फिल्मों ने बना दी जोड़ी, जब कैमरे के सामने शुरू हुआ प्यार, और असल ज़िंदगी में पहुंचा सात फेरों तक
Authored By: Nishant Singh
Published On: Thursday, February 26, 2026
Updated On: Thursday, February 26, 2026
फिल्मों ने बना दी बॉलीवुड के इन सेलेब्स जोड़ी, जहां कैमरे के सामने निभाया गया रिश्ता असल जिंदगी की सच्ची मोहब्बत बन गया. शूटिंग के दौरान हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और फिर सात फेरों तक पहुंची. ये कहानियां साबित करती हैं कि फिल्मी सेट सिर्फ काम की जगह नहीं, बल्कि नई जिंदगी की शुरुआत भी बन सकते हैं. जानिए उन सेलेब्स के नाम…
Authored By: Nishant Singh
Updated On: Thursday, February 26, 2026
Celebrities: कहते हैं प्यार कब, कहां और किससे हो जाए कोई तय नहीं होता. कभी-कभी ये प्यार सालों की पहचान के बाद होता है, तो कभी एक ही सीन, एक ही डायलॉग और एक ही नजर में दिल को छू जाता है. बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में भी कई सितारे ऐसे रहे हैं, जिनकी मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई, दोस्ती बढ़ी, प्यार परवान चढ़ा और फिर वही रिश्ता शादी के बंधन में बंध गया. पर्दे की केमिस्ट्री जब रियल लाइफ में बदलती है, तो फैंस के लिए वो कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं होती.
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना

हाल ही में सबसे ज्यादा चर्चा में रही जोड़ी है विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की. दोनों की मुलाकात फिल्म गीता गोविंदम के सेट पर हुई थी, जहां उन्होंने ऑनस्क्रीन शादीशुदा कपल का किरदार निभाया था. शूटिंग के दौरान दोनों की दोस्ती बढ़ी और फिर ये दोस्ती कब प्यार में बदल गई, इसका अंदाजा किसी को नहीं हुआ. लंबे समय तक दोनों ने अपने रिश्ते को निजी रखा. अब 26 फरवरी को शादी की खबर ने फैंस को बेहद खुश कर दिया है.
सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी को इंडस्ट्री की सबसे सुलझी हुई जोड़ियों में गिना जाता है. फिल्म शेरशाह के सेट पर काम करते हुए दोनों के बीच गहरी बॉन्डिंग बनी. देशभक्ति से भरी इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझा. धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और फिर 2023 में दोनों ने शादी कर ली. आज ये कपल एक बेटी के माता-पिता हैं और फैंस के लिए रिलेशनशिप गोल्स सेट करते हैं.
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. रणवीर से मिलने से पहले दीपिका एक मुश्किल दौर से गुजर रही थीं. ऐसे समय में फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला के सेट पर उनकी मुलाकात रणवीर से हुई. रणवीर की पॉजिटिव एनर्जी और केयर ने दीपिका को भावनात्मक सहारा दिया. 2018 में हुई डेस्टिनेशन वेडिंग के बाद आज दोनों एक बेटी के माता-पिता हैं और सबसे मजबूत कपल्स में गिने जाते हैं.
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की कहानी भी बेहद खास है. आलिया बचपन से रणबीर को पसंद करती थीं, लेकिन प्यार का इजहार फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर हुआ. शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और रिश्ता सबके सामने आ गया. 2022 में शादी और बेटी राहा के जन्म के बाद ये जोड़ी एक खुशहाल परिवार की मिसाल बन चुकी है.
जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख

जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख का प्यार भी फिल्म के सेट से ही शुरू हुआ था. बिना ज्यादा दिखावे और विवादों के ये रिश्ता आगे बढ़ता गया. 2012 में शादी के बाद आज भी दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद खुश हैं. सोशल मीडिया पर इनकी मस्ती और रोमांस देखकर फैंस इन्हें सबसे क्यूट कपल्स में गिनते हैं.
सैफ अली खान और करीना कपूर

फिल्म टशन के सेट पर सैफ अली खान और करीना कपूर के बीच प्यार पनपा. सैफ ने करीना के नाम का टैटू बनवाकर अपने प्यार को खुलेआम स्वीकार किया. इंटरफेथ मैरिज होने के बावजूद दोनों ने हर चुनौती को साथ मिलकर पार किया और आज दो बेटों के साथ खुशहाल जीवन जी रहे हैं.
करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु

करण सिंह ग्रोवर की ज़िंदगी में असली सुकून तब आया, जब फिल्म अलोन के सेट पर उनकी मुलाकात बिपाशा बसु से हुई. इससे पहले करण की निजी जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरी रही, लेकिन बिपाशा के साथ उन्हें एक नई शुरुआत का भरोसा मिला. शूटिंग के दौरान दोनों के बीच समझ और अपनापन बढ़ा, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गया. साल 2016 में शादी के बाद इस जोड़ी ने साबित कर दिया कि प्यार दोबारा भी उतना ही सच्चा और मजबूत हो सकता है.
काजोल और अजय देवगन

काजोल और अजय देवगन की प्रेम कहानी फिल्म हलचल के सेट से शुरू हुई थी. शुरुआत में दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई, जो समय के साथ प्यार में बदल गई. चार साल तक एक-दूसरे को समझने और साथ निभाने के बाद 24 फरवरी 1999 को दोनों ने शादी कर ली. आज इतने सालों बाद भी यह जोड़ी भरोसे, स्थिरता और मजबूत रिश्ते की मिसाल बनी हुई है, जिसे फैंस बेहद पसंद करते हैं.
यह भी पढ़ें :- कंट्रोवर्सी, कोर्ट केस और सियासत के बीच क्या फरवरी के ठंडे पड़े थिएटर्स में नई हलचल लाएगी द केरला स्टोरी 2?
यह भी पढ़ें
news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।













