भारत पर ट्रंप ने लगाया 50 फीसदी टैरिफ, दोनों देशों के बीच तल्खी बढ़ी

Authored By: Suman

Published On: Thursday, August 7, 2025

Last Updated On: Thursday, August 7, 2025

US President Donald Trump tariff war पर चर्चा करते पीएम मोदी और ट्रंप.
US President Donald Trump tariff war पर चर्चा करते पीएम मोदी और ट्रंप.

US president Donald trump tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को भारत को एक बड़ा झटका देते हुए भारतीय आयात पर 25 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है.

Authored By: Suman

Last Updated On: Thursday, August 7, 2025

US President Donald Trump tariff war: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को भारत को एक बड़ा झटका देते हुए भारतीय आयात पर 25 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है. इस तरह अब भारत की वस्तुओं के अमेरिका में आयात पर कुल 50 फीसदी का टैरिफ लगेगा. वह पिछले हफ्ते ही भारत पर 25 फीसदी का टैरिफ लगाने का ऐलान कर चुके थे जो 7 अगस्त यानी आज से लागू हो गया है. ट्रंप ने रूस से कच्चा तेल (Russian crude oil)  खरीदने पर नाराजगी जताते हुए जुर्माने के रूप में भारत पर यह 25 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ लगाया है.

यह 25 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ 21 दिन बाद लागू होगा. यह भारत और अमेरिका के रिश्तों (India-US relation) के बीच एक बड़ा झटका है और इससे दोनों देशों के बीच तल्खी काफी बढ़ गई है. भारत पर अब दुनिया में सबसे ज्यादा टैरिफ हो गया है, यहां तक कि वह अमेरिका से व्यापार युद्ध का सामना करने वाले चीन से भी ज्यादा टैरिफ देगा.

भारत का कड़ा जवाब

  • भारत ने 25 फीसदी अतिरिक्त शुल्क लगाने के अमेरिकी सरकार के इस कदम को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, अनुचित, अन्यायपूर्ण और अविवेकपूर्ण करार दिया है. भारत ने कहा वह अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा. विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अमेरिका ने हाल के दिनों में रूस से भारत के तेल आयात को निशाना बनाया है.
  • ट्रंप ने मंगलवार को ही चेतावनी देते हुए कहा था कि वह रूस से तेल एवं गैस खरीदने के लिए भारत पर 24 घंटे में भारी टैरिफ लगाने का ऐलान करेंगे. ट्रंप यह बार-बार कह रहे हैं कि भारत जो कच्चा तेल और गैस रूस से खरीद रहा है रूस उससे हासिल रकम का इस्तेमाल यूक्रेन के खिलाफ जंग में कर रहा है. ट्रंप ने बुधवार को ही 25 फीसदी अतिरिक्त शुल्क लगाने के कार्यकारी शुल्क पर हस्ताक्षर किए.
  • ट्रंप ने कहा, ‘मुझे लगता है कि भारत सरकार इस समय प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से रूस से तेल आयात कर रही है. इसलिए लागू कानून के मुताबिक अमेरिका के सीमा शुल्क क्षेत्र में आयातित भारतीय वस्तुओं पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगेगा.’
  • जानकारों का मानना है कि अमेरिका के इस भारी टैरिफ से भारतीय निर्यात को बड़ा झटका लगेगा. अगर 21 दिन के भीतर भारत और अमेरिका के बीच कोई डील नहीं होती है तो भारत की जीडीपी मौजूदा वित्त वर्ष में 6 फीसदी से नीचे जा सकती है. इससे बड़े पैमाने पर नौकरियां जाने की भी आशंका है.
  • हालांकि भारत सरकार झुकती नहीं दिख रही है. अमेरिका यह चाहता है कि भारत कृषि और डेरी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों को अमेरिकी उत्पादों के लिए खोल दे, लेकिन भारत इसके लिए तैयार नहीं है.

ये भी पढ़ें:- ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बीच मॉस्को में डोभाल, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने पर जोर

About the Author: Suman
सुमन गुप्ता एक स्वतंत्र पत्रकार हैं जो आर्थिक और राजनीतिक विषयों पर अच्छी पकड़ रखती हैं। कई पत्र—पत्रिकाओं के लिए पिछले दस साल से स्वतंत्र रूप से लेखन। राष्ट्रीय राजनीति, कोर इकोनॉमी, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार आदि से जुड़े उनके सैकड़ों रिपोर्ट, आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं।
Leave A Comment

अन्य खबरें