Election News
विधानसभा चुनाव (Assembly Elections)
Delhi News
Last Updated: February 10, 2025
10 reasons BJP Win Delhi Election: लगातार तीन बार एतिहासिक जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी 22 सीटों में ही सिमट गई, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने रणनीति के तहत चुनाव लड़ा और 48 सीटें जीतीं.
Politics
Last Updated: January 27, 2025
दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2025) में अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर चरम पर पहुंचने लगा है। पुराने वादे और नए नारों के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) एवं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं के बीच मैली यमुना और पतित पावनी गंगा (Yamuna and Ganga) को लेकर बहस छिड़ गई है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के यमुना को लेकर किए गए वादों पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने हमला बोला है। साथ ही केजरीवाल को दिल्ली किनारे यमुना में नहाने की चुनौती तक दे डाली है।
Delhi News
Last Updated: January 15, 2025
पौष का महीना समाप्त हुआ। सूर्य के उत्तरायण होते ही दिल्ली में विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2025) का शोर तेज हो गया है। आज सभी राजनीतिक दलों के अधिकतर प्रत्याशियों ने अपने अपने नामांकन (Nomination) पत्र भरने का तय किया हुआ है। आम आदमी पार्टी (AAP), कांग्रेस (Congress)और भाजपा (BJP)- तीनों ही राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की भीड़ सड़कों पर देखी जा रही है।
Delhi News
Last Updated: January 12, 2025
हाल के दिनों में कुछ जगहें खबरें प्रचारित की जा रही थी कि आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट के अलावा किसी और विधानसभा से भी चुनावी पर्चा भरेंगे। लेकिन, अब अरविंद केजरीवाल की ओर से इसे पूरी तरह से खारिज कर दिया गया है। अब वे केवल और केवल नई दिल्ली विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। उनके मुकाबले में यहां कांग्रेस से संदीप दीक्षित और भाजपा से प्रवेश वर्मा चुनावी मैदान में हैं।
States News
Last Updated: January 9, 2025
कांग्रेस पार्टी ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 'जीवन रक्षा योजना' नामक स्वास्थ्य बीमा योजना लॉन्च की है। पार्टी ने दिल्ली की जनता से वादा किया है कि अगर वह सत्ता में आती है, तो प्रत्येक परिवार को 25 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। यह योजना कांग्रेस की दूसरी गारंटी है। इससे पहले पार्टी ने 6 जनवरी को 'प्यारी दीदी योजना' के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का ऐलान किया था।
States News
Last Updated: January 9, 2025
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक 10 जनवरी को होने की संभावना है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य सदस्य शामिल होंगे।
Delhi News
Last Updated: January 9, 2025
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज चुनाव आयोग ने ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी दी कि इस बार भी दिल्ली में चुनाव एक ही चरण में होंगे। वोटिंग की तारीख 5 फरवरी तय की गई है, जबकि नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। तारीखों की घोषणा के साथ ही दिल्ली में आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच माना जा रहा है। हालांकि कांग्रेस भी इस बार पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयार है।
Delhi News
Last Updated: January 9, 2025
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 35 सीटें ऐसी हैं, जहां पूर्वांचली वोटरों का प्रभाव महत्वपूर्ण होता है। इन सीटों पर जीत और हार का निर्धारण करने में पूर्वांचली वोटरों की अहम भूमिका रहती है। विकासपुरी, द्वारका, करावल नगर, मॉडल टाउन, बुराड़ी, उत्तम नगर, पटपड़गंज, लक्ष्मी नगर, बदरपुर, पालम, राजेंद्र नगर, देवली जैसी सीटों पर पूर्वांचली वोटरों की संख्या सबसे अधिक है। इन विधानसभा क्षेत्रों में पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के लगभग 40 से 50 प्रतिशत मतदाता निवास करते हैं।
Delhi News
Last Updated: January 9, 2025
दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों में महिला मतदाताओं की अहम भूमिका होगी। दिल्ली की महिला वोटरों की चिंताएं और उनकी प्राथमिकताएं चुनावी परिणामों पर गहरा असर डाल सकती हैं। दिल्ली में महिला मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 है, जो कुल मतदाता संख्या का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस बार के दिल्ली विधानसभा चुनावों में महिला मतदाताओं का वोट निर्णायक साबित हो सकता है, और उनकी पसंद और मुद्दों पर आधारित मतदान दिल्ली की राजनीतिक दिशा को प्रभावित कर सकता है।
Delhi News
Last Updated: January 9, 2025
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग 7 जनवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा, जिसमें चुनाव तारीखों की घोषणा की जाएगी। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दिल्ली में दोपहर 2 बजे होगी। उम्मीद है कि इस बार दिल्ली में चुनाव एक ही चरण में आयोजित किए जाएंगे। संभावना जताई जा रही है कि फरवरी महीने में मतदान हो सकता है।