आचार संहिता से पहले नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

Authored By: Ranjan Gupta

Published On: Friday, October 3, 2025

Last Updated On: Friday, October 3, 2025

Nitish Cabinet की बैठक में महत्वपूर्ण फैसलों पर विचार.
Nitish Cabinet की बैठक में महत्वपूर्ण फैसलों पर विचार.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 3 अक्टूबर को दोपहर 3:30 बजे मौजूदा सरकार की संभवतः अंतिम कैबिनेट बैठक करने जा रहे हैं. यह बैठक आचार संहिता लागू होने से पहले हो रही है और इसमें कई जनकल्याणकारी फैसलों पर मुहर लग सकती है. सूत्रों के मुताबिक, 10 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की सौगात, शिक्षकों और तकनीकी सहायकों की नई भर्तियां, महिलाओं को रोजगार से जोड़ने वाली योजनाएं और बुनियादी ढांचे से जुड़े अहम प्रस्ताव एजेंडे में शामिल हैं.

Authored By: Ranjan Gupta

Last Updated On: Friday, October 3, 2025

Nitish Cabinet meeting key decision: बिहार में चुनावी माहौल तेज होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार आज 3 अक्टूबर को एक अहम कैबिनेट बैठक करने जा रही है. माना जा रहा है कि यह मौजूदा कार्यकाल की अंतिम बैठक होगी, क्योंकि 6 अक्टूबर के बाद कभी भी चुनाव की घोषणा के साथ आचार संहिता लागू हो सकती है. इस बैठक में विकास कार्यों को बढ़ावा देने, सरकारी कर्मचारियों को राहत देने और रोजगार से जुड़ी योजनाओं पर महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं. राजनीतिक हलकों में इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि चुनाव से पहले सरकार जनता को बड़ी सौगात देने की तैयारी में है. बता दें कि विजयदशमी के साथ ही नवरात्र का समापन हो गया है. दुर्गा पूजा के बाद बिहार में चुनावी गतिविधियां शुरु हो जाएगी. 

मौजूदा सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक

बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 3 अक्टूबर को दोपहर 3:30 बजे कैबिनेट बैठक करने जा रहे हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में सरकार कई बड़े फैसले ले सकती है, जो सीधे तौर पर जनता से जुड़े होंगे. चर्चा है कि चुनावी माहौल को देखते हुए इस बैठक का उपयोग सरकार जनहित के मुद्दों पर अपनी छवि मजबूत करने के लिए करेगी. इसमें लंबित विकास कार्यों को आगे बढ़ाने, मानदेय में इजाफा करने, नई भर्तियों के लिए पद सृजन (खासकर शिक्षकों और तकनीकी सहायकों के लिए), महिलाओं को रोजगार देने वाली योजनाओं और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने से जुड़े प्रस्ताव शामिल हो सकते हैं.

कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

माना जा रहा है कि यह मौजूदा सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक होगी. इसमें जनता से जुड़े कई अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है. सूत्रों के अनुसार, अलग-अलग विभागों के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव एजेंडे में शामिल किए गए हैं. राजनीतिक हलकों में इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि आचार संहिता लागू होने से पहले सरकार जनता को राहत देने वाले कदम उठाकर अपनी उपलब्धियों को और पुख्ता करना चाहती है.

सीएम से मिल सकती है नई सौगात

पिछले कुछ महीनों में नीतीश कैबिनेट ने लगातार ऐसे फैसले लिए हैं, जिनका सीधा असर आम जनता पर पड़ा है. माना जा रहा है कि 3 अक्टूबर की बैठक में भी इसी कड़ी को आगे बढ़ाया जाएगा और कई जनकल्याणकारी प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी. यह बैठक ऐसे समय पर हो रही है जब विपक्ष लगातार सरकार पर भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर हमलावर है. ऐसे में नीतीश सरकार जनता को राहत देने वाले फैसलों पर मुहर लगाकर अपनी सकारात्मक छवि और मजबूत करने की कोशिश करेगी.

यह भी पढ़ें :-  धर्मेन्द्र प्रधान को मिली टीम, चुनावी नैया को पार करने की चुनौती

About the Author: Ranjan Gupta
रंजन कुमार गुप्ता डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल न्यूज चैनल में तीन वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे कंटेंट राइटिंग, गहन रिसर्च और SEO ऑप्टिमाइजेशन में माहिर हैं. शब्दों से असर डालना उनकी कला है और कंटेंट को गूगल पर रैंक कराना उनका जुनून! वो न केवल पाठकों के लिए उपयोगी और रोचक लेख तैयार करते हैं, बल्कि गूगल के एल्गोरिदम को भी ध्यान में रखते हुए SEO-बेस्ड कंटेंट तैयार करते हैं. रंजन का मानना है कि "हर जानकारी अगर सही रूप में दी जाए, तो वह लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है." यही सोच उन्हें हर लेख में निखरने का अवसर देती है.
Leave A Comment

अन्य खबरें