पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘द गोट लाइफ’ (The Goat Life) इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Published On: Tuesday, July 16, 2024

Prithviraj Sukumaran's film 'The Goat Life'
Prithviraj Sukumaran's film 'The Goat Life'

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) की हाल ही रिलीज हुई फिल्म सालार और द गोट लाइफ सुपरहिट साबित हुई थी। सालार ओटीटी पर भी हिट रही है। अब अपनी रिलीज के लगभग चार महीने बाद द गोट लाइफ (The Goat Life) नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है। हां! आपने ठीक से पढ़ा,यह फिल्म इसी महीने नेटफ्लिक्स पर आ रही है।

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Last Updated On: Tuesday, July 16, 2024

इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज

पृथ्वीराज सुकुमारन की ‘द गोट लाइफ’ 19 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म एक ही दिन 5 भाषाओं में रिलीज होगी। नेटफ्लिक्स इंडिया के इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म का अपडेट साझा किया है। ‘साहस, आशा और अस्तित्व की कहानी। इधु नजीबिंते अथिजीवन कथा। #Aadujeevitham 19 जुलाई को मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में नेटफ्लिक्स पर आ रहा है!”

‘आदुजीविथम’ उपन्यास पर आधारित है

द गोट लाइफ ने सिनेमाघरों में लंबे समय तक अच्छा परफॉर्मेंस किया था। फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। द गोट लाइफ मलयालम साहित्यिक जगत के अब तक के सबसे लोकप्रिय बेस्टसेलर उपन्यास ‘आदुजीविथम’ पर आधारित है, जिसका विदेशी सहित 12 विभिन्न भाषाओं में अनुवाद किया गया है। इसे प्रसिद्ध लेखक बेंजामिन ने लिखा है। यह एक युवक नजीब के जीवन की सच्ची कहानी है, जो 90 के दशक की शुरुआत में विदेश में भाग्य की तलाश में केरल के हरे-भरे तटों से पलायन करता है।

द गोट लाइफ में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ हॉलीवुड अभिनेता जिमी जीन-लुई, अमला पॉल, केआर गोकुल, तालिब अल बलुशी और रिक एबी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने दिया है।

अरुण श्रीवास्तव पिछले करीब 34 वर्ष से हिंदी पत्रकारिता की मुख्य धारा में सक्रिय हैं। लगभग 20 वर्ष तक देश के नंबर वन हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण में फीचर संपादक के पद पर कार्य करने का अनुभव। इस दौरान जागरण के फीचर को जीवंत (Live) बनाने में प्रमुख योगदान दिया। दैनिक जागरण में करीब 15 वर्ष तक अनवरत करियर काउंसलर का कॉलम प्रकाशित। इसके तहत 30,000 से अधिक युवाओं को मार्गदर्शन। दैनिक जागरण से पहले सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल (हिंदी), चाणक्य सिविल सर्विसेज टुडे और कॉम्पिटिशन सक्सेस रिव्यू के संपादक रहे। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, करियर, मोटिवेशनल विषयों पर लेखन में रुचि। 1000 से अधिक आलेख प्रकाशित।
Leave A Comment

अन्य मनोरंजन खबरें