New Aadhar App: अब और भी स्मार्ट हुआ आधार ऐप, मिलेंगी ये 5 कमाल की खूबियां
Authored By: Ranjan Gupta
Published On: Monday, November 10, 2025
Updated On: Monday, November 10, 2025
UIDAI ने अपने नए आधार ऐप (New Aadhar App) को लॉन्च कर दिया है, जो अब पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट, सुरक्षित और डिजिटल हो गया है. Aadhar 2.0 में फेस ऑथेंटिकेशन, QR वेरिफिकेशन, डेटा शेयरिंग कंट्रोल और फैमिली आधार जैसे कई कमाल के फीचर्स जोड़े गए हैं. अब Aadhar Card की फिजिकल कॉपी साथ रखने की जरूरत खत्म हो गई है क्योंकि यह ऐप आपकी डिजिटल पहचान को एक ही जगह सुरक्षित रखता है.
Authored By: Ranjan Gupta
Updated On: Monday, November 10, 2025
Aadhar Card: अब सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं, बल्कि एक स्मार्ट डिजिटल आईडी (Smart Digital ID) बन चुका है. यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने हाल ही में अपने नए New Aadhaar App को लॉन्च कर दिया है, जो लोगों को पूरी तरह पेपरलेस और सिक्योर एक्सपीरियंस प्रदान करता है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर UIDAI ने इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह ऐप अब Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है. नया ऐप नागरिकों को अपनी पहचान डिजिटल रूप से इस्तेमाल करने की सुविधा देता है जिससे अब आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी साथ ले जाने की जरूरत नहीं रहेगी.
Aadhar 2.0 में फेस ऑथेंटिकेशन, QR कोड स्कैनिंग, डेटा शेयरिंग कंट्रोल, बायोमैट्रिक लॉकिंग और पारिवारिक आधार स्टोरेज जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो इसे पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित और यूज़र-फ्रेंडली बनाते हैं. UIDAI का दावा है कि यह ऐप लोगों को अपने डिजिटल डेटा पर पूरा नियंत्रण और बेहतर प्राइवेसी सुरक्षा देता है. आज हम आपको इस नए आधार ऐप की 5 बड़ी खूबियां बताएंगे. चलिए इसके बारे में जानें…
New Aadhaar App: क्या है नया आधार ऐप?
यह नया आधार मोबाइल ऐप (New Aadhar Mobile App) अब और भी स्मार्ट और सुरक्षित बन गया है. UIDAI का कहना है कि यह ऐप लोगों को अपनी डिजिटल पहचान को सुरक्षित, आसान और पेपरलेस तरीके से इस्तेमाल करने की सुविधा देता है. इसका इंटरफेस काफी सिंपल है, ताकि हर कोई आसानी से इसका इस्तेमाल कर सके.
अब यूजर्स अपने आधार से जुड़ी सभी सेवाओं को मोबाइल पर ही एक्सेस कर सकते हैं. यह ऐप लोगों को अपनी पहचान पर पूरा नियंत्रण देता है और बेहतर प्राइवेसी और सिक्योरिटी भी सुनिश्चित करता है.
क्यों लॉन्च किया गया नया ऐप?
UIDAI ने यह नया आधार ऐप इसलिए पेश किया है ताकि लोगों को हर जगह अपने आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी साथ रखने की जरूरत न पड़े. अब आप अपने फोन में ही डिजिटल आधार रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर उसे कहीं भी दिखा या शेयर कर सकते हैं.
इस ऐप में QR कोड स्कैनिंग, फेस ऑथेंटिकेशन और फेस रिकग्निशन जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं. इससे आपकी पहचान की जांच पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित हो गई है.
नए आधार ऐप की 5 बड़ी खूबियां (Features of New Aadhar app)
- डिजिटल पहचान शेयरिंग: अब आप अपनी पहचान को डिजिटल तरीके से दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं. ऐप में मौजूद QR कोड और फेस रिकग्निशन फीचर से वेरिफिकेशन आसान और भरोसेमंद हो गया है.
- चुनिंदा डेटा शेयरिंग: आप खुद तय कर सकते हैं कि आधार में मौजूद कौन-सी जानकारी शेयर करनी है और कौन-सी नहीं. यह फीचर आपकी प्राइवेसी की रक्षा करता है.
- फेस ऑथेंटिकेशन सपोर्ट: अब वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी या फिंगरप्रिंट ही नहीं, बल्कि फेस स्कैन से भी पहचान की पुष्टि की जा सकती है. यह फीचर सिक्योरिटी को एक नया स्तर देता है.
- आधार उपयोग का इतिहास: यूजर्स ऐप में यह देख सकते हैं कि उनके आधार का उपयोग कब और कहां किया गया. इससे पारदर्शिता बढ़ती है और गलत इस्तेमाल की संभावना घटती है.
- पारिवारिक आधार स्टोरेज: अब एक ही ऐप में आप अपने परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड सुरक्षित रूप से सेव कर सकते हैं. इससे बार-बार कार्ड खोजने की झंझट खत्म हो जाती है.
ऐसे करें ऐप सेटअप
- सबसे पहले अपने मोबाइल के Play Store या App Store से “Aadhaar” ऐप डाउनलोड करें.
- ऐप खोलने के बाद जरूरी परमिशन दें और अपना आधार नंबर दर्ज करें.
- अब नियम और शर्तें स्वीकार करें और अपने आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर को वेरिफाई करें. ध्यान रहे, बिना वेरिफिकेशन ऐप सेटअप नहीं होगा.
- मोबाइल नंबर वेरिफाई होने के बाद फेस ऑथेंटिकेशन कराएं.
- इसके बाद ऐप के लिए एक सिक्योरिटी पिन सेट करें.
- अब आपका ऐप तैयार है और आप कहीं भी, कभी भी डिजिटल आधार का इस्तेमाल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें :- PAN Link With Aadhar 2025: पैन कार्ड को आधार के साथ ऑनलाइन कैसे लिंक करें?
यह भी पढ़ें
news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।













