खानपान के खराब तरीके से बढ़ रहा मोटापा, Ultra Processed Food बना रहा मोटा
Authored By: स्मिता
Published On: Thursday, July 31, 2025
Updated On: Tuesday, November 24, 2026
खराब लाइफस्टाइल और शारीरिक गतिविधियों में कमी ही नहीं, खानपान का खराब तरीका बढ़ा रहा मोटापा. खासकर अल्ट्रा प्रोसेस्ड फ़ूड और मैदे वाला सामान लोगों को मोटा बना रहा.
Authored By: स्मिता
Updated On: Tuesday, November 24, 2026
अब तक हम जानते आये हैं कि खराब लाइफस्टाइल और शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण मोटापा होता है. खराब खान-पान या खाने-पीने का गलत तरीका मोटापा बढ़ा देता है. एक नए अध्ययन में यह निष्कर्ष निकाला गया है कि व्यायाम की कमी की तुलना में खानपान का गलत तरीका यानी ज्यादा कैलोरी का सेवन और असमय भोजन दुनिया भर में मोटापे का मुख्य कारण हो सकता है.
अमेरिका के ड्यूक यूनिवर्सिटी के अध्ययन में यह बात सामने आई है. ड्यूक यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 34 देशों के लोगों की दैनिक कैलोरी खर्च का विश्लेषण किया है. शोधकर्ता इस बात को सामने लाते हैं कि बीते दशकों में हमारे खाद्य आपूर्ति तंत्र में जबरदस्त बदलाव आया है. लोग (Ultra Processed Food Obesity) अल्ट्राप्रोसेस्ड फूड को अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं और असमय भोजन कर रहे हैं. इसके कारण लोगों को मोटापे की अधिक समस्या हो रही है. यह स्टडी रिजल्ट पीएनएस हेल्थ जर्नल में प्रकाशित किया गया है.
भारत में महामारी का रूप ले रहा मोटापा
भारत की नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे ((एनएफएचएस-5) की रिपोर्ट बताती है कि साल 2050 तक भारत की लगभग एक तिहाई आबादी यानी 44.9 करोड़ लोग मोटापे से ग्रस्त हो सकते हैं. राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-5) के अनुमान के मुताबिक मौजूदा समय में देश में हर चार में से एक व्यक्ति को मोटापे की समस्या है.
अल्ट्रा प्रोसेस्ड फ़ूड और शुगर हैं स्वास्थ्य के दुश्मन
कई विशेषज्ञ मानते हैं कि आधुनिक लाइफस्टाइल और औद्योगिकीकरण से शारीरिक गतिविधियों में कमी आई जिससे मोटापा बढ़ा है. लेकिन अमेरिका की इयूक यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन में पाया गया है कि अमीर देशों के लोग रोजाना उतनी ही या उससे भी ज्यादा ऊर्जा खर्च करते हैं जितना पहले करते थे. इसका मतलब है कि लोगों की कम शारीरिक गतिविधि मोटापे की वजह नहीं है, बल्कि खानपान का खराब तरीका मोटापे का कारण है. इसमें अल्ट्रा प्रोसेस्ड फ़ूड, एडेड शुगर-शुगर सिरप का अत्यधिक प्रयोग, भोजन में ग्लूटेन और मैदे की अधिकता कारण हो सकता है.
अल्ट्रा प्रोसेस्ड फ़ूड के नुकसान
अल्ट्रा प्रोसेस्ड फ़ूड में अक्सर चीनी, नमक, अस्वास्थ्यकर वसा और प्रीजर्वेटिव की मात्रा अधिक होती है. ये कई स्वास्थ्य जोखिमों से जुड़े होते हैं. इनमें मोटापा, टाइप 2 मधुमेह, हृदय रोग और यहां तक कि कुछ कैंसर की संभावना भी शामिल है. इसके अलावा, ये चिंता और अवसाद, नींद संबंधी विकार और संज्ञानात्मक गिरावट जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को भी बढ़ावा दे सकते हैं.
हृदय को बना सकता है बीमार
अल्ट्रा प्रोसेस्ड फ़ूड में अक्सर ट्रांस वसा और संतृप्त वसा का उच्च स्तर होता है. यह खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकता है. दिल के दौरे और स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ा सकता है.
कई अल्ट्रा प्रोसेस्ड फ़ूड में हाई शुगर सामग्री इंसुलिन प्रतिरोध का कारण बन सकती है और टाइप 2 मधुमेह विकसित होने का जोखिम बढ़ा सकती है.
यह भी पढ़ें :- वजन घटाने के अलावा डार्क चॉकलेट के और भी कई फायदे हैं
यह भी पढ़ें
news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।













