आखिर बुलेटप्रूफ सुरक्षा के घेरे में क्यों आए अमिताभ बच्चन? जानिए बिग बी की सुरक्षा बढ़ने की वजह

Authored By: Rajeev Mandal

Published On: Monday, November 2, 2026

Updated On: Monday, November 2, 2026

बुलेटप्रूफ सुरक्षा घेरे में अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड का खतरा हाल के दिनों में कम होने के बजाय बढ़ा ही है. पहले सलमान, फिर टाइगर श्रॉफ और अब अमिताभ बच्चन. ‘शहंशाह’ को जान की धमकी मिलने के बाद अब उन्होंने अपने फैंस को दर्शन देने का तरीका बदल दिया है.

Authored By: Rajeev Mandal

Updated On: Monday, November 2, 2026

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और उनके चाहने वालों के बीच रविवार का रिश्ता दशकों पुराना है. हर रविवार को मुंबई के जुहू स्थित उनके बंगले ‘जलसा’ के बाहर प्रशंसकों का हुजूम उमड़ता है और बिग बी हाथ हिलाकर अपने चाहने वालों का अभिवादन करते हैं, लेकिन इस बार नजारा कुछ अलग था. बम से उड़ाने की धमकी की खबरों के बीच महानायक अपने प्रशंसकों के सामने आए, मगर बुलेटप्रूफ सुरक्षा घेरे के पीछे से. बिग बी की एक झलक पाने के लिए बेताब प्रशंसकों के लिए यह मुलाकात उत्साह के साथ-साथ सुरक्षा के बदले हुए इंतजामों की भी याद दिलाने वाली रही. रविवार, 1 नवंबर को ‘जलसा’ के बाहर प्रशंसकों की भीड़ जमा थी. सबकी निगाहें अपने चहेते सितारे पर टिकी थीं. तभी अमिताभ बच्चन पारदर्शी सुरक्षा घेरे के भीतर नजर आए और हमेशा की तरह हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करने लगे, उनके साथ बेटे अभिषेक बच्चन भी मौजूद थे. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बावजूद बिग बी ने अपने प्रशंसकों से मिलने की परंपरा कायम रखी.

धमकी देने वाले का नहीं चल सका है पता

रिपोर्टों के मुताबिक 23 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी से जुड़ी सूचना सामने आई थी. बताया गया कि धमकी भरा ईमेल बीकेसी के एक स्कूल को भेजा गया था. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ाई. हालांकि, धमकी के पीछे कौन है और उसका मकसद क्या था, इसे लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले जांच के तथ्यों का इंतजार करना जरूरी है.

स्टारडम वही, सुरक्षा का अंदाज नया

बिग बी के लिए रविवार सिर्फ प्रशंसकों से मिलने का दिन नहीं, बल्कि दशकों से चले आ रहे रिश्ते को निभाने का मौका भी है. उम्र हो या व्यस्तता, इस परंपरा ने उनके प्रशंसकों के साथ खास जुड़ाव बनाए रखा है. इस बार बुलेटप्रूफ घेरे ने जरूर दूरी बढ़ाई, लेकिन हाथ हिलाते अमिताभ को देखकर प्रशंसकों का उत्साह कम नहीं हुआ. आखिर पर्दे पर जिस सितारे का जलवा कायम है, उसके लिए एक झलक पाने की दीवानगी भी कहां कम होने वाली है. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर भी चर्चा शुरू हो गई.

बिग बी को धमकी का ये पहला मामला नहीं है:

1. जुलाई 2007 – पहला बम हॉक्स

जलसा पर बम होने का ईमेल एक न्यूज चैनल को मिला था. भेजने वाले ने खुद को ‘पप्पू यादव’ बताया था. मुंबई पुलिस और BDDS टीम ने स्निफर डॉग के साथ पूरा बंगला खंगाला था, कुछ नहीं मिला. वो अफवाह निकली.

2. 2021

मुंबई के 3 रेलवे स्टेशन और अमिताभ बच्चन के घर पर बम की अफवाह फैलाने पर मुंबई पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया था.

3. 2 मार्च 2023

अनाम कॉलर ने मुंबई पुलिस के Emergency नंबर पर कॉल करके कहा था कि मुकेश अंबानी, अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के घरों के पास बम हैं. 25 लोग दादर में हमले के लिए भेजे गए हैं. जांच में वो भी फर्जी निकला. 1a93

4. 23 अक्टूबर 2026 – ताजा मामला (जिस वजह से बुलेटप्रूफ लगा)

BKC के एक स्कूल को ईमेल आया जिसमें लिखा था – 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच जलसा को बम से उड़ाया जाएगा, और 31 अक्टूबर को एक स्कूल पर ग्रेनेड हमला और 27 नवंबर को महालक्ष्मी रेसकोर्स में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर हमला होगा. ये ईमेल मुंबई की मेयर रितु तावड़े को भी भेजा गया था. इसके बाद ही पुलिस ने जलसा के बाहर सुरक्षा बढ़ाई और 1 नवंबर को पहली बार बिग बी बुलेटप्रूफ घेरे के पीछे से फैंस से मिले.

यह भी पढ़ें :-  टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने के पीछे क्या थी वजह. सलमान खान से अक्षय कुमार तक की रेकी का दावा.

About the Author: Rajeev Mandal
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण