नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान: कैबिनेट ने 41 प्रस्तावों पर लगाई मुहर, पेंशन, खेल और संस्कृति को नई उड़ान

Authored By: Nishant Singh

Published On: Tuesday, July 29, 2025

Last Updated On: Tuesday, July 29, 2025

Nitish Govt ने कैबिनेट बैठक में 41 प्रस्तावों को मंजूरी दी, जिससे पेंशन, खेल और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम और राज्य में विकास को मिलेगी नई रफ्तार.
Nitish Govt ने कैबिनेट बैठक में 41 प्रस्तावों को मंजूरी दी, जिससे पेंशन, खेल और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम और राज्य में विकास को मिलेगी नई रफ्तार.

बिहार में एक बार फिर से विकास की गाड़ी ने रफ्तार पकड़ी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 41 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. पत्रकारों की पेंशन ₹6,000 से बढ़ाकर ₹15,000 कर दी गई, वहीं राजगीर में 1131 करोड़ की लागत से खेल अकादमी बनेगी. साथ ही धार्मिक स्थल, युवा आयोग और शहरी विकास से जुड़े कई फैसले लिए गए. ये बैठक बिहार के भविष्य की दिशा तय करने वाली साबित हो सकती है.

Authored By: Nishant Singh

Last Updated On: Tuesday, July 29, 2025

बिहार में एक बार फिर बड़ी घोषणाओं की झड़ी लगी है. (Nitish government)  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक ने कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई है, जो आम लोगों से लेकर पत्रकारों, युवाओं और खिलाड़ियों तक, हर किसी के जीवन में बदलाव लाने की ताकत रखते हैं. ये बैठक सिर्फ काग़ज़ों पर आंकड़े पास करने की नहीं थी, बल्कि इसमें कई ऐसे फैसले लिए गए जो ज़मीन से जुड़ी उम्मीदों को नई उड़ान देने वाले हैं. पत्रकारों की पेंशन राशि में ऐतिहासिक बढ़ोतरी, खिलाड़ियों के लिए 1131 करोड़ की स्पोर्ट्स एकेडमी, और धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों को मिलने वाला नया दर्जा. ये सब बिहार के बदलते चेहरे की गवाही दे रहे हैं. आइए, विस्तार से जानते हैं कैबिनेट की इस बैठकी की खास बातें.

पत्रकारों को बड़ी राहत: पेंशन ₹6,000 से बढ़कर ₹15,000

बिहार मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुई बैठक में पत्रकारों की पेंशन राशि बढ़ाने के सरकार के फैसले को मंजूरी दे दी गई. पत्रकारों की पेंशन राशि 6,000 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दी गई है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 41 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है. मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने बैठक के बाद मीडियाकर्मियों को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में खेलकूद को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा फैसला लिया गया है. राजगीर स्थित खेल अकादमी के लिए 1131 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है. इससे राज्य में खेल सुविधाओं का विस्तार होगा और युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण के अवसर मिलेंगे.

41 प्रस्तावों पर मुहर, खेलकूद को मिला 1131 करोड़ का बूस्ट

उन्होंने बताया कि इसके अलावा बैठक में सीतामढ़ी जिलान्तर्गत पुनौराधाम मंदिर के पास पर्यटकीय विकास एवं आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के लिए 50.50 एकड़ भूमि अधिग्रहण के लिए 120.58 करोड़ रुपये की योजना की प्रदत्त प्रशासनिक स्वीकृति को संशोधित करते हुए 50 एकड़ भूमि अधिग्रहण के निमित राशि 165.57 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई.

बैठक में संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने की दिशा में एक और अहम निर्णय लिया गया. मुंगेर के प्रसिद्ध सीता कुंड मेले को अब राजकीय मेला का दर्जा मिल गया है. इससे मेला आयोजन में सरकारी सहयोग बढ़ेगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य सरकार ने बिहार राज्य युवा आयोग के लिए छह नए पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है. इससे युवाओं की समस्याओं के समाधान और नीति निर्माण में उनकी भागीदारी बढ़ेगी. बैठक में पटना शहर के नेहरू पथ पर डॉ. राम मनोहर लोहिया पथ चक्र निर्माण कार्य करने के प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुए 675.50 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई.

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें :- बिहार में विपक्ष क्यों नहीं सुन रहा है सुप्रीम कोर्ट की बात, SIR पर जारी है सियासी घमासान

About the Author: Nishant Singh
निशांत कुमार सिंह एक पैसनेट कंटेंट राइटर और डिजिटल मार्केटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और जनसंचार का गहरा अनुभव है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक आर्टिकल लिखने और कंटेंट को ऑप्टिमाइज़ करने में माहिर, निशांत हर लेख में क्रिएटिविटीऔर स्ट्रेटेजी लाते हैं। उनकी विशेषज्ञता SEO-फ्रेंडली और प्रभावशाली कंटेंट बनाने में है, जो दर्शकों से जुड़ता है।
Leave A Comment

अन्य खबरें