इंडिया में क्यों है BTS की इतनी दीवानगी? जानें दुनियाभर में कैसे छाया इनका रुतबा

Authored By: Ranjan Gupta

Published On: Thursday, December 4, 2025

Updated On: Thursday, December 4, 2025

Why is BTS in India: जानें क्यों BTS के लिए भारत में फैन्स की दीवानगी और दुनियाभर में उनका रुतबा इतना खास है.

भारत में BTS का क्रेज हर साल नई ऊंचाइयों को छू रहा है. 12 साल पहले शुरू हुए इस कोरियाई पॉप बैंड ने अपने संगीत, पर्सनालिटी और सोशल मीडिया कनेक्शन से भारतीय युवाओं के दिलों में खास जगह बना ली है. हाल ही में आर्मी ड्यूटी से लौटे मेंबर फिर से वर्ल्ड स्टेज पर धमाल मचाने को तैयार हैं. जानें कैसे BTS global icon बना और क्यों भारत में इनके फैंस की दीवानगी बाकी देशों से कहीं ज्यादा है.

Authored By: Ranjan Gupta

Updated On: Thursday, December 4, 2025

BTS..एक नाम जिसने दुनिया का म्यूजिक ट्रेंड बदल दिया और लाखों फैंस की जिंदगी में पॉज़िटिविटी, उम्मीद और सेल्फ-लव का नया मतलब जोड़ दिया. भारत भी इस तूफान से अछूता नहीं रहा. के-पॉप बैंड BTS ने अपनी शुरुआत 2010 में की थी और 2013 में पहला एल्बम रिलीज़ होते ही उन्होंने संगीत की दुनिया में ऐसी लहर चलाई जो आज 12 साल बाद भी उतनी ही मजबूत है. हाल ही में जब कुछ मेंबर अपनी आर्मी ड्यूटी पूरी कर लौटे, सोशल मीडिया से लेकर ग्लोबल फैन कम्युनिटी तक फिर से जोश दोगुना हो गया.

भारत में BTS की दीवानगी की बात करें तो यहां फैनबेस किसी फिल्म सुपरस्टार से कम नहीं. दिलचस्प बात यह है कि BTS ने आज तक भारत में कोई कॉन्सर्ट नहीं किया, फिर भी उनकी मौजूदगी सोशल मीडिया, म्यूजिक स्ट्रीमिंग और फैन-इवेंट्स के जरिए रोज महसूस की जाती है. उनका संगीत, उनका संदेश और उनकी पर्सनालिटी सब मिलकर भारत में एक ऐसा BTS कल्चर बना चुके हैं जो हर गुजरते साल के साथ और गहरा होता जा रहा है. आइए जानते हैं कि कैसे इन सात लड़कों ने अपने इस सफर की शुरुआत की और अपने टैलेंट के दम पर दुनियाभर में छा गए. साथ ही ये भी जानें की भारत में इसकी दीवानगी इतनी ज्यादा क्यों है?

बीटीएस की दरियादिली

4 दिसंबर 2025 को बीटीएस के जिन 33 साल के हो गए. लेकिन उन्होंने अपने जन्मदिन से पहले ही एक बड़ा कदम उठाया. जिन ने 100 मिलियन वॉन, यानी करीब 57 लाख रुपये दान कर दिए. यह रकम उन्होंने बुसान नामग्वांग सोशल वेलफेयर सोसाइटी को दी है.

यह डोनेशन बच्चों और युवाओं से जुड़े भलाई के कार्यक्रमों पर खर्च होगा. सोसाइटी इसे उन लोगों पर लगाएगी जिन्हें सबसे ज्यादा मदद की जरूरत है. जिन पहले भी अपनी उदारता की वजह से सुर्खियों में रहे हैं. इसी वजह से लोग उन्हें सिर्फ कलाकार के रूप में नहीं, बल्कि एक अच्छे इंसान के रूप में भी पसंद करते हैं.

BTS से जुड़े सात मेंबर

  • बीटीएस में सात सदस्य हैं जिन (किम सियोक-जिन), जंगकूक (जियोन जंग-कूक), जिमिन (पार्क जि-मिन), वी (किम ताए-ह्युंग), आरएम (किम नाम-जून), जे-होप (जंग हो-सेओक) और सूगा (मिन यूं-गी).
  • जंगकूक ग्रुप के लीड वोकलिस्ट हैं. आरएम मेन रैपर और लीडर हैं, जबकि सूगा भी ग्रुप के प्रमुख रैपर में शामिल हैं. हर मेंबर की अपनी एक अलग पहचान और फैनबेस है.
    भारत में क्यों है BTS का इतना क्रेज
  • बीटीएस की फैन फॉलोइंग दुनिया भर में है. लेकिन भारत में उनका क्रेज अलग ही लेवल पर है. यहां खास तौर पर लड़कियां उन्हें बेहद पसंद करती हैं.
    उनका म्यूजिक ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. वे कोरियाई, जापानी और इंग्लिश में गाते हैं. गानों में हमेशा पॉजिटिविटी, उम्मीद और सेल्फ लव का संदेश होता है. यही बातें लोगों को गहराई से जोड़ती हैं.
  • बीटीएस के हर मेंबर की पर्सनालिटी बहुत अलग है. उनका आत्मविश्वास, टैलेंट और स्टेज परफॉर्मेंस फैंस को अपनी ओर खींचते हैं. उनके डांस मूव्स, एक्सप्रेशन और एनर्जी की वजह से लोग उन्हें घंटों देख सकते हैं.
  • कई महिलाएं और लड़कियां कहती हैं कि BTS का म्यूजिक उन्हें हिम्मत देता है. उनके गाने आजादी, खुद से प्यार और मुश्किलों से लड़ने की ताकत देते हैं. एक और बड़ी वजह है उनका फैंस के साथ कनेक्शन. वे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. लाइव आते हैं, बातें करते हैं, मजाक करते हैं और फैंस को महसूस कराते हैं कि वे खास हैं. इसी वजह से BTS का फैनबेस लगातार बढ़ता जा रहा है.

भारत में तगड़ी फैन फॉलोइंग

दिलचस्प बात यह है कि बीटीएस ने अभी तक भारत में कोई लाइव कॉन्सर्ट नहीं किया है. इसके बावजूद यहां उनकी फैन फॉलोइंग बेहद मजबूत है. उनका म्यूजिक, डांस और व्यवहार तीनों चीजें इंडियन फैंस को खूब पसंद आती हैं. सोशल मीडिया पर BTS की मौजूदगी ने भारत में K-POP और K-Drama की लोकप्रियता को भी बढ़ाया है. कई युवा अब कोरियाई संस्कृति, भाषा और फैशन में भी दिलचस्पी लेने लगे हैं. BTS ने भारत में सिर्फ संगीत नहीं, बल्कि एक नई ट्रेंड और नई पहचान दी है.

यह भी पढ़ें :- सनी देओल और बॉबी देओल ने हरिद्वार में पिता धर्मेंद्र की अस्थियाँ कीं विसर्जित, रस्म के दौरान रो पड़े बॉबी

About the Author: Ranjan Gupta
रंजन कुमार गुप्ता डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल न्यूज चैनल में तीन वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे कंटेंट राइटिंग, गहन रिसर्च और SEO ऑप्टिमाइजेशन में माहिर हैं. शब्दों से असर डालना उनकी कला है और कंटेंट को गूगल पर रैंक कराना उनका जुनून! वो न केवल पाठकों के लिए उपयोगी और रोचक लेख तैयार करते हैं, बल्कि गूगल के एल्गोरिदम को भी ध्यान में रखते हुए SEO-बेस्ड कंटेंट तैयार करते हैं. रंजन का मानना है कि "हर जानकारी अगर सही रूप में दी जाए, तो वह लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है." यही सोच उन्हें हर लेख में निखरने का अवसर देती है.
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण