Independence Day 2026: शेरशाह से रंग दे बसंती तक, OTT पर देखें देशभक्ति के जज्बे से भरपूर ये फिल्में

Authored By: Nishant Singh

Published On: Thursday, August 13, 2026

Updated On: Thursday, August 13, 2026

Independence Day 2026 पर OTT की देशभक्ति फिल्मों का कलेक्शन

Patriotic Movies on OTT: इस स्वतंत्रता दिवस पर घर बैठे देशभक्ति के रंग में रंगना चाहते हैं तो OTT पर कई शानदार फिल्में मौजूद हैं. शेरशाह, धुरंधर, राजी, बॉर्डर 2, सैम बहादुर और रंग दे बसंती जैसी फिल्मों में सैनिकों का साहस, बलिदान, जासूसी मिशन और आजादी के संघर्ष की कहानियां देखने को मिलेंगी

Authored By: Nishant Singh

Updated On: Thursday, August 13, 2026

Patriotic Movies on OTT: 15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80वां Independence Day 2026 मनाएगा. इस खास मौके पर अगर आप घर बैठे देशभक्ति के रंग में रंगना चाहते हैं, तो फिल्मों से बेहतर विकल्प क्या हो सकता है. हिंदी सिनेमा में ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जिनमें सैनिकों के साहस, जासूसों के मिशन, आजादी के संघर्ष और देश के लिए त्याग की कहानियां देखने को मिलती हैं. इस स्वतंत्रता दिवस पर आप इन फिल्मों को अपनी OTT वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

‘शेरशाह’: कैप्टन विक्रम बत्रा की कहानी

देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले कैप्टन विक्रम बत्रा की कहानी को पर्दे पर दिखाती है ‘शेरशाह’. सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत यह फिल्म कारगिल युद्ध की पृष्ठभूमि में बनी है. कहानी में विक्रम बत्रा के सैनिक जीवन के साथ उनके निजी रिश्तों और देश के प्रति उनके समर्पण को भी जगह दी गई है. फिल्म में उनका साहस और युद्ध के दौरान दिखाई गई बहादुरी भावुक कर देती है. ‘शेरशाह’ को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है.

‘धुरंधर’: पर्दे पर जासूसी और मिशन का रोमांच

अगर आपको देशभक्ति के साथ एक्शन और जासूसी की कहानियां पसंद हैं, तो ‘धुरंधर’ सीरीज आपकी पसंद बन सकती है. रणवीर सिंह की इस कहानी में एक भारतीय जासूस दुश्मन के इलाके में पहुंचकर खतरनाक मिशन को अंजाम देता है. फिल्म में आतंकवाद और बदले की कहानी के साथ जबरदस्त एक्शन देखने को मिलता है. इसका पहला भाग नेटफ्लिक्स, जबकि दूसरा भाग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है.

‘राजी’: देश के लिए खुद को किया कुर्बान

देशभक्ति की कहानी हमेशा बंदूक और युद्ध के मैदान तक सीमित नहीं होती. ‘राजी’ इसका बेहतरीन उदाहरण है. आलिया भट्ट और विक्की कौशल की यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि में एक भारतीय महिला की कहानी बताती है, जो पाकिस्तानी सैन्य परिवार में शादी करने के बाद भारत के लिए गुप्त जानकारी जुटाती है. परिवार और देश के बीच कठिन फैसला लेने वाली नायिका की कहानी फिल्म को खास बनाती है. ‘राजी’ प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है.

‘बॉर्डर 2’: जब मुट्ठीभर जवानों ने दुश्मन को रोका

‘बॉर्डर 2’ में युद्ध के मैदान पर भारतीय सैनिकों के साहस और जज्बे को केंद्र में रखा गया है. फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध और लोंगेवाला की लड़ाई से जुड़ी कहानी को सामने लाती है. सैनिकों की बहादुरी, मुश्किल हालात में उनका हौसला और देश के लिए लड़ने का जुनून इसे देशभक्ति फिल्मों की सूची में खास बनाता है. यह फिल्म प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है.

‘सैम बहादुर’: एक फौजी की पूरी जिंदगी

भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित ‘सैम बहादुर’ सैन्य नेतृत्व और देशसेवा की कहानी है. विक्की कौशल ने मुख्य भूमिका निभाई है, जबकि मेघना गुलजार ने फिल्म का निर्देशन किया है. कहानी सैम मानेकशॉ के सैन्य सफर, उनके व्यक्तित्व और महत्वपूर्ण दौर में लिए गए फैसलों को दिखाती है. ‘सैम बहादुर’ जी5 पर स्ट्रीम की जा सकती है.

‘रंग दे बसंती’: आजादी की कहानी से आज के युवाओं तक

‘रंग दे बसंती’ स्वतंत्रता दिवस पर देखने के लिए एक ऐसी फिल्म है, जो इतिहास को वर्तमान से जोड़ती है. आमिर खान, सिद्धार्थ, शरमन जोशी और सोहा अली खान अभिनीत यह फिल्म एक ब्रिटिश फिल्म छात्रा की कहानी से शुरू होती है, जो भारत के स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारियों पर फिल्म बनाना चाहती है. भारतीय युवाओं से उसकी दोस्ती के बाद कहानी धीरे-धीरे देश और व्यवस्था के प्रति जिम्मेदारी की ओर बढ़ती है. फिल्म प्राइम वीडियो और जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें :- ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में किसे मिली कितनी फीस? कालीन भैया से मुन्ना भैया तक, जानिए सितारों की कमाई

About the Author: Nishant Singh
निशांत कुमार सिंह एक पैसनेट कंटेंट राइटर और डिजिटल मार्केटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और जनसंचार का गहरा अनुभव है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक आर्टिकल लिखने और कंटेंट को ऑप्टिमाइज़ करने में माहिर, निशांत हर लेख में क्रिएटिविटीऔर स्ट्रेटेजी लाते हैं। उनकी विशेषज्ञता SEO-फ्रेंडली और प्रभावशाली कंटेंट बनाने में है, जो दर्शकों से जुड़ता है।
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण