RRB Group D 2026: रेलवे में 22,195 पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए आवेदन की आखिरी तारीख, जानें डिटेल्स
Authored By: Nishant Singh
Published On: Thursday, March 5, 2026
Updated On: Thursday, March 5, 2026
RRB Group D 2026: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के तहत रेलवे में 22,195 पदों पर भर्ती निकाली गई है. आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 9 मार्च 2026 कर दी गई है. 10वीं पास उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, आइए डिटेल्स जानते हैं.
Authored By: Nishant Singh
Updated On: Thursday, March 5, 2026
RRB Group D 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रेलवे की ओर से बड़ी खुशखबरी आई है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी के 22,195 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है. खास बात यह है कि आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है, जिससे उम्मीदवारों को राहत मिली है. पहले आवेदन की अंतिम तारीख 2 मार्च 2026 तय की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 9 मार्च 2026 कर दिया गया है. ऐसे में जो उम्मीदवार किसी कारण से अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
देशभर के रेलवे जोन में मिलेगी नौकरी का मौका
इस भर्ती के जरिए देश के अलग-अलग रेलवे जोन में कुल 22,195 पद भरे जाएंगे. पश्चिमी रेलवे, मुंबई में 3148 पदों पर भर्ती होगी, जबकि उत्तरी रेलवे, नई दिल्ली में 3537 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इसके अलावा मध्य रेलवे, मुंबई में 1979 पद, दक्षिणी रेलवे, चेन्नई में 1036 पद, उत्तर पूर्वी रेलवे, गोरखपुर में 1246 पद और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे, गुवाहाटी में 1776 पद शामिल हैं. अन्य जोन में भी बड़ी संख्या में पद खाली हैं, जिससे देशभर के युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा.
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. यह उन युवाओं के लिए अच्छा मौका है जो कम शैक्षणिक योग्यता के साथ सरकारी नौकरी की तलाश में हैं. आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है. उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
आवेदन शुल्क और आवेदन प्रक्रिया
आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 500 रुपये तय किया गया है, जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये फीस देनी होगी. परीक्षा के पहले चरण में शामिल होने के बाद सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे, जबकि एससी-एसटी उम्मीदवारों की पूरी फीस रिफंड कर दी जाएगी. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को rrbapply.gov.in पर जाकर लॉग इन करना होगा, फॉर्म भरना होगा, जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और फीस जमा करने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखना होगा.
यह भी पढ़ें :- सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: वन और जेल विभाग में 1679 पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरी डिटेल
यह भी पढ़ें
news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।














