About Author: स्मिता धर्म-अध्यात्म, संस्कृति-साहित्य, और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर शोधपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता में एक विशिष्ट नाम हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव समसामयिक और जटिल विषयों को सरल और नए दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करने में उनकी दक्षता को उजागर करता है। धर्म और आध्यात्मिकता के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और साहित्य के विविध पहलुओं को समझने और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने में उन्होंने विशेषज्ञता हासिल की है। स्वास्थ्य, जीवनशैली, और समाज से जुड़े मुद्दों पर उनके लेख सटीक और उपयोगी जानकारी प्रदान करते हैं। उनकी लेखनी गहराई से शोध पर आधारित होती है और पाठकों से सहजता से जुड़ने का अनोखा कौशल रखती है।
Posts By: स्मिता
प्रयागराज में महाकुंभ मेले के पावन अवसर पर वर्ष 1966 में विश्व हिंदू परिषद की ओर से प्रथम विश्व हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस अवसर पर चारों शंकराचार्यों सहित कई संत और धर्माचार्य एक मंच पर उपस्थित हुए थे। इस सम्मेलन में अफ्रीका, श्रीलंका, मारीशस, फीजी, त्रिनिनाद, अमेरिका, थाईलैंड आदि देशों से बड़ी संख्या में हिंदू प्रतिनिधि सम्मिलित (Prayagraj Mahakumbh) हुए थे।
इन दिनों वायु गुणवत्ता में भारी गिरावट के बीच दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप 4 प्रतिबंध लागू कर गया है। ग्रैप 4 प्रतिबंध के अनुसार, दिल्ली में सभी निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध, गैर-ज़रूरी प्रदूषण फैलाने वाले ट्रकों का प्रवेश और स्कूल की कक्षाओं को हाइब्रिड मोड में अनिवार्य रूप से स्थानांतरित कर दिया गया है। हाल के कुछ शोध बताते हैं कि वायु प्रदूषण डिमेंशिया का कारण (Air Pollution causes Dementia) भी बन सकता है।
प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के कारण एक्सरसाइज के लिए समय निकालना आसान नहीं होता है। यदि आप रोगों से बचाव कर फिट रहना चाहते हैं, तो वर्कआउट के लिए सिर्फ 7 मिनट (7 minute workout for fitness) भी काफी है।
मकर संक्रांति से माघ मास की शुरुआत हो जाती है। यह 14 जनवरी से शुरू हो गया है, जो 12 फरवरी को समाप्त हो जाएगा। मान्यता है कि नदी स्नान और दान-पुण्य कर माघ मास में श्रीविष्णु और श्रीकृष्ण की पूजा जरूर करनी चाहिए। इससे सुख, शांति और समृद्धि में वृद्धि (Magh Month 2025) होती है।
आध्यात्मिक गुरु साध्वी ऋतम्भरा (Sadhvi Rithambara) के अनुसार, महाकुंभ में कल्पवास से आपस में प्रेम-स्नेह और पारस्परिक सद्भाव विकसित होता है। लोग एकात्मता के सूत्र में बंधते हैं, जिससे परिवार और देश का उत्कर्ष होता है।
पश्चिम बंगाल में राज्य की सरकारी एजेंसी पश्चिम बंगाल फार्मास्युटिकल्स द्वारा सप्लाई की गई रिंगर लैक्टेट सॉल्यूशन के कारण एक प्रसूता की मौत हो गई. इसके बाद पश्चिम बंगाल फार्मास्युटिकल्स की 14 दवाओं पर रोक लगा दी गई। इससे पहले कर्नाटक में भी कुछ दवाओं पर रोक लगी (Prohibited Drugs) थी.
महाकुंभ 2025 शुरू हो चुका है। यह दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण और आध्यात्मिक आयोजन है। इस पुण्यदायी काल में गंगा-यमुना-सरस्वती के संगम में हर कोई डुबकी लगाना चाहता है। आस्था के इस त्योहार में यदि आप भी शामिल होने जा रहे हैं, तो प्रयागराज जाने से पहले कुछ तैयारियां (Mahakumbh 2025 checklist) जरूर कर लें।
भारत में हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है। भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ एम. करिअप्पा के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष भारतीय सेना दिवस की थीम (Indian Army Day 2025) है 'समर्थ भारत, सक्षम सेना'।
लोगों के मन में यह संशय बरकरार है कि मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाए या नहीं। श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष और ज्योतिषाचार्य महंत रोहित शास्त्री ने यह स्पष्ट कर दिया कि इस वर्ष 2025 में मकर सक्रांति का पर्व 14 जनवरी मंगलवार (Makar Sankranti 2025) को मनाया जाएगा।
पोंगल के अवसर खाये जाने वाले ख़ास व्यंजन में तीन तत्वों या तीन दोषों (वात, पित्त, कफ) को संतुलित करने की क्षमता होती है। यह इम्युनिटी मजबूत कर मधुमेह जैसे रोगों से बचाव (Pongal Benefits) भी कर सकता है।



