Entertainment News
‘द बंगाल फाइल्स’ की धीमी शुरुआत, पहले दिन सिर्फ 1.75 करोड़ की कमाई
Authored By: Ranjan Gupta
Published On: Saturday, September 6, 2025
Last Updated On: Saturday, September 6, 2025
The Bengal Files Box Office Collection: विवेक रंजन अग्निहोत्री की बहुचर्चित फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई. फिल्म ने सिर्फ 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो उनकी पिछली फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की ओपनिंग से काफी कम है.
Authored By: Ranjan Gupta
Last Updated On: Saturday, September 6, 2025
The Bengal Files Box Office Collection: फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की चर्चित फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. लंबे समय से विवादों और चर्चाओं में रहने वाली इस फिल्म से दर्शकों और फिल्म समीक्षकों को बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन पहले दिन का आंकड़ा उम्मीद से काफी कम रहा. शुरुआती ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने मात्र 1.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.
यह आंकड़ा ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तुलना में बेहद फीका है, जिसने रिलीज के पहले ही दिन 3.5 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. फिल्म की कहानी 1946 के ‘डायरेक्ट एक्शन डे’ यानी कलकत्ता दंगों पर आधारित है और इसमें मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी जैसे दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं.
पहले दिन 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ ने रिलीज के पहले दिन लगभग 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जबकि निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की पिछली फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने पहले दिन ही 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग की थी और बाद में शानदार कमाई करते हुए 250 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई थी.
इस लिहाज से देखें तो ‘द बंगाल फाइल्स’ की शुरुआत उम्मीद से काफी धीमी रही है. फिल्म की कहानी 1946 में हुए ‘डायरेक्ट एक्शन डे’ यानी कलकत्ता दंगों पर आधारित है.
फिल्म की बजट करीब 35 करोड़ रुपये
- रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘द बंगाल फाइल्स’ का बजट करीब 35 करोड़ रुपये है. ऐसे में पहले दिन का यह कलेक्शन फिल्म के लिए काफी कम माना जा रहा है. आमतौर पर किसी फिल्म का पहले दिन बजट का 10 फीसदी तक पहुंचना औसत माना जाता है, 20 फीसदी को अच्छी शुरुआत और उससे ज्यादा को सुपरहिट की निशानी समझा जाता है.
- गौर करने वाली बात यह है कि बॉक्स ऑफिस पर ‘द बंगाल फाइल्स’ की सीधी टक्कर टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ से हो रही है. यह फिल्म टाइगर की पॉपुलर फ्रेंचाइजी की वापसी है और सैकनिल्क के मुताबिक ‘बागी 4’ ने पहले दिन दमदार शुरुआत करते हुए करीब 12 करोड़ रुपये की कमाई की. तुलना करें तो ‘द बंगाल फाइल्स’ का आंकड़ा काफी पीछे रह गया है. हालांकि मेकर्स को अब वीकेंड से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है.
फिल्म की कहानी दो दौर में आगे बढ़ती है
‘द बंगाल फाइल्स’ में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, सिमरत कौर, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, सास्वत चटर्जी और नामाशी चक्रवर्ती जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.
फिल्म की कहानी दो दौर में आगे बढ़ती है. एक तरफ वर्तमान काल में सीबीआई ऑफिसर शिव पंडित (दर्शन कुमार) की कहानी दिखाई गई है, जिसे पश्चिम बंगाल में एक लड़की की गुमशुदगी की जांच के लिए भेजा जाता है. वहीं दूसरी तरफ, फिल्म हमें आजादी और विभाजन से पहले के दौर में ले जाती है. इस हिस्से में सिमरत कौर भारती का किरदार निभा रही हैं, जिसके इर्द-गिर्द पूरी कहानी बुनी गई है.
यह भी पढ़ें :- अनुपम खेर ने लोगों से की ‘द बंगाल फाइल्स’ देखने की अपील, फिल्म को बताया महत्वपूर्ण














