States News
New Year 2026 Party के लिए दिल्ली की इन 5 जगहों को करें एक्सप्लोर, DJ, क्लब और ग्रैंड सेलिब्रेशन का परफेक्ट प्लान
Authored By: Ranjan Gupta
Published On: Saturday, December 27, 2025
Last Updated On: Saturday, December 27, 2025
New Year 2026 पार्टी के लिए दिल्ली की इन 5 जगहों को करें एक्सप्लोर, जहां आपको हाई-एनर्जी DJ नाइट्स, लाइव म्यूजिक, शानदार फूड और यादगार न्यू ईयर काउंटडाउन का एक्सपीरियंस मिलेगा. इस आर्टिकल में हम आपको Connaught Place, The Leela Ambience Convention Hotel, Molecule Green Park, Delhi Haat और Hauz Khas जैसे टॉप न्यू ईयर पार्टी डेस्टिनेशन के बारे में विस्तार से बताएंगे, जहां आप दोस्तों, कपल या फैमिली के साथ 2026 का जोरदार स्वागत कर सकते हैं.
Authored By: Ranjan Gupta
Last Updated On: Saturday, December 27, 2025
New Year 2026 Party Place in Delhi: नए साल का जश्न अगर यादगार बनाना है, तो दिल्ली से बेहतर जगह शायद ही कोई हो. 31 दिसंबर 2025 की रात राजधानी दिल्ली एक बार फिर चमक उठेगी, जहां हर तरफ DJ नाइट्स, लाइव म्यूजिक, लेज़र शो और न्यू ईयर काउंटडाउन की धूम देखने को मिलेगी. Connaught Place से लेकर Hauz Khas, Aerocity और Green Park तक, दिल्ली के क्लब्स और पार्टी वेन्यू न्यू ईयर ईव पर खास तैयारियों के साथ खुलते हैं.
अगर आप भी सोच रहे हैं कि नया साल कहां मनाएं? तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. इस आर्टिकल में हम आपको New Year 2026 पार्टी के लिए दिल्ली की 5 बेस्ट जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां म्यूजिक, खाना, भीड़ और माहौल सब कुछ परफेक्ट मिलेगा. चाहे आप हाई-एनर्जी क्लब पार्टी चाहते हों या थोड़ा सुकून और कल्चर के साथ नया साल मनाना चाहते हों, दिल्ली में हर टाइप का ऑप्शन मौजूद है.
न्यू ईयर पार्टी 2026 के लिए दिल्ली का हॉट स्पॉट
1. The Leela Ambience Convention Hotel
दिल्ली के द लीला एंबिएंस कन्वेंशन होटल में इस बार 31 दिसंबर को न्यू ईयर पार्टी का खास आयोजन किया जा रहा है. यहां नए साल की रात सिंगर ध्वनी भानुशाली लाइव परफॉर्म करेंगी. उनके गानों पर साल का आखिरी जश्न मनाया जाएगा. इस शानदार कॉन्सर्ट की टिकट की कीमत 2,500 रुपये रखी गई है. पार्टी में बॉलीवुड और रॉक थीम देखने को मिलेगी. ध्वनी हिंदी, पंजाबी और इंग्लिश भाषा में अपने हिट गाने पेश करेंगी. यह पूरी पार्टी करीब 5 घंटे तक चलेगी. पार्टी की शुरुआत रात 8:30 बजे से होगी. अगर आप न्यू ईयर को यादगार बनाना चाहते हैं, तो इस जगह को चुन सकते हैं. यहां आप फैमिली, दोस्तों या अपने पार्टनर के साथ एंजॉय कर सकते हैं.
2. Privy Night Club
प्रीवी नाइट क्लब दिल्ली में नए साल की पार्टी को लेकर खास तैयारी की गई है. यहां न्यू ईयर पर एक शानदार और एनर्जेटिक पार्टी होने वाली है. यह पार्टी करीब 4 घंटे तक चलेगी. पार्टी की शुरुआत रात 9 बजे से होगी. इस दौरान लाइव परफॉर्मेंस भी देखने को मिलेगी. म्यूजिक लवर्स के लिए यह जगह काफी खास है. यहां इंग्लिश गानों के साथ-साथ हिंदी और पंजाबी गाने भी बजाए जाएंगे. अगर आप दोस्तों या परिवार के साथ नए साल की रात पार्टी करना चाहते हैं, तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है.
3. Molecule Cafe Delhi
ग्रीन पार्क, नई दिल्ली में स्थित मॉलेक्यूल कैफे न्यू ईयर पार्टी के लिए काफी फेमस है. यहां आपको फास्ट फूड, ड्रिंक्स और डीजे तीनों का मजा एक साथ मिलेगा. कैफे में बजने वाला म्यूजिक आपकी पार्टी को और ज्यादा मजेदार बना देगा. यहां अलग-अलग तरह के खाने और ड्रिंक्स का विकल्प मौजूद है. आप अपनी पसंद के हिसाब से ऑर्डर कर सकते हैं. मॉलेक्यूल कैफे में आप दोपहर 12 बजे से लेकर रात 1 बजे तक जा सकते हैं. दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए यह जगह काफी पसंद की जाती है.
4. Bokan Cafe
दिल्ली के लाजपत नगर में मौजूद बोकन कैफे में भी न्यू ईयर का सेलिब्रेशन खास अंदाज में किया जाता है. यहां हर साल नए साल की पार्टी को लेकर अच्छा माहौल देखने को मिलता है. अगर आपको लाइव म्यूजिक सुनना पसंद है, तो यह जगह आपके लिए सही है. साथ ही यहां का खाना भी काफी टेस्टी माना जाता है. अच्छे म्यूजिक और स्वादिष्ट खाने का कॉम्बिनेशन यहां मिलता है. आप अपने पार्टनर या दोस्तों के साथ यहां जाकर न्यू ईयर पार्टी एंजॉय कर सकते हैं.
5. Garden Galleria
नोएडा का गार्डन गलेरिया न्यू ईयर पार्टी के लिए एक पॉपुलर जगह है. यहां कई कैफे, रेस्टोरेंट, क्लब और लाउंज मौजूद हैं. आप अपने बजट और पसंद के अनुसार किसी भी जगह पार्टी कर सकते हैं. डांस और म्यूजिक पसंद करने वालों के लिए यहां अच्छा माहौल मिलता है. यहां का खाना भी काफी अच्छा और स्वादिष्ट होता है. अगर आप नाचते-गाते नए साल का स्वागत करना चाहते हैं, तो गार्डन गलेरिया जरूर जा सकते हैं.
फैमली तथा फ्रेंड्स के साथ पिकनिक एंजॉय करने के लिए दिल्ली की 5 बेस्ट जगहें
- इंडिया गेट
इंडिया गेट दिल्ली का सबसे पसंदीदा पिकनिक स्पॉट माना जाता है. यहां का खुला हरा मैदान लोगों को खूब आकर्षित करता है. आप चादर बिछाकर परिवार के साथ आराम से बैठ सकते हैं. पास ही राष्ट्रीय युद्ध स्मारक भी है, जिसे देखा जा सकता है. बच्चों के लिए गुब्बारे और खिलौने मिल जाते हैं. इससे उनका मन खुश हो जाता है. सबसे अच्छी बात यह है कि यहां कोई एंट्री फीस नहीं लगती. आप बिना खर्च पूरा दिन यहां बिता सकते हैं.
- लोधी गार्डन
लोधी गार्डन दिल्ली के सबसे खूबसूरत और शांत पार्कों में शामिल है. यह जगह इतिहास और हरियाली दोनों के लिए जानी जाती है. यहां मुहम्मद शाह और सिकंदर लोदी के मकबरे देखे जा सकते हैं. हरे-भरे पेड़ों के बीच बैठकर पिकनिक का मजा लिया जा सकता है. परिवार के साथ हल्की-फुल्की बातें करने के लिए यह जगह एकदम सही है. सुबह और शाम के समय यहां का माहौल और भी अच्छा लगता है.
- गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस
गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस एक बड़ा और आकर्षक पार्क है. यह करीब 20 एकड़ में फैला हुआ है. इस पार्क को इस तरह बनाया गया है कि यह हमारी पांचों इंद्रियों को महसूस कराने का काम करता है. यहां प्रकृति, कला और शांति का अच्छा मेल देखने को मिलता है. परिवार के साथ यहां समय बिताना काफी सुकून देता है. इस पार्क में एंट्री के लिए 30 रुपये का टिकट लगता है.
- कुतुब मीनार पिकनिक स्पॉट
कुतुब मीनार सिर्फ ऐतिहासिक इमारत नहीं है, बल्कि एक अच्छा पिकनिक स्पॉट भी है. यहां का खुला और साफ परिसर बच्चों के खेलने के लिए सही है. परिवार के साथ यहां बैठकर आराम किया जा सकता है. इतिहास में रुचि रखने वालों के लिए यह जगह खास है. आसपास बनी पुरानी इमारतें और गार्डन घूमने का मजा बढ़ा देते हैं. पिकनिक के साथ घूमना यहां आसान हो जाता है.
राजधानी में नए साल 2026 का जश्न मनाने के लिए दिल्ली की फेवरेट स्पॉट
- कनॉट प्लेस
कनॉट प्लेस दिल्ली का सबसे ज्यादा चमकने वाला इलाका माना जाता है. खासकर नए साल की रात यहां रौनक देखने लायक होती है. बड़े क्लब, कैफे और रेस्टोरेंट्स में शानदार पार्टियां होती हैं. म्यूजिक का माहौल लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है. कई जगह लाइव बैंड भी नजर आते हैं. खाने-पीने के शौकीनों के लिए यहां कई विकल्प मिल जाते हैं. रात 12 बजे के बाद जश्न और तेज हो जाता है. यहां न्यू ईयर मनाना हमेशा यादगार रहता है.
- मॉलेक्यूल, ग्रीन पार्क
ग्रीन पार्क का मॉलेक्यूल कैफे युवाओं में काफी लोकप्रिय है. यहां का म्यूजिक और माहौल लोगों को आकर्षित करता है. खाने और ड्रिंक्स के अच्छे ऑप्शन मिलते हैं. डीजे की धुनों पर लोग जमकर एंजॉय करते हैं. दोपहर से लेकर रात तक यहां जोश बना रहता है. दोस्तों के साथ न्यू ईयर पार्टी के लिए यह जगह सही मानी जाती है.
- दिल्ली हाट
अगर आप भीड़ और तेज म्यूजिक से दूर रहना चाहते हैं, तो दिल्ली हाट अच्छा विकल्प है. यहां भारत के अलग-अलग राज्यों का स्वाद और संस्कृति देखने को मिलती है. नए साल के मौके पर लाइव म्यूजिक और डांस प्रोग्राम भी होते हैं. परिवार के साथ बैठकर इन्हें आराम से देखा जा सकता है. यहां घूमने के साथ खरीदारी का भी मजा मिलता है. साल 2026 का स्वागत करने के लिए यह जगह शांत और खास अनुभव देती है.
New Year Parties in Delhi 2026: दिल्ली में क्लब और डीजे के लिए फेवरेट स्पॉट
दिल्ली में न्यू ईयर पार्टी का क्रेज हर साल देखने लायक होता है. खासतौर पर क्लब और डीजे नाइट्स के लिए राजधानी में कई शानदार ऑप्शन मौजूद हैं. हालांकि, कुछ क्लब्स ऐसे हैं जिनकी डिमांड हर साल सबसे ज्यादा रहती है. Kitty Su, Toy Room, Privee, Dear Donna, Soho Club, Playboy Club और Keya जैसे क्लब्स न्यू ईयर 2026 के लिए भी चर्चा में हैं.
इन क्लब्स में इंटरनेशनल और टॉप इंडियन DJs के परफॉर्म करने की तैयारी है. म्यूजिक लवर्स के लिए यहां EDM, बॉलीवुड, टेक्नो और हिप-हॉप म्यूजिक की खास नाइट्स प्लान की गई हैं. पावरफुल साउंड, शानदार लाइटिंग और एनर्जेटिक क्राउड इस पार्टी को यादगार बना देंगे. ऐसे में अगर आप New Year 2026 में दिल्ली के बेस्ट DJ और क्लब स्पॉट की तलाश कर रहे हैं, तो इन जगहों को जरूर एक्सप्लोर कर सकते हैं.
New Year Events in Delhi 2026: DJ नाइट्स और लाइव म्यूजिक इवेंट्स
न्यू ईयर 2026 के मौके पर दिल्ली के कई क्लब्स और पार्टी:- वेन्यू खास अंदाज में ओपन रहेंगे. यहां Celebrity DJs की मौजूदगी रहेगी. साथ ही लेजर शो और स्पेशल काउंटडाउन इवेंट्स भी प्लान किए गए हैं. जैसे ही घड़ी 12 बजाएगी, पार्टी अपने पीक पर होगी.
एयरोसिटी और गुरुग्राम के बड़े वेन्यू में लाइव बैंड परफॉर्मेंस भी देखने को मिल सकती है. डांस फ्लोर पर देर रात तक म्यूजिक और मस्ती का माहौल रहेगा. कई जगहों पर अनलिमिटेड फूड और ड्रिंक पैकेज की सुविधा भी दी जा रही है. यही वजह है कि दिल्ली में न्यू ईयर सेलिब्रेशन हर उम्र के लोगों के लिए खास बन जाता है.
यह भी पढ़ें :- दिल्ली की हवा सुधारने के लिए चीन ने दिए सुझाव, बताए प्रदूषण घटाने के 6 बड़े फॉर्मूले















