Entertainment News
Saif Ali Khan Attack Case: क्या बांग्लादेशी है सैफ अली खान पर हमले का आरोपी? मुंबई पुलिस ने PC में किए कई चौंकाने वाले खुलासे
Authored By: JP Yadav
Published On: Sunday, January 19, 2025
Last Updated On: Saturday, April 26, 2025
Saif Ali Khan Attack Case: एक्टर सैफ अली खान पर हमला करने के आरोपी को बांद्रा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया. मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम सज्जाद है.
Authored By: JP Yadav
Last Updated On: Saturday, April 26, 2025
Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Bollywood Actor) पर हमले के आरोपी को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने वारदात के 70 घंटे बाद गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली है. उसे मुंबई के ठाणे से रविवार सुबह गिरफ्तार किय गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम सज्जाद है. सूत्रों के मुताबिक, मोहम्मद शरीफुल इस्लाम सज्जाद ने सैफ अली खान पर हमले का अपराध करना कबूल कर लिया है. अब तक की पूछताछ में चला है कि मोहम्मद शरीफुल इस्लाम सज्जाद ने अपना नाम बदलकर विजय दास रख लिया था और काम करने के दौरान उसने रेस्तरां में भी चोरी की थी, इसलिए मालिक ने उसे नौकरी से निकाल दिया था. ऐसे में दावा किया जा रहा है कि वह आदतन चोर है. मुंबई पुलिस ने रविवार सुबह 9 बजे पत्रकार वार्ता करके बताया कि यह आरोपी चोरी की नीयत से सैफ अली खान के घर में घुसा था. आरोपी का यह भी कहना है कि वह नहीं जानता था कि यह सैफ अली खान का घर है.
मुंबई में रह रहा था नाम बदलकर
मुंबई पुलिस ने रविवार को पत्रकार वार्ता कर बताया कि सैफ अली खान पर हमला करने के मामले में आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम सज्जाद उर्फ विजयदास को ठाणे से गिरफ्तार किया है. मुंबई पुलिस ने पुष्टि की है कि आरोपी विजय दास, बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास सहित कई नामों का इस्तेमाल कर रहा था. ऐसे में पुलिस ने आशंका जताई है कि यह बांग्लादेश नागरिक हो सकता है, जो अवैध तरीके से सीमा पार कर भारत में प्रवेश कर गया और मुंबई पहुंच गया. यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी करीब एक साल से मुंबई में रह रहा था. यह एक कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहा था. कुल मिलाकर यह दिहाड़ मजदूर के रूप में भी काम कर चुका था. मुंबई पुलिस ने रविवार को गिरफ्तारी के बाद आऱोपी को लेकर दावा किया कि वह हाउसकीपिंक का काम करता था.
क्या हमलावर ने मांगे थे 1 करोड़ रुपये?
यहां पर बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि 2 बजे के आसपास संदिग्ध आरोपी ने हमला कर दिया था. यह हमला सैफ अली के बांद्रा स्थित घर में घुसकर किया गया था. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला था कि आरोपी चोरी के इरादे से घर में घुसा था. हैरत की बात यह है कि उसने घर से कोई कीमती सामान नहीं चुराया . वहीं, सैफ के घर में काम करने वाली घरेलू सहायिका ने कबूल किया था कि हमलावर ने 1 करोड़ रुपये मांगे थे. वहीं दावा किया जा रहा है कि सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान ने पुलिस पूछताछ में कहा था कि चोर ने घर से कोई सामान नहीं चुराया. कीमती सामानों को तो हाथ तक नहीं लगाया. ऐसे में घरेलू नौकरानी का बयान संदिग्ध लग रहा है.
जल्द अस्पताल डिस्चार्ज किए जाएंगे सैफ अली खान
वहीं, हमलावर ने सैफ अली खान पर चाकू के 7 वार किए थे. बुरी तरह घायल सैफ अली खान को ऑटो के जरिये नजदीक के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. वह खून से लथपथ अस्पताल पहुंचे थे. यहां पर इलाज के दौरान उनकी सर्जरी की गई. फिलहाल सैफ अली खान स्वस्थ हैं और अगले सप्ताह उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया जा सकता है.













