AIIMS दिल्ली का डायरेक्टर बनने के लिए चाहिए ये खास योग्यताएं, जानें पूरा नियम

Authored By: Nishant Singh

Published On: Friday, August 21, 2026

Updated On: Friday, August 21, 2026

AIIMS Delhi Director बनने की योग्यता और Eligibility के नियम

AIIMS Delhi Director: AIIMS दिल्ली के डायरेक्टर पद के लिए 65 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. इस पद के लिए मेडिकल क्षेत्र में उच्च डिग्री, कम से कम 10 साल का टीचिंग या रिसर्च अनुभव और कुल 25 साल का प्रोफेशनल अनुभव जरूरी है. उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 62 साल होनी चाहिए और नियुक्ति ACC की मंजूरी से होगी.

Authored By: Nishant Singh

Updated On: Friday, August 21, 2026

AIIMS Delhi Director: देश के सबसे बड़े मेडिकल संस्थानों में गिने जाने वाले AIIMS दिल्ली में अब डायरेक्टर पद की नियुक्ति को लेकर हलचल तेज हो गई है. इस पद के लिए अब तक 65 उम्मीदवारों के आवेदन आने की जानकारी सामने आई है. संस्थान की तरफ से इस पद के लिए संशोधित भर्ती विज्ञापन 18 जून 2026 को जारी किया गया था, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 2 अगस्त 2026 रखी गई थी. चूंकि AIIMS दिल्ली की जिम्मेदारी बेहद बड़ी और संवेदनशील मानी जाती है, इसलिए सिर्फ डॉक्टर होना या मेडिकल की डिग्री होना इस पद के लिए काफी नहीं है. उम्मीदवार के पास मेडिकल शिक्षा, रिसर्च, अस्पताल प्रशासन और पब्लिक हेल्थ जैसे क्षेत्रों में गहरा और लंबा अनुभव भी होना जरूरी है.

किन योग्यताओं की जरूरत होती है

AIIMS के मौजूदा भर्ती नियमों के अनुसार, इस पद के लिए दावेदारी करने वाले उम्मीदवार के पास मेडिसिन, सर्जरी या पब्लिक हेल्थ जैसी शाखाओं में उच्च स्तर की पोस्टग्रेजुएट डिग्री होना अनिवार्य है. इसके साथ ही टीचिंग या रिसर्च में कम से कम 10 साल का अनुभव और अपने पूरे करियर में कुल 25 साल का प्रोफेशनल अनुभव भी मांगा गया है. इतना ही नहीं, उम्मीदवार को मेडिकल इलाज, रिसर्च, शिक्षा या पब्लिक हेल्थ जैसे संस्थानों में प्रशासनिक कामकाज की भी अच्छी समझ होनी चाहिए. साथ ही किसी बड़े साइंटिफिक या एजुकेशनल संस्थान को चलाने या किसी बड़े विभाग की अगुवाई करने का ठोस अनुभव भी जरूरी शर्तों में शामिल है.

उम्र सीमा को लेकर क्या है नियम

2026 में चल रही इस भर्ती प्रक्रिया की जानकारी के मुताबिक, डायरेक्टर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 62 साल तय की गई है. जिस व्यक्ति का चयन होगा, उसका कार्यकाल पांच साल तक या फिर 65 साल की उम्र पूरी होने तक रहेगा, इनमें से जो भी पहले आ जाए.

सिलेक्शन प्रोसेस कैसे काम करती है

इस पद पर चयन की प्रक्रिया सामान्य नौकरियों की तरह सिर्फ आवेदन जमा करने और इंटरव्यू देने से पूरी नहीं हो जाती. यहां उम्मीदवारों की योग्यता और अनुभव को बारीकी से परखा जाता है, उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू होती है. सबसे अहम बात यह है कि अंतिम नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार की कैबिनेट नियुक्ति समिति यानी ACC की मंजूरी लेना जरूरी होता है. AIIMS डायरेक्टर का पद इसलिए भी बेहद अहम माना जाता है, क्योंकि संस्थान से जुड़े मेडिकल शिक्षा, इलाज, रिसर्च और प्रशासन के बड़े-बड़े फैसले इसी पद के जिम्मे होते हैं. ऐसे में 65 आवेदन आने के बाद अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर किस अनुभवी चेहरे को देश के इस प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थान की कमान सौंपी जाती है.

आखिर यह पद इतना अहम क्यों है

AIIMS दिल्ली देश के सबसे भरोसेमंद और जाने-माने मेडिकल संस्थानों में गिना जाता है, जहां मरीजों का इलाज, मेडिकल पढ़ाई और रिसर्च सभी बड़े स्तर पर होते हैं. ऐसे में डायरेक्टर की जिम्मेदारी सिर्फ अस्पताल के रोजमर्रा के कामकाज तक सीमित नहीं रहती. उन्हें डॉक्टरों, अलग-अलग डिपार्टमेंट्स, मेडिकल स्टूडेंट्स, रिसर्च प्रोजेक्ट्स और मरीजों से जुड़े मामलों को भी संभालना पड़ता है. यही वजह है कि इस पद के लिए सिर्फ डॉक्टर होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि लंबे समय का मेडिकल अनुभव और प्रशासनिक क्षमता दोनों का होना बेहद जरूरी माना जाता है.

यह भी पढ़ें :- बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी, 32 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी जानकारी

About the Author: Nishant Singh
निशांत कुमार सिंह एक पैसनेट कंटेंट राइटर और डिजिटल मार्केटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और जनसंचार का गहरा अनुभव है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक आर्टिकल लिखने और कंटेंट को ऑप्टिमाइज़ करने में माहिर, निशांत हर लेख में क्रिएटिविटीऔर स्ट्रेटेजी लाते हैं। उनकी विशेषज्ञता SEO-फ्रेंडली और प्रभावशाली कंटेंट बनाने में है, जो दर्शकों से जुड़ता है।
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण