Special Coverage
आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के लिए जल्द नये पार्टी अध्यक्ष को चुनेगी भाजपा
Authored By: Tarun Vats
Published On: Friday, June 14, 2024
Last Updated On: Thursday, December 12, 2024
लोकसभा चुनाव में भाजपा स्वयं के बलबूते पूर्ण बहुमत पाने में सफल नहीं हो सकी। इसलिए आने वाले महीनों में हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड के राज्य विधानसभा के चुनाव के पहले पार्टी अध्यक्ष का चुनाव कर नयी रणनीति से चुनाव लड़ेगी।
Authored By: Tarun Vats
Last Updated On: Thursday, December 12, 2024
भाजपा के नए अध्यक्ष के चुनाव की तैयारी
एनडीए (NDA) गठबंधन की सरकार बन गई है। प्रधानमंत्री समेत सभी मंत्रियों ने अपने दायित्व भी संभाल लिये हैं। विशेषकर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी मोदी कैबिनेट (Modi Cabinet) में जगह भी मिल गई है। और उनका कार्यकाल इसी महीने पूरा हो रहा है। ऐसे में भाजपा नये पार्टी अध्यक्ष का चुनाव तय समय में ही करना चाहती है। क्योंकि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी तय समय में अध्यक्ष का चुनाव कर नयी रणनीतियों पर नये सिरे से काम करेगी। इस संबंध में 15 से 20 जून के बीच पार्टी आलाकमान बैठक भी करने की सूचना है।
आगामी कुछ महीनों में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं
लोकसभा चुनाव में नुकसान की भरपाई और उपचुनावों में बेहतर प्रदर्शन की चुनौती
इसके अलावा भाजपा को एक ऐसे पार्टी अध्यक्ष की जरूरत है जो लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र और हरियाणा में हुए नुकसान की भरपाई कर पार्टी की नैया पार लगा सके। क्योंकि महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में भाजपा की नौ सीटें आई हैं। वहीं हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से सिर्फ पांच पर भाजपा को विजय मिली है। इसलिए भाजपा जल्द ही नये पार्टी अध्यक्ष का चुनाव कर आगामी विधानसभा चुनावों में अपनी खोई प्रतिष्ठा पुन: वापस पाना चाहती है। इसके अलावा अगले महीने ही देशभर के सात राज्यों की खाली 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इसमें भी भाजपा दमखम से उतरना चाहती है। और यह संभव होगा नये पार्टी अध्यक्ष के नेतृत्व में। इसलिए पार्टी जल्द ही नये पार्टी अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगाएगी।