Bollywood Debuts: 2026 में बड़े पर्दे पर उतरेंगे ये नए चेहरे, 3 स्टार किड्स भी करेंगे ग्रैंड डेब्यू

Authored By: Galgotias Times Bureau

Published On: Friday, December 26, 2025

Updated On: Friday, December 26, 2025

‘Bollywood Debuts’ 2026: नए चेहरे और 3 स्टार किड्स का बड़े पर्दे पर ग्रैंड डेब्यू, जानें पूरी जानकारी.

साल 2025 अब अपने आखिरी दौर में है और नए साल 2026 की शुरुआत में बस कुछ ही दिन बाकी हैं. नए साल के साथ बॉलीवुड में भी ताज़गी आने वाली है. 2026 में बड़े पर्दे पर कुछ नए चेहरे डेब्यू करेंगे, जिनमें दो स्टार किड्स भी शामिल हैं.

Authored By: Galgotias Times Bureau

Updated On: Friday, December 26, 2025

Bollywood Debuts: साल 2025 अब अपने आख़िरी दौर में पहुँच चुका है और नए साल 2026 की शुरुआत में बस कुछ ही दिन बाकी हैं. लोग नए साल का स्वागत खुशी, नई उम्मीदों और पॉजिटिव सोच के साथ करने की तैयारी कर रहे हैं. 2025 कुछ लोगों के लिए शानदार रहा, तो कुछ के लिए सामान्य. ऐसे में 2026 से सभी को नई शुरुआत की उम्मीद है. इसी नए साल में बॉलीवुड की दुनिया में भी ताजगी देखने को मिलेगी. बड़े पर्दे पर कई नए चेहरे डेब्यू करने वाले हैं, जो अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करेंगे. खास बात यह है कि इनमें 3 स्टार किड्स के नाम भी शामिल हैं. जल्द जानिए पूरी लिस्ट.

मेधा राणा करेंगी बॉलीवुड डेब्यू

साल 2026 की शुरुआत में दर्शकों को एक नया चेहरा देखने को मिलेगा. एक्ट्रेस मेधा राणा जनवरी में रिलीज होने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं. इस फिल्म में वह अभिनेता वरुण धवन के साथ नजर आएंगी. मेधा का फिल्मी दुनिया से कोई पारिवारिक जुड़ाव नहीं है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और अब एक्टिंग में हाथ आजमा रही हैं. ‘बॉर्डर 2’ उनके लिए पहली फिल्म होगी, जिसके जरिए वह पहली बार बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी. फैंस को उनके अभिनय का बेसब्री से इंतजार है.

सुहाना खान का सिल्वर स्क्रीन डेब्यू

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान साल 2026 में पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगी. हालांकि, वह पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक्टिंग की शुरुआत कर चुकी हैं. सुहाना ने फिल्म ‘द आर्चीज’ से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया था, जहां उनकी एक्टिंग को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली. अब वह अपने पिता शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के जरिए सिनेमाघरों में दिखाई देंगी. यह सुहाना का पहला थिएटर रिलीज होगा. फैंस लंबे समय से उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं.

अगस्त्या नंदा का बड़े पर्दे पर डेब्यू

नए साल 2026 की शुरुआत बॉलीवुड के एक नए चेहरे के साथ होने जा रही है. 1 जनवरी 2026 को दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ रिलीज होगी. इसी फिल्म से अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्या नंदा बड़े पर्दे पर कदम रखेंगे. अगस्त्या फिल्म में सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का किरदार निभाते नजर आएंगे. फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है, जिसमें अरुण खेत्रपाल की वीरता और साहस को दिखाया जाएगा. यह फिल्म देशभक्ति और बलिदान की प्रेरक कहानी पेश करेगी.

सिमर भाटिया का बॉलीवुड डेब्यू

अभिनेता अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया भी जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं. वह फिल्म ‘इक्कीस’ के जरिए अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करेंगी. इस फिल्म में सिमर, अगस्त्या नंदा के साथ दिखाई देंगी और उनके किरदार की प्रेमिका की भूमिका निभाएंगी. ट्रेलर में सिमर की पहली झलक सामने आने के बाद से ही दर्शकों में उन्हें लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. ‘इक्कीस’ सिमर के लिए बॉलीवुड में एक नई शुरुआत साबित होने वाली है.

यह भी पढ़ें :-  ‘धुरंधर’ की कामयाबी के बाद बड़ा फैसला, रणवीर सिंह ने क्यों छोड़ी ‘Don 3’?

About the Author: Galgotias Times Bureau
गलगोटियाज टाइम्स एक अग्रणी समाचार संगठन है जो शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, बिजनेस, खेल, मनोरंजन, लाइफस्टाइल और नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देता है। यह संस्थान न केवल समाचार प्रसारण में अग्रणी है, बल्कि पत्रकारिता के क्षेत्र में नवाचार/अलग करने वाली युवा प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान करता है। अपनी निष्पक्ष और गहन रिपोर्टिंग के लिए जाना जाने वाला यह संस्थान क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वसनीय समाचार संचार का प्रतिनिधित्व करता है।
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण