Kia ने भारत में लॉन्च की Kia Sonet Gravity, कीमत 10.90 लाख रुपये

Authored By: संतोष आनंद

Published On: Friday, September 6, 2024

Updated On: Saturday, April 26, 2025

Kia Sonet Gravity

1.2-लीटर 5MT सोनेट एचटीके प्लस की कीमत 10.12 लाख रुपये और सोनेट ग्रेविटी की कीमत 10.50 लाख रुपये है

Authored By: संतोष आनंद

Updated On: Saturday, April 26, 2025

किआ ने सॉनेट लाइनअप में एक नया ग्रेविटी वैरियंट (Kia Sonet Gravity) पेश किया है। दक्षिण कोरियाई निर्माता के अनुसार यह नया ट्रिम प्रीमियम फीचर्स के साथ ग्राहक को अधिक वैल्यू प्रदान करता है, क्योंकि इसे मिड-स्पेक एचटीके प्लस के ऊपर रखा गया है। ग्रेविटी रेंज टर्बो पेट्रोल सहित तीन पावरट्रेन में उपलब्ध है।

Kia Sonet Gravity: इंजन और कीमत

सोनेट ग्रेविटी 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है। नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 82 bhp और 115 Nm का टॉर्क पैदा करता है और इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। 118 बीएचपी टर्बो में 172 एनएम का टॉर्क है और यह 6-स्पीड iMT क्लच मैनुअल ट्रांसमिशन से जुड़ा है। 1.5-लीटर डीजल 114 बीएचपी और 250 एनएम टॉर्क पैदा करता है और 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है।

  • 1.2-लीटर 5MT सोनेट एचटीके प्लस की कीमत 10.12 लाख रुपये और सोनेट ग्रेविटी की कीमत 10.50 लाख रुपये है।
  • 1-लीटर टर्बो iMT सोनेट एचटीके प्लस की कीमत 10.72 लाख रुपये और सोनेट ग्रेविटी की कीमत 11.20 लाख रुपये है।
  •  1.5-लीटर डीजल सोनेट एचटीके प्लस की कीतम 6MT 11.62 लाख रुपये और सोनेट ग्रेविटी की कीमत 12 लाख रुपये है।

किआ सोनेट ग्रेविटी: फीचर्स

सोनेट ग्रेविटी वैरियंट अतिरिक्त फीचर के साथ आता है, जो इसके एचटीके प्लस ट्रिम में नहीं है। नए वर्जन में सफेद ब्रेक कैलिपर्स, नेवी कलर की सिलाई के साथ इंडिगो पेरा सीटें, लेदर की फिनिश वाली गियर नॉब,स्पॉइलर और डुअल-टोन 16-इंच अलॉय व्हील हैं। किआ ने केबिन में वायरलेस फोन चार्जर, डैश कैम, फ्रंट डोर आर्मरेस्ट, 60:40 स्प्लिट सीटें, रियर एडजस्टेबल हेडरेस्ट, कप होल्डर्स के साथ रियर सेंटर आर्मरेस्ट जैसे अतिरिक्त फीचर्स पेश किए हैं।

 

तकनीकी क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के साथ, संतोष आनंद कंप्यूटर, नेटवर्किंग, और सॉफ्टवेयर जैसे विषयों में विशेषज्ञता रखते हैं। नवीनतम तकनीकी प्रगतियों से हमेशा अपडेट रहते हुए, उन्होंने अपनी लेखनी से हजारों पाठकों के लिए तकनीकी समस्याओं के प्रभावी समाधान प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, मोबाइल फोन, और बॉलीवुड एवं एंटरटेनमेंट जैसे विविध विषयों पर भी लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी तकनीकी विषयों को सरल और व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत करती है, जो पाठकों को आसानी से समझने और उनके उपयोग में मदद करती है।
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण