आखिर क्यों टूट जाते हैं Long Distance Relationship? जानें इसे बचाने के आसान टिप्स
Authored By: Ranjan Gupta
Published On: Thursday, October 16, 2025
Updated On: Thursday, October 16, 2025
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप (Long Distance Relationship) में सबसे बड़ी चुनौती होती है भरोसा और कम्युनिकेशन बनाए रखना. जब दो लोग अलग-अलग शहरों या देशों में रहते हैं, तो एक-दूसरे को समय देना और भावनात्मक रूप से जुड़े रहना कठिन हो जाता है. ऐसे में रिश्ते को टूटने से बचाने के लिए कुछ खास बातें याद रखना बेहद जरूरी है.
Authored By: Ranjan Gupta
Updated On: Thursday, October 16, 2025
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप (Long Distance Relationship) सुनने में जितना रोमांटिक लगता है, असल जिंदगी में उतना ही चुनौतीपूर्ण भी होता है. अलग-अलग जगहों पर रहने वाले कपल्स को अक्सर कम्युनिकेशन की कमी, भरोसे की दिक्कत और समय की कमी जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इन कारणों से कई रिश्ते धीरे-धीरे कमजोर पड़ जाते हैं और टूटने की कगार पर पहुंच जाते हैं. लेकिन अगर दोनों पार्टनर एक-दूसरे को समझें, समय दें और विश्वास बनाए रखें, तो यह रिश्ता किसी भी नजदीकी रिश्ते से कम नहीं होता. आइए जानते हैं कि आखिर क्यों अक्सर Long Distance Relationship नहीं टिक पाते? इस रिलेशनशीप को कैसे बचाएं?
आखिर क्यों टूट जाते हैं Long Distance Relationship?
- कम्युनिकेशन की कमी (lack of communication)
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप की सबसे बड़ी नींव होती है बातचीत. लेकिन यही सबसे मुश्किल भी बन जाती है. जब दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में बिजी हो जाते हैं, तो बातचीत कम होने लगती है. धीरे-धीरे बात करने की इच्छा और समझ दोनों घटने लगती है, जिससे रिश्ता कमजोर पड़ जाता है.
- भरोसे की कमी (Lack of trust)
दूरी बढ़ने के साथ भरोसा अक्सर कमजोर होने लगता है. जब आपको अपने पार्टनर की रोजमर्रा की बातें या गतिविधियों की जानकारी नहीं होती, तो शक और असुरक्षा पैदा होती है. यही असुरक्षा धीरे-धीरे झगड़ों में बदल जाती है और रिश्ता टूटने की वजह बनती है.
- शारीरिक निकटता की कमी (Lack of physical closeness)
हर रिश्ते में शारीरिक निकटता की अपनी भूमिका होती है. एक आलिंगन या हाथ पकड़ना भी भावनाओं को मजबूत करता है. लेकिन जब दूरी इतनी बढ़ जाती है कि छू भी नहीं सकते, तो अपनापन कम होने लगता है. इसी कमी से रिश्ता कमजोर पड़ने लगता है.
- समय और धैर्य की कमी (Lack of time and patience)
ऐसे रिश्ते को बनाए रखने के लिए बहुत समय और धैर्य चाहिए. मुलाकात के लिए प्लान बनाना, सफर तय करना और समय निकालना आसान नहीं होता. लेकिन जब ये कोशिशें बंद हो जाती हैं, तो रिश्ता भी ठहरने लगता है. थोड़ा-सा प्रयास और धैर्य ही इसे बचा सकता है.
- भविष्य की अनिश्चितता (Uncertainty of the future)
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आगे क्या? अगर दोनों को यह नहीं पता कि कब साथ रह पाएंगे, तो चिंता और निराशा बढ़ने लगती है. यही अनिश्चितता धीरे-धीरे रिश्ते को खत्म कर देती है.
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को कैसे बचाएं?
अगर आप भी Long Distance Relationship में हैं, तो अभी से थोड़ा सजग हो जाइए. अपने पार्टनर के लिए रोज़ थोड़ा वक्त निकालिए. उनकी बातों को ध्यान से सुनिए, उनकी भावनाओं को समझिए. अगर भरोसे में कहीं कमी है, तो उसे खुलकर बात करके दूर कीजिए. याद रखिए, रिश्ता तभी चलता है जब दोनों उसे निभाने की पूरी कोशिश करें. दूरी अगर दिलों में न हो, तो कोई दूरी बड़ी नहीं होती.
यह भी पढ़ें :- Long Distance Relationship को मजबूत बनाने के 5 टिप्स
यह भी पढ़ें
news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।















