

Authored By: संतोष आनंद

Last Updated On: Tuesday, August 5, 2025

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड ओबेन ने अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Rorr EZ Sigma को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह बाइक दो वेरिएंट्स में पेश की गई है- 3.4 kWh वेरिएंट की कीमत 1.27 लाख और 4.4 kWh वेरिएंट की कीमत 1.37 लाख है। ये कीमत एक्स-शोरूम हैं और फिलहाल इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत उपलब्ध हैं। बुकिंग 2,999 में शुरू हो चुकी है और टेस्ट राइड्स भी डीलरशिप्स पर चालू हैं। डिलीवरी 15 अगस्त, 2025 से शुरू होगी।

डिजाइन और रंग

Rorr EZ Sigma का डिजाइन पुराने मॉडल जैसा ही है, लेकिन इसमें नए ग्राफिक्स और कलर जोड़े गए हैं। Electric Red नाम का नया शेड अब उपलब्ध है, साथ ही Photon White, Electro Amber और Surge Cyan जैसे कलर पहले से मौजूद हैं। इसकी सीट को अब ज्यादा आरामदायक बनाया गया है। 200 मिमी का ग्राउंड क्लियरेंस और 17 इंच के टायर्स इसे शहरी सड़कों के लिए तैयार बनाते हैं।

फीचर्स

इस बाइक में 5 इंच की टीएफटी रंगीन स्क्रीन दी गई है, जिसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और मैसेज अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल और ट्रिप मीटर जैसे स्मार्ट फीचर्स हैं। इसमें अब नया रिवर्स मोड भी है, जिससे बाइक को पार्क करना और धीमी स्पीड पर चलाना आसान होता है। इसके साथ एक साल के लिए Oben Electric App की सब्सक्रिप्शन दी जा रही है, जिसमें रिमोट डायग्नोस्टिक्स, एंटी-थेफ्ट लॉक, राइड ट्रैकिंग और चार्जिंग स्टेशन लोकेटर जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

सेफ्टी

सेफ्टी के लिहाज से इसमें यूनिफाइड ब्रेक असिस्ट, ड्राइवर अलर्ट सिस्टम, जियो-फेंसिंग आधारित सुरक्षा और 230 मिमी पानी में चलने की क्षमता दी गई है, जो इसे और भी भरोसेमंद बनाती है।

परफॉर्मेंस और बैटरी

Oben ने इसमें अपनी खुद की LFP बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जो ज्यादा तापमान सहने में सक्षम है और ज्यादा टिकाऊ मानी जाती है। दोनों वेरिएंट्स की टॉप स्पीड 95 किमी. प्रति घंटा है और 0 से 40 किमी प्रति घंटा तक यह केवल 3.3 सेकंड में पहुंचती है। 3.4 kWh वेरिएंट की रेंज 141 किमी. और 4.4 kWh वेरिएंट की रेंज 175 किमी. (IDC) बताई गई है। यह बाइक तीन राइडिंग मोड इको, सिटी और हैवॉक के साथ आती है और फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में 1.5 घंटे का समय लगता है।

Oben Rorr EZ Sigma प्रैक्टिकल और स्टाइलिश इलेक्ट्रिक बाइक है, जो स्मार्ट फीचर्स, लंबी रेंज और आधुनिक डिजइन के साथ आती है। इसकी शुरुआती कीमत 1.27 लाख इसे मिड-बजट सेगमेंट में मजबूत विकल्प बनाती है, खासकर उन लोगों के लिए जो डेली कम्यूट के लिए इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ढूंढ रहे हैं।



तकनीकी क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के साथ, संतोष आनंद कंप्यूटर, नेटवर्किंग, और सॉफ्टवेयर जैसे विषयों में विशेषज्ञता रखते हैं। नवीनतम तकनीकी प्रगतियों से हमेशा अपडेट रहते हुए, उन्होंने अपनी लेखनी से हजारों पाठकों के लिए तकनीकी समस्याओं के प्रभावी समाधान प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, मोबाइल फोन, और बॉलीवुड एवं एंटरटेनमेंट जैसे विविध विषयों पर भी लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी तकनीकी विषयों को सरल और व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत करती है, जो पाठकों को आसानी से समझने और उनके उपयोग में मदद करती है।


Leave A Comment

अन्य टेक खबरें