दिसंबर में आएगी प्रभास की ‘फौजी’, अक्षय कुमार और अजय देवगन संग होगा साल का सबसे बड़ा महाक्लैश

Authored By: Nishant Singh

Published On: Thursday, July 16, 2026

Updated On: Thursday, July 16, 2026

Prabhas Fauzi movie release date December box office clash with Akshay Kumar and Ajay Devgn

Fauzi: प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'फौजी' 3 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. खास बात यह है कि अगले ही दिन अक्षय कुमार और अजय देवगन की फिल्में भी रिलीज के लिए तैयार हैं. ऐसे में दिसंबर का पहला वीकेंड साल के सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस महाक्लैश का गवाह बन सकता है.

Authored By: Nishant Singh

Updated On: Thursday, July 16, 2026

Fauzi: साउथ सुपरस्टार प्रभास के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फौजी’ की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है. निर्देशक हनु राघवपुडी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 3 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. प्रभास ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला पोस्टर भी साझा किया है, जिसमें वह खून से लथपथ हालत में बंदूक थामे दिखाई दे रहे हैं. पोस्टर में युद्ध का माहौल और चारों ओर बिखरी लाशें कहानी को लेकर रोमांच बढ़ाती हैं. साथ ही “Most Wanted 1932” की मुहर यह संकेत देती है कि फिल्म की कहानी आजादी से पहले के दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित हो सकती है.

दमदार स्टारकास्ट और पीरियड ड्रामा की झलक

‘फौजी’ में Prabhass के साथ मिथुन चक्रवर्ती, जय प्रदा, अनुपम खेर और इमानवी इस्माइल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. इमानवी इस फिल्म में प्रभास के अपोजिट दिखाई देंगी. फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स और टी-सीरीज मिलकर कर रहे हैं. प्रभास की पिछली फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी थी, इसलिए ‘फौजी’ उनके लिए एक बड़ी वापसी मानी जा रही है. फिल्म के पहले पोस्टर ने ही यह साफ कर दिया है कि इसमें एक्शन, इमोशन और इतिहास का दमदार मिश्रण देखने को मिल सकता है.

दिसंबर में होगा महाक्लैश

‘फौजी’ की रिलीज जितनी खास है, उतनी ही चुनौतीपूर्ण भी. फिल्म 3 दिसंबर को रिलीज होगी, जबकि इसके अगले दिन यानी 4 दिसंबर 2026 को बॉलीवुड के दो बड़े सितारे अक्षय कुमार और अजय देवगन भी अपनी फिल्मों के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने की तैयारी में हैं. पिछले कुछ वर्षों में दिसंबर की शुरुआत में रिलीज हुई कई फिल्मों ने शानदार कमाई की है. ऐसे में इस बार भी मेकर्स इसी समय का फायदा उठाना चाहते हैं. अगर रिलीज डेट में बदलाव नहीं हुआ तो यह साल का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस मुकाबला साबित हो सकता है.

अक्षय और अजय भी तैयार

अक्षय कुमार इन दिनों निर्देशक अनीस बज्मी की कॉमेडी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें विद्या बालन भी अहम भूमिका निभा रही हैं. फिल्म का नाम अभी सामने नहीं आया है, लेकिन इसकी रिलीज 4 दिसंबर के लिए तय मानी जा रही है. वहीं अजय देवगन की एक्शन-एडवेंचर फिल्म ‘रेंजर’ भी रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म में संजय दत्त और तमन्ना भाटिया भी नजर आएंगे. हालांकि इसकी रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान बाकी है, लेकिन इसे भी इसी वीकेंड में लाने की चर्चा तेज है.

अब किसके नाम होगा बॉक्स ऑफिस?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या तीनों फिल्मों के निर्माता अपनी रिलीज डेट में बदलाव करेंगे या फिर दर्शकों को एक ही वीकेंड में तीन बड़े सितारों की सीधी टक्कर देखने को मिलेगी. प्रभास के लिए ‘फौजी’ शानदार वापसी का मौका है, जबकि अक्षय कुमार और अजय देवगन भी अपनी फिल्मों के दम पर बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाने की तैयारी में हैं. ऐसे में दिसंबर 2026 का पहला वीकेंड भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े महाक्लैश में से एक बनने जा रहा है, जिस पर पूरे फिल्म जगत की नजरें टिकी रहेंगी.

यह भी पढ़ें :- Friday OTT Release: इस वीकेंड एंटरटेनमेंट का डबल डोज, ओटीटी पर रिलीज हो रहीं 8 नई फिल्में और सीरीज

About the Author: Nishant Singh
निशांत कुमार सिंह एक पैसनेट कंटेंट राइटर और डिजिटल मार्केटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और जनसंचार का गहरा अनुभव है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक आर्टिकल लिखने और कंटेंट को ऑप्टिमाइज़ करने में माहिर, निशांत हर लेख में क्रिएटिविटीऔर स्ट्रेटेजी लाते हैं। उनकी विशेषज्ञता SEO-फ्रेंडली और प्रभावशाली कंटेंट बनाने में है, जो दर्शकों से जुड़ता है।
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

[newsletter_form]

खास आकर्षण