बिजली की बहार या चुनावी हथियार? नीतीश का पावर प्ले: 125 यूनिट फ्री

Authored By: Nishant Singh

Published On: Thursday, July 17, 2025

Last Updated On: Thursday, July 17, 2025

नीतीश कुमार की 125 Free Electricity Bihar Politics जनहित में राहत या चुनावी राजनीति का नया पावर प्ले? जानिए इस फैसले के पीछे की राजनीति
नीतीश कुमार की 125 Free Electricity Bihar Politics जनहित में राहत या चुनावी राजनीति का नया पावर प्ले? जानिए इस फैसले के पीछे की राजनीति

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान करते हुए 1 अगस्त से हर महीने 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की योजना शुरू करने की घोषणा की है, जिससे 1.67 करोड़ परिवारों को फायदा होगा. साथ ही अगले तीन वर्षों में राज्य भर में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की भी योजना है. इस घोषणा को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है. जहां जेडीयू इसे मास्टरस्ट्रोक बता रही है, वहीं आरजेडी इसे तेजस्वी यादव की दबाव राजनीति का नतीजा मान रही है. चुनावी माहौल में ये फ्री बिजली योजना अब राजनीतिक बहस का केंद्र बन गई है.

Authored By: Nishant Singh

Last Updated On: Thursday, July 17, 2025

Free Electricity Bihar Politics: बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमाई हुई है, और इस बार चिंगारी छिड़ी है “फ्री बिजली” की घोषणा से.  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा दांव चला है. हर महीने 125 यूनिट मुफ्त बिजली! चुनावी मौसम नजदीक है, ऐसे में ये ऐलान सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि एक राजनीतिक चाल भी मानी जा रही है.  नीतीश कुमार को फिर से “सुशासन बाबू” की छवि मजबूत करनी है, तो वहीं विपक्ष इसे अपनी जीत बता रहा है.  तेजस्वी यादव समर्थक कह रहे हैं कि सरकार को ये कदम उठाने पर मजबूर उन्होंने ही किया.  सवाल ये है. क्या ये बिहार के विकास का उजाला है या चुनावी बिजली का झटका? असली लड़ाई अब घोषणाओं की नहीं, जनता के भरोसे की होने वाली है. 

नीतीश का बड़ा एलान: हर महीने फ्री बिजली

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा करते हुए कहा है कि राज्य के सभी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 1 अगस्त से हर महीने 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी.  सीएम नीतीश ने कहा है कि इस फ्री बिजली योजना से बिहार के 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को सीधा फायदा होगा.   

यह लाभ जुलाई 2025 के बिल से लागू होगा.  इस योजना से बिहार के करीब 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को सीधा फायदा होने वाला है.  मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि अगले तीन वर्षों में सभी घरेलू उपभोक्ताओं के घरों की छतों या नजदीकी सार्वजनिक स्थानों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे, जिससे बिजली की खपत और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा. 

गरीबों के लिए ‘कुटीर ज्योति’: सौर ऊर्जा बिल्कुल फ्री

नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस योजना की जानकारी साझा करते हुए बताया कि ‘कुटीर ज्योति योजना’ के तहत अत्यंत गरीब परिवारों के लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी.  वहीं, अन्य उपभोक्ताओं के लिए भी सरकार इस कार्य में उचित आर्थिक सहायता प्रदान करेगी. 

सीएम नीतीश ने कहा कि इस पहल से न केवल उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली मिलेगी, बल्कि बिहार में अगले तीन वर्षों में लगभग 10,000 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन भी संभव हो पाएगा.  मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना बिहार को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगी और लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाएगी. 

चुनावी सीज़न शुरू: घोषणाओं की झड़ी या वोट की बिसात?

इससे पहले सीएम नीतीश ने बिहार में अगले 5 सालों में 1 करोड़ रोजगान देने रकी बात कही थी.  बता दें कि बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं.  साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं.  बिहार चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग मतदाता पुनरीक्षण करा रहा है, जिसे लेकर विपक्षी दल पुरजोर विरोध कर रहे हैं.  बिहार मतदाता पुनरीक्षण का मामला सुप्रीम कोर्ट में भी जा चुका है. 

वहीं, बिजली को लेकर की गई घोषणा का बिहार के लोगों ने स्वागत किया है.  कई लोगों का मानना है कि मुफ्त बिजली और सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. 

जेडीयू का दावा: नीतीश ने मारा मास्टरस्ट्रोक

जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता राजीव रंजन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले की तारीफ की है.  उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी जाति और धर्म के लोगों के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली की घोषणा की है.  हम सिर्फ घोषणा नहीं करते, बल्कि उन पर अमल भी करते हैं. “

उन्होंने कहा, “इससे नई पीढ़ी को लाभ पहुंचाने और उनके नवनिर्माण में नीतीश कुमार के मास्टरस्ट्रोक से ‘लालटेन’ जलाने वाले लोगों को 33 हजार वोल्ट का राजनैतिक करंट लगा है और बिहार की जनता ने सुकून महसूस किया. ” 

आरजेडी का पलटवार: तेजस्वी ने सरकार को झुकाया 

इधर, आरजेडी के नेताओं ने इस घोषणा को लेकर तेजस्वी यादव को क्रेडिट दिया है.  आरजेडी नेता शक्ति यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव जैसा नेता प्रतिपक्ष है तो नीतीश कुमार को झुकना ही पड़ेगा.  

उन्होंने कहा, “झुकती है सरकार झुकाने वाला चाहिए, ये ताकत तेजस्वी यादव के संकल्पों में है.  फ्री बिजली का प्रण और घोषणा, इसके लिए तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को नाक रगड़ने पर मजबूर किया.  तेजस्वी यादव ने जिस तरह से बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों की पेंशन को 1500 रुपये करने का वादा किया, इसके कारण नीतीश कुमार ने इस पेंशन को 1100 रुपये किया.  यह तेजस्वी यादव के दृढ़ निश्चय और गारंटी का प्रतिफल है. “

(आईएएनएस इनपुट के साथ) 

About the Author: Nishant Singh
निशांत कुमार सिंह एक पैसनेट कंटेंट राइटर और डिजिटल मार्केटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और जनसंचार का गहरा अनुभव है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक आर्टिकल लिखने और कंटेंट को ऑप्टिमाइज़ करने में माहिर, निशांत हर लेख में क्रिएटिविटीऔर स्ट्रेटेजी लाते हैं। उनकी विशेषज्ञता SEO-फ्रेंडली और प्रभावशाली कंटेंट बनाने में है, जो दर्शकों से जुड़ता है।
Leave A Comment

अन्य खबरें