Bigg Boss 20: बिग बॉस 20, रजत बेदी से मैरी कॉम तक, इन मशहूर चेहरों के कंटेस्टेंट बनने की चर्चा
Authored By: Nishant Singh
Published On: Thursday, August 20, 2026
Updated On: Thursday, August 20, 2026
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 को लेकर चर्चाएं तेज हैं और कई मशहूर चेहरों के संभावित कंटेस्टेंट बनने की अटकलें हैं. रजत बेदी, मौनी रॉय, मैरी कॉम, काजी तौकीर, खुशी दुबे, कुशल तंवर, युक्ति कपूर और गीता बसरा जैसे नामों की चर्चा है. हालांकि, इन नामों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.
Authored By: Nishant Singh
Updated On: Thursday, August 20, 2026
Bigg Boss 20: सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. हर बार की तरह इस बार भी मनोरंजन और खेल जगत की कई जानी-मानी हस्तियों के घर में नजर आने की अटकलें लगाई जा रही हैं. आइए एक-एक कर जानते हैं कि किन-किन नामों की चर्चा जोरों पर है.
रजत बेदी
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि बॉलीवुड अभिनेता रजत बेदी का नाम संभावित कंटेस्टेंट्स की सूची में शामिल है. फिल्म ‘कोई मिल गया’ से पहचान बनाने वाले रजत किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं और उनका शो में आना फैंस के लिए दिलचस्प साबित हो सकता है.
मौनी रॉय
कभी टीवी की टॉप एक्ट्रेस रहीं मौनी रॉय ने बॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई है. सूत्रों के मुताबिक मेकर्स ने उन्हें शो का हिस्सा बनाने के लिए एक बड़ी रकम ऑफर की है, जिसके चलते उनके नाम की चर्चा और तेज हो गई है.
मैरी कॉम
भारत की दिग्गज मुक्केबाज मैरी कॉम से भी मेकर्स ने संपर्क किया है. 43 वर्षीय मैरी कॉम छह बार की वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन और ओलंपिक मेडलिस्ट रह चुकी हैं और अपने खेल के दम पर लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बनी हैं. अगर वह शो का हिस्सा बनती हैं, तो यह खेल जगत से एक बड़ा नाम होगा.
काजी तौकीर
गायक काजी तौकीर से भी शो के लिए बातचीत होने की खबर है. काजी ने साल 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ जीता था और तभी से वह संगीत जगत में एक जाना-पहचाना नाम रहे हैं.
खुशी दुबे
टीवी अभिनेत्री खुशी दुबे का नाम भी संभावित प्रतिभागियों में लिया जा रहा है. उन्होंने ‘आशिकान’ और ‘जादू तेरी नजर’ जैसे शोज से अपनी पहचान बनाई है.
कुशल तंवर (गुल्लू)
कुशल तंवर, जिन्हें फैंस ‘गुल्लू’ के नाम से भी जानते हैं, का नाम भी चर्चा में है. उन्होंने ‘स्प्लिट्सविला 16’ का खिताब अपने नाम किया था और यह जीत उन्हें इस लिस्ट में शामिल होने की वजह बनी है.
युक्ति कपूर
‘मैडम सर’ शो से पहचान बनाने वालीं युक्ति कपूर ने हाल ही में खुद ऐसे संकेत दिए थे कि वह बिग बॉस का हिस्सा बन सकती हैं, जिसके बाद से उनके नाम को लेकर अटकलें और बढ़ गई हैं.
गीता बसरा
पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी और अभिनेत्री गीता बसरा के नाम की भी चर्चा हो रही है. अगर यह अटकलें सही साबित होती हैं, तो गीता का शो में आना भी फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज हो सकता है.
यह भी पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी के बाद ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की नई रिलीज डेट तय, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
यह भी पढ़ें
news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।













