States News
Haryana Nikay Chunav Result 2025: हरियाणा के निकाय चुनाव में BJP की जीत के 5 कारण, क्या कांग्रेस को अपनों ने ‘हराया’
Haryana Nikay Chunav Result 2025: हरियाणा के निकाय चुनाव में BJP की जीत के 5 कारण, क्या कांग्रेस को अपनों ने ‘हराया’
Authored By: JP Yadav
Published On: Thursday, March 13, 2025
Updated On: Thursday, March 13, 2025
Haryana Nikay Chunav Result 2025 : हरियाणा के निकाय चुनाव (Haryana Nikay Chunav 2025) में कांग्रेस को करारी हार मिली है. यहां 10 नगर निगमों में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई.
Authored By: JP Yadav
Updated On: Thursday, March 13, 2025
Haryana Nikay Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने अब हरियाणा नगर निगम चुनाव 2025 में भी शानदार प्रदर्शन किया है. हरियाणा नगर निमग चुनाव में कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई. जहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया तो BJP ने हरियाणा निगम चुनाव में 9 मेयर सीटें जीतीं. मानेसर से निर्दलीय प्रत्याशी इंद्रजीत यादव ने मेयर सीट जीती, जबकि हिसार में BJP के प्रवीन पोपली ने बड़ी जीत दर्ज की. दरअसल, हरियाणा नगर निगम चुनाव में BJP का परचम लहराया है. राज्य के 10 नगर निगमों पर हुए मेयर चुनाव और उपचुनाव में BJP ने 9 पर जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई है. वहीं, अंबाला नगर निगम में मेयर के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की.
इंद्रजीत की जीत ने चौंकाया
चुनाव परिणाम के तहत फरीदाबाद, गुरुग्राम, करनाल और सोनीपत, हिसार, पानीपत, रोहतक और यमुनानगर में BJP के मेयर जीते. गुरुग्राम के मानेसर निगम में निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. इंद्रजीत यादव ने जीत दर्ज की. उन्होंने भाजपा उम्मीदवार सुंदर लाल को मात दी. यह एक तरह से अपवाद ही रहा. यहां पर पता दें कि इंद्रजीत यादव ने केंद्रीय राज्यमंत्री और गुरुग्राम से भारतीय जनता पार्टी के सांसद राव इंद्रजीत की करीबी हैं. लोगों को यह जानकर हैरानी होगी की उन्होंने राव इंद्रजीत सिंह के नाम पर चुनाव प्रचार किया था. वहीं, हिसार नगर निगम से मेयर के BJP प्रत्याशी प्रवीन पोपली ने 64456 वोटों से जीत हासिल की.
पानीपत के मैदान में भी हारी कांग्रेस
पानीपत में करीब सवा साल के बाद शहर को नई सरकार मिली है. BJP ने 26 में से 23 वार्डों पर जीत हासिल की. कांग्रेस एक और निर्दलीय दो वार्डों में चुनाव जीते. वार्ड-4 में BJP के अनिल बजाज 5891 वोटों से विजयी रहे, जबकि वार्ड-19 में BJP की नेहा शर्मा ने 118 वोटों से जीत हासिल की. BJP की मेयर पद की प्रत्याशी कोमल सैनी जीती हैं. यहां पर बता दें कि इससे पहले कांग्रेस अपनी गुटबाजी की वजह से ही हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 हारी. इसके बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर सवाल उठे थे. कांग्रेस सगंठन में बदलाव की मांग भी तेज हो गई थी.
कांग्रेस की हार के कारण
- हरियाणा में कांग्रेस पार्टी अपना संगठन नहीं बना पाई. निकाय चुनाव के दौरान सांसद कुमारी सैलजा ने भी कहा था कि पार्टी का संगठन 10 साल से नहीं बन पाया है. वहीं, BJP ने संगठन के तौर पर चुनाव लड़ा.
- विधानसभा चुनाव की तरह निगम चुनाव में भी कांग्रेस एकजुट नहीं दिखी. निकाय चुनाव के दौरान बीच में ही प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया को बदला गया. अध्यक्ष को हटाने की चर्चा हुई. हैरत की बात यह है कि कांग्रेस विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तक नहीं बना पाई. इसके उलट BJP में एकजुटता दिखाई दी.
- चुनाव प्रचार में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कोई उत्साह नहीं दिखाया. उन्होंने यहां तक कहा कि वह छोटे चुनाव में प्रचार के लिए नहीं जाते हैं. वहीं, BJP दिग्गज नेताओं ने चुनाव प्रचार किया.
- जहां BJP ने नतीजों के पीछे सबसे बड़ी वजह रही है BJP का माइक्रो मैनेजमैंट. हरियाणा में BJP ने ग़ैर जाट वोटों को बड़ी चतुराई से साधा है. इसका असर यह हुआ है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ में भी कांग्रेस की हार हो गई. BJP ने कांग्रेस के गढ़ में भी सेंध लगा दी.
- ग़ैर जाट और जाट वोटों के बीच समीकरण साधने में BJP कई सीटों पर कामयाब रही. नतीजा यह हुआ BJP ने 10 में से 9 नगर निगमों में सत्ता पाई. वहीं, जुलाना से विधानसभा चुनाव जीतने वाली विनेश फोगाट कांग्रेस प्रत्याशी को जीत नहीं दिला सकीं.
यह भी पढ़ें : 10 reasons BJP Win Delhi Election: कांग्रेस का उभार, BJP का बेड़ा पार; हो गया AAP का बंटाधार