कंट्रोवर्सी, कोर्ट केस और सियासत के बीच क्या फरवरी के ठंडे पड़े थिएटर्स में नई हलचल लाएगी द केरला स्टोरी 2?

Authored By: Nishant Singh

Published On: Wednesday, February 25, 2026

Updated On: Wednesday, February 25, 2026

फिल्म The Kerala Story 2 को लेकर सियासत, विवाद और कानूनी बहस के बीच सिनेमाघरों में संभावित हलचल दर्शाता पोस्टर.

The Kerala Story 2: फरवरी में ठंडे पड़े थिएटर्स को द केरला स्टोरी 2 से उम्मीद की गर्माहट मिल सकती है. फिल्म रिलीज से पहले ही कंट्रोवर्सी, पॉलिटिक्स और कोर्ट केस के चलते सुर्खियों में है. जैसे पहली फिल्म ने विवादों के बीच बॉक्स ऑफिस पर सरप्राइज दिया था, वैसे ही सीक्वल भी दर्शकों की भीड़ खींच सकता है.

Authored By: Nishant Singh

Updated On: Wednesday, February 25, 2026

The Kerala Story 2: फरवरी का महीना बॉलीवुड के लिए अब तक कुछ खास उत्साह लेकर नहीं आया है. ओ रोमियो, तू या मैं और अस्सी जैसी फिल्मों ने थिएटर्स में एंट्री तो ली, लेकिन दर्शकों की भारी भीड़ जुटाने में नाकाम रहीं. ऐसे में जब फरवरी खत्म होने को है, थिएटर मालिकों की नजरें एक ऐसी फिल्म पर टिकी हैं जो रिलीज से पहले ही माहौल गर्म कर चुकी है और वो है ‘द केरला स्टोरी 2’.

रिलीज से पहले ही विवादों की आग में फिल्म

द केरला स्टोरी 2 का टीजर सामने आते ही फिल्म विवादों में घिर गई. पॉलिटिक्स, सोशल मीडिया, टीवी डिबेट्स और अब कोर्ट हर जगह इस फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है. फिल्म पर वही आरोप दोबारा लगे हैं जो 2023 में आई पहली फिल्म पर लगे थे कि यह एक खास एजेंडे को आगे बढ़ाती है. लेकिन सच्चाई ये भी है कि इन्हीं विवादों ने फिल्म को जबरदस्त पब्लिसिटी दे दी है, जो बॉक्स ऑफिस पर इसके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.

क्यों मचा है ‘द केरला स्टोरी 2’ को लेकर बवाल?

फिल्म का ट्रेलर दावा करता है कि भारत में लड़कियों को जबरन धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जा रहा है. कहानी तीन राज्यों की तीन महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें इस कथित साजिश का शिकार बताया गया है. ट्रेलर का एक सीन, जिसमें एक लड़की को जबरन बीफ खिलाने की बात दिखाई गई है, सबसे ज्यादा आलोचना झेल रहा है. आलोचकों का कहना है कि ऐसे दृश्य सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

राजनीति और सेलेब्स भी आमने-सामने

केरल के मुख्यमंत्री ने फिल्म पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. वहीं सांसद शशि थरूर और फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने भी इसे केरल को बदनाम करने वाला बताया. दूसरी ओर, निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह और प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह का कहना है कि फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और वे किसी राज्य को टारगेट नहीं कर रहे.

प्रेस कॉन्फ्रेंस और 33 महिलाओं की कहानी

विवादों के बीच मेकर्स ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 33 महिलाओं को सामने पेश किया, जिन्होंने जबरन धर्म परिवर्तन की साजिश का शिकार होने का दावा किया. हालांकि, इस पर भी सवाल उठे क्योंकि इनमें से कोई भी महिला केरल या दक्षिण भारत से नहीं थी. इसके बावजूद, इस कदम ने फिल्म को एक नया नैरेटिव देने की कोशिश जरूर की.

कोर्ट की दहलीज तक क्यों पहुंची फिल्म?

केरल हाई कोर्ट में फिल्म का सेंसर सर्टिफिकेट रद्द करने की मांग को लेकर याचिका दायर की गई है. याचिकाकर्ता का कहना है कि फिल्म केरल का दुर्भावनापूर्ण चित्रण करती है. कोर्ट ने फिल्म देखकर फैसला देने की बात कही है और मेकर्स को स्क्रीनिंग अरेंज करने को कहा गया है.

क्या विवाद ही बनेगा फिल्म की सबसे बड़ी ताकत?

तीन साल पहले द केरला स्टोरी भी ऐसे ही विवादों में घिरी थी. मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, लेकिन रिलीज नहीं रुकी. नतीजा 240 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन और साल की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट. यही वजह है कि मेकर्स को भरोसा है कि सीक्वल भी जनता को थिएटर्स तक खींच लाएगा.

फरवरी का अंत और बॉक्स ऑफिस की उम्मीद

पिछले कुछ सालों में सीक्वल फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाया है. हाल ही में बॉर्डर 2 ने गणतंत्र दिवस के आसपास रिलीज होकर थिएटर्स में जान डाल दी थी. अब 27 फरवरी को रिलीज हो रही ‘द केरला स्टोरी 2’ से भी यही उम्मीद है कि यह विवादों के दम पर ही सही, फरवरी के ठंडे पड़े थिएटर्स में कुछ गर्माहट जरूर लाएगी.

यह भी पढ़ें :- New OTT Releases This Week (27 February 2026): कहां देखें पसंदीदा फ़िल्में और वेब सीरीज़? देखें पूरी लिस्ट!

About the Author: Nishant Singh
निशांत कुमार सिंह एक पैसनेट कंटेंट राइटर और डिजिटल मार्केटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और जनसंचार का गहरा अनुभव है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक आर्टिकल लिखने और कंटेंट को ऑप्टिमाइज़ करने में माहिर, निशांत हर लेख में क्रिएटिविटीऔर स्ट्रेटेजी लाते हैं। उनकी विशेषज्ञता SEO-फ्रेंडली और प्रभावशाली कंटेंट बनाने में है, जो दर्शकों से जुड़ता है।
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण