Assembly Election News
विधायक आवास में ऐय्याशी का अड्डा: नेताओं के लिए विदेशी लड़कियों की सप्लाई, बिहार चुनाव में ‘100 गर्ल्स डील’ का खुलासा
Authored By: Nishant Singh
Published On: Friday, November 7, 2025
Last Updated On: Friday, November 7, 2025
बिहार चुनाव के शोर में एक ऐसा काला सच सामने आया है जिसने सियासत के चेहरे से नकाब हटा दिया. पटना के विधायक आवासों में हाई प्रोफाइल और विदेशी लड़कियों की सप्लाई का खुलासा हुआ है. स्टिंग ऑपरेशन में एजेंट्स ने खुद कबूला - “हम सिर्फ़ बड़े नेताओं के लिए जाते हैं.” सत्ता, सेक्स और सेटिंग के इस गंदे खेल की परतें अब खुल रही हैं… जानिए पूरा सच.
Authored By: Nishant Singh
Last Updated On: Friday, November 7, 2025
Bihar Politician Sex Scandal: बिहार के विधानसभा चुनाव हमेशा जातीय गणित, विकास के वादे और सियासी जुबानी जंग के लिए जाने जाते रहे हैं. लेकिन इस बार परदे के पीछे का खेल इतना गंदा है कि सुनकर भी रूह कांप जाए. पटना के विधायक आवास, जो कभी जनता की सेवा और नीतिगत बैठकों के लिए बने थे, आज कुछ नेताओं की “निजी विलासिता” के अड्डे बन चुके हैं. एक स्टिंग ऑपरेशन ने खुलासा किया है कि बिहार में न सिर्फ देश के अलग-अलग हिस्सों से, बल्कि विदेशों से भी हाई-प्रोफाइल और विदेशी लड़कियों की सप्लाई की जा रही है – वो भी नेताओं और वीआईपी लोगों के लिए.
स्टिंग ऑपरेशन ने उघाड़ा ‘हाई प्रोफाइल रैकेट’ का चेहरा
राष्ट्रीय मीडिया की टीम द्वारा किए गए एक गुप्त स्टिंग ऑपरेशन ने इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया. कैमरे पर एजेंट्स खुलेआम यह स्वीकार करते दिखे कि वे “बड़े नेताओं के लिए काम करते हैं”, और ऑर्डर आने पर लड़कियों को तुरंत “सप्लाई” करते हैं. यह नेटवर्क सिर्फ पटना या बिहार तक सीमित नहीं है, बल्कि दिल्ली, झारखंड, कोलकाता, यूपी और नेपाल तक फैला है. इसमें भारत ही नहीं, थाईलैंड जैसी जगहों से विदेशी महिलाओं को भी टूरिस्ट वीजा पर बुलाया जाता है.
विधायक आवास बना डीलिंग पॉइंट: ‘ऑर्डर पर आती हैं लड़कियां’
स्टिंग में सामने आया कि इस पूरे रैकेट का मुख्य अड्डा पटना का विधायक और एमएलसी आवास है. वही जगह जहां जनता की समस्याओं पर चर्चा होनी चाहिए, वहां अब एजेंट्स का आना-जाना आम बात बन चुका है. सप्लायर कैमरे पर कहता है- “हम सिर्फ़ बड़े नेताओं के पास जाते हैं… नाम नहीं बताते… ऑर्डर आता है और काम हो जाता है.” यानी सब कुछ सेट सिस्टम के तहत.
विदेशी लड़कियां ‘टूरिस्ट वीजा’ पर, नेपाल बॉर्डर बना रास्ता
एजेंट्स के मुताबिक थाईलैंड, नेपाल और बांग्लादेश से भी कई विदेशी लड़कियां टूरिस्ट वीजा पर मंगाई जाती हैं. वीजा की अवधि खत्म होने के बाद उन्हें छिपाकर रखा जाता है और नेपाल बॉर्डर से लाने-ले जाने का पूरा चैनल तैयार है. इसमें स्थानीय पुलिस और अधिकारियों को “मैनेज” करने की बात खुद एजेंट्स ने कैमरे पर कबूल की है. यानी सिस्टम का हर पहिया कहीं न कहीं इस धंधे में जुड़ा हुआ है.
‘चुनाव स्पेशल’: 100 लड़कियों की डील पक्की
जैसे-जैसे चुनाव नज़दीक आते हैं, वैसे-वैसे नेताओं की “डिमांड” बढ़ जाती है. एजेंट्स के अनुसार इस चुनाव सीज़न में करीब 100 से ज्यादा हाई-प्रोफाइल लड़कियों की डील हो चुकी है. यूपी, झारखंड, बंगाल, दिल्ली और नेपाल तक से लड़कियों को लाया जा रहा है. एजेंट्स दावा करते हैं – “नेताओं की थकान मिटाने और कैंपेन के बाद आराम दिलाने के लिए यह सब होता है.” यानी राजनीति अब सिर्फ़ कुर्सी की नहीं, शरीर की भूख का भी खेल बन चुकी है.
महिला नेता, स्पा और हॉस्टल्स की चेन
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस रैकेट की एक बड़ी कड़ी एक महिला बीजेपी नेता बताई जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक उनके संपर्क में पटना के कई स्पा सेंटर, गर्ल्स हॉस्टल्स और दूसरे राज्यों के एजेंट्स हैं. डिमांड के अनुसार वीडियो कॉल पर ‘फोटो सेलेक्शन’ तक की प्रक्रिया चलती है. एजेंट्स खुलकर कहते हैं – “क्लाइंट की पसंद के हिसाब से सेक्सी, ग्लैमरस और प्रोफेशनल लड़कियां भेजी जाती हैं.”
‘सेलिब्रिटी टेस्ट’ और एजेंट्स के चौंकाने वाले दावे
कुछ एजेंट्स तो यह तक बताते हैं कि नेताओं के “टेस्ट” अलग-अलग होते हैं – कोई सिंगल नाइट चाहता है, तो कोई “डबल एन्जॉय” डील. कई बार एक ही लड़की दो-दो नेताओं के पास भेजी जाती है. सब कुछ “प्रोफेशनल पैकेज” की तरह तय होता है, होटल, सिक्योरिटी, पेमेंट और गिफ्ट तक. यानी यह कोई छोटा-मोटा धंधा नहीं, बल्कि करोड़ों का संगठित ‘विलासिता उद्योग’ बन चुका है.
पुलिस और सिस्टम की चुप्पी: सबकी सेटिंग तय
सबसे डराने वाली बात यह है कि इस पूरे नेटवर्क में शामिल लोगों को किसी कार्रवाई का डर ही नहीं है. एजेंट्स खुलेआम कहते हैं – “पुलिस और प्रशासन सब अपने लोग हैं, कोई कुछ नहीं करेगा.” राजनीतिक पार्टियों के कई बड़े नेता, बिजनेसमैन और प्रभावशाली लोग इस नेटवर्क के क्लाइंट हैं. पर कोई पूछने वाला नहीं. सिस्टम मौन है, जैसे सबको पहले से सब पता हो.
लोकतंत्र और नारी गरिमा पर सबसे बड़ा धब्बा
चुनाव, जो लोकतंत्र का सबसे पवित्र पर्व माना जाता है, अब नेताओं की ऐय्याशी और शारीरिक लालसाओं का बाजार बनता जा रहा है. यह सिर्फ़ कुछ व्यक्तियों की गिरावट नहीं, बल्कि पूरे राजनीतिक तंत्र की नैतिक दिवालियापन की निशानी है. सवाल यह है – क्या सत्ता का रास्ता अब सिर्फ़ शरीरों से होकर गुजरता है? क्या जनता की सेवा के नाम पर ‘विधायक आवास’ अब नाइट क्लब बन चुके हैं?
यह भी पढ़ें :- जब-जब बिहार में बढ़ी वोटिंग, तब-तब बदली सत्ता, 8% की छलांग ने बढ़ाई नीतीश कुमार की टेंशन















