World Lungs Cancer Day 2025 : फेफड़ों को स्वस्थ रखना है वर्ल्ड लंग कैंसर डे का उद्देश्य

Authored By: स्मिता

Published On: Tuesday, July 29, 2025

Last Updated On: Tuesday, July 29, 2025

World Lung Cancer Day 2025 पर लोगों को फेफड़ों को स्वस्थ रखने और लंग कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक करने का उद्देश्य है, जिससे समय रहते रोग की पहचान हो सके.
World Lung Cancer Day 2025 पर लोगों को फेफड़ों को स्वस्थ रखने और लंग कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक करने का उद्देश्य है, जिससे समय रहते रोग की पहचान हो सके.

जानकारी के अभाव में लोगों को इन दिनों लंग कैंसर अधिक हो रहे हैं. लंग कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर वर्ष 1 अगस्त को वर्ल्ड लंग कैंसर डे मनाया जा रहा है.

Authored By: स्मिता

Last Updated On: Tuesday, July 29, 2025

फेफड़ों को स्वस्थ रखना समग्र स्वास्थ्य के लिए जरूरी है. धूम्रपान से बचना, वायु प्रदूषण के संपर्क में कम से कम आना और शारीरिक रूप से सक्रिय रहना जैसे सरल उपाय फेफड़ों की कार्यक्षमता में जरूरी सुधार ला सकते हैं. श्वसन संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम कर सकते हैं. इन दिनों लापरवाही और जानकारी के अभाव में लोगों को लंग कैंसर हो रहे हैं. लंग कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर वर्ष 1 अगस्त (World Lungs Cancer Day 2025) को वर्ल्ड लंग कैंसर डे मनाया जा रहा है. जानते हैं लंग कैंसर और वर्ल्ड लंग कैंसर डे के बारे में…

वर्ल्ड लंग कैंसर डे (World Lung Cancer Day 2025)

फेफड़े का कैंसर दिवस 2025 या वर्ल्ड लंग कैंसर डे प्रतिवर्ष 1 अगस्त को फेफड़ों के कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने, शीघ्र पहचान को बढ़ावा देने और इस रोग से प्रभावित लोगों की सहायता करने के लिए मनाया जाता है. यह अंतर्राष्ट्रीय श्वसन सोसायटी मंच (FIRS) और अलग-अलग समूह द्वारा संचालित किया जाता है।

क्यों मनाया जाता है

विश्व फेफड़े दिवस (WLD) फेफड़ों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए वैश्विक स्तर पर लोगों को जागरूक करता है. यह हर साल 1 अगस्त को दुनिया भर में मनाया जाता है.

वर्ल्ड लंग कैंसर डे 2025 का विषय (World Lung Cancer Day 2025 Theme)

विश्व फेफड़े के कैंसर दिवस या वर्ल्ड लंग कैंसर डे 2025 का अनुमानित विषय है- बाधाओं को तोड़ना: शीघ्र पहचान और समान देखभाल को बढ़ावा देना (Breaking Barriers: Championing Early Detection and Equal Care). यह उपचार तक पहुंच में असमानताओं को दूर करने का लक्ष्य रखता है. यह सभी स्तरों पर कार्रवाई को प्रोत्साहित करता है, ताकि शीघ्र पहचान को बढ़ावा दिया जा सके. सभी के लिए समान देखभाल सुनिश्चित की जा सके.

क्या है फेफड़ों के कैंसर से बचाव का सबसे अच्छा तरीका (Prevention from Lung Cancer)

हार्वर्ड हेल्थ जर्नल के अनुसार, फेफड़ों के कैंसर से बचाव का सबसे अच्छा तरीका धूम्रपान और तंबाकू के धुएं के संपर्क से बचना है. इसमें निष्क्रिय धूम्रपान भी शामिल है. धूम्रपान छोड़ने से वर्षों तक धूम्रपान करने के बाद भी जोखिम को काफी कम किया जा सकता है. इसके अलावा, संतुलित आहार और नियमित शारीरिक गतिविधि सहित एक स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखना भी रोकथाम में भूमिका निभा सकता है. टीकाकरण सहित फेफड़ों की नियमित जांच, फेफड़ों की बीमारियों का जल्द पता लगाने और उन्हें रोकने में भी मदद कर सकती है.

कौन से खाद्य पदार्थ फेफड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं(Food to prevent Lung Cancer)

नेचर जर्नल में प्रकाशित शोध के अनुसार, प्रतिदिन 20 से 30 ग्राम फाइबर खाएं. मैदे से तैयार ब्रेड- पास्ता की बजाय मेवे, बीज, फल और सब्जियों का सेवन करें. सांस नली की मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने में मदद के लिए दिन में कम से कम दो बार प्रोटीन का अच्छा स्रोत खाएं. अच्छे विकल्पों में दूध, अंडे, पनीर, मांस, मछली, मुर्गी, मेवे और सूखी फलियां या मटर शामिल हैं.

यह भी पढ़ें :- हेपेटाइटिस के खिलाफ मजबूती से आगे बढ़ रहा भारत, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दी जानकारी

About the Author: स्मिता
स्मिता धर्म-अध्यात्म, संस्कृति-साहित्य, और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर शोधपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता में एक विशिष्ट नाम हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव समसामयिक और जटिल विषयों को सरल और नए दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करने में उनकी दक्षता को उजागर करता है। धर्म और आध्यात्मिकता के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और साहित्य के विविध पहलुओं को समझने और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने में उन्होंने विशेषज्ञता हासिल की है। स्वास्थ्य, जीवनशैली, और समाज से जुड़े मुद्दों पर उनके लेख सटीक और उपयोगी जानकारी प्रदान करते हैं। उनकी लेखनी गहराई से शोध पर आधारित होती है और पाठकों से सहजता से जुड़ने का अनोखा कौशल रखती है।
Leave A Comment

अन्य लाइफस्टाइल खबरें