Banks Minimum Balance : ICICI से SBI तक किस बैंक में कितना मिनिमम बैलेंस जरूरी? जानने के लिए पढ़ें पूरी स्टोरी

Authored By: JP Yadav

Published On: Tuesday, August 12, 2025

Last Updated On: Thursday, August 14, 2025

Banks Minimum Balance : ICICI से SBI तक किस बैंक में कितना मिनिमम बैलेंस जरूरी? जानने के लिए पढ़ें पूरी स्टोरी
Banks Minimum Balance : ICICI से SBI तक किस बैंक में कितना मिनिमम बैलेंस जरूरी? जानने के लिए पढ़ें पूरी स्टोरी

Banks Minimum Balance : न्यूनतम राशि बनाए रखना का नियम क्या है? क्यों जरूी है? और इसके क्या लाभ और चुनौतियां हैं. इस स्टोरी में हम आपको देंगे पूरी जानकारी.

Authored By: JP Yadav

Last Updated On: Thursday, August 14, 2025

Banks Minimum Balance : बैंकिंग सिस्टम 16 साल के टीनएजर्स लेकर 80 साल के बुजुर्ग व्यक्ति के लिए अनिवार्य हो गया है. यूपीआई समेत अन्य ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम के एक्टिव होने से बड़ी संख्या में लोग इनका इस्तेमाल कर रहे हैं. यह भी सच है कि इनका इस्तेमाल बिना बैंकिंग सर्विस के संभव नहीं है. इस तरह बैंकिंग सर्विस हर व्यक्ति की लाइफ का एक अहम हिस्सा बन चुकी है. ऐसे में बैंक खाता खोलना न केवल बचत का एक जरिया है, बल्कि यह आर्थिक सशक्तीकरण के लिए भी जरूरी है. जब कोई व्यक्ति बैंक में खाता खोलता है, तो सबसे पहले जो शर्त सामने आती है, वह है – न्यूनतम राशि बनाए रखना. हाल ही में देश के बड़े प्राइवेट बैकों में शुमार आईसीआईसीआई बैंक ने नया खाता खोलने पर न्यूनतम राशि 50,000 रुपये कर दी है. यह नियम 1 अगस्त से प्रभावी भी हो गया है.

ICICI बैंक ने 5 गुना बढ़ाया मिनिमम अमाउंट

देश के बड़े और चर्चित बैकों में शामिल ICICI बैंक ने सेविंग्स अकाउंट में मिनिमम अमाउंट रखने की लिमिट को सीधे-सीधे 5 गुना बढ़ा दिया है. पहले ICICI बैंक में न्यूनतम जमा राशि 10 हजार रुपये थी, जिसे बढ़ाकर 50 हजार रुपये किया गया है. यहां पर बता दें कि बैंक न्यूनतम राशि वह है जिसे खाता धारक को अपने खाते में हमेशा बनाए रखना होता है. खाते में जैसे ही न्यूनतम राशि कम होती है तो बैंक जुर्माना वसूलता है.

बैंकों में क्या है मिनिमम बैलेंस का नियम?

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने पांच साल पहले यानी वर्ष 2020 में ही मिनिमम बैलेंस न रखने पर पेनाल्टी को हटा दिया है. हालांकि, लोगों में यह भ्रम अब भी है कि मिनिमम बैलेंस 3000 रुपये रखना होता है. सोशल मीडिया पर यह जानकारी मौजूद है, लेकिन यह सच नहीं है. सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बैंक ऑफ बड़ौदा ने 1 जुलाई 2025 से मिनिमम बैलेंस की शर्त खत्म कर दी है.

HDFC में है 10,000 रुपये रखने का नियम

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC में शहरी और मेट्रो सिटीज वाली शाखाओं में 10 हजार रुपये मिनिमम अमाउंट रखना अनिवार्य है. सेमी अर्बन वाली ब्रांच में 5000 रुपये, जबकि ग्रामीण ब्रांच में 2500 रुपये है. यस बैंक भी 10000 रुपये से कम होने पर 500 रुपये फाइन लगाता है. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 1,000 रुपये, जबकि एक्सिस बैंक में मिनिमम बैलेंस अमाउंट शहरी इलाकों में 12,000 रुपये है. केनरा बैंक और इंडियन बैंक ने मिनिमम बैलेंस के नियम को खत्म कर दिया है.

 

About the Author: JP Yadav
जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं। अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है। टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है।
Leave A Comment

अन्य खबरें