‘मिर्जापुर: द मूवी’ में किसे मिली कितनी फीस? कालीन भैया से मुन्ना भैया तक, जानिए सितारों की कमाई

Authored By: Nishant Singh

Published On: Wednesday, August 12, 2026

Updated On: Thursday, August 13, 2026

Mirzapur The Movie में कालीन भैया और मुन्ना भैया की फीस और सितारों की कमाई

Mirzapur The Movie: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और श्वेता त्रिपाठी जैसे लोकप्रिय कलाकार लौट रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक पंकज त्रिपाठी को 15 करोड़ रुपये की फीस मिली है, जबकि गुड्डू, मुन्ना और गोलू की फीस भी चर्चा में है.

Authored By: Nishant Singh

Updated On: Thursday, August 13, 2026

Mirzapur The Movie: ‘मिर्जापुर’ की वही पुरानी दुश्मनी, वही किरदार और गद्दी पर कब्जे की वही लड़ाई अब ओटीटी से निकलकर बड़े पर्दे पर पहुंचने वाली है. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने की तैयारी में है. फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, क्योंकि इसमें फ्रेंचाइजी के कई पुराने और लोकप्रिय किरदार फिर दिखाई देंगे. फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद कहानी और किरदारों को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं.

कालीन भैया की फीस सबसे ज्यादा!

फिल्म में पंकज त्रिपाठी एक बार फिर कालीन भैया के अंदाज में नजर आने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के लिए उन्हें करीब 15 करोड़ रुपये की फीस मिली है. अगर ये आंकड़ा सही है तो वह फिल्म की सबसे महंगी स्टार कास्ट में सबसे ऊपर हैं. कालीन भैया का किरदार पूरी ‘मिर्जापुर’ कहानी के केंद्र में रहा है और गद्दी की लड़ाई भी काफी हद तक उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमती रही है.

गुड्डू और मुन्ना भी फीस में पीछे नहीं

अली फजल यानी गुड्डू पंडित की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है. रिपोर्ट्स में उनकी फीस करीब 3 से 4 करोड़ रुपये बताई गई है. वहीं दिव्येंदु शर्मा अपने चर्चित किरदार मुन्ना त्रिपाठी के रूप में वापसी कर रहे हैं. खबरों के मुताबिक उन्हें फिल्म के लिए करीब 3 करोड़ रुपये मिले हैं. मुन्ना का किरदार कहानी में भले ही पहले खत्म हो चुका था, लेकिन फिल्म में उनकी वापसी ने दर्शकों की उत्सुकता काफी बढ़ा दी है.

गोलू गुप्ता और बबलू पंडित की भी एंट्री

श्वेता त्रिपाठी एक बार फिर गोलू गुप्ता की भूमिका में दिखाई देंगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें इस फिल्म के लिए करीब 95 लाख रुपये की फीस मिली है. वहीं जितेंद्र कुमार भी ‘मिर्जापुर’ की दुनिया में बबलू पंडित के किरदार के साथ वापसी कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस भूमिका के लिए उनकी फीस करीब 1.5 करोड़ रुपये है.

फीस की रिपोर्ट पर कितना भरोसा?

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि कलाकारों की फीस को लेकर सामने आए ये आंकड़े मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं. निर्माताओं या कलाकारों की ओर से इन रकम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. इसलिए इन्हें अंतिम आंकड़ा मानना सही नहीं होगा.

तीन सीजन के बाद बड़े पर्दे की बारी

‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज का पहला सीजन 2018 में आया था, इसके बाद 2020 में दूसरा और 2024 में तीसरा सीजन रिलीज हुआ. अब कहानी को फिल्म के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है. कुछ रिपोर्ट्स में फिल्म का बजट करीब 250 करोड़ रुपये बताया गया है. ऐसे में फिल्म की स्टार फीस के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर होने वाली कमाई पर भी नजर रहेगी. अब असली सवाल यही है कि बड़े पर्दे पर मिर्जापुर की गद्दी आखिर किसके नाम होती है.

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के मैदान के बाद अब टीवी पर रोहित शर्मा का जलवा, ‘Rohit Sharma Show’ से एंटरटेनमेंट में नई पारी

About the Author: Nishant Singh
निशांत कुमार सिंह एक पैसनेट कंटेंट राइटर और डिजिटल मार्केटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और जनसंचार का गहरा अनुभव है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक आर्टिकल लिखने और कंटेंट को ऑप्टिमाइज़ करने में माहिर, निशांत हर लेख में क्रिएटिविटीऔर स्ट्रेटेजी लाते हैं। उनकी विशेषज्ञता SEO-फ्रेंडली और प्रभावशाली कंटेंट बनाने में है, जो दर्शकों से जुड़ता है।
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण