बालासोर केस: ओडिशा में सियासी भूचाल, कांग्रेस ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा

Authored By: Ranjan Gupta

Published On: Wednesday, July 16, 2025

Last Updated On: Wednesday, July 16, 2025

Balasore Case को लेकर ओडिशा की सियासत गर्माई, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पर उठाए सवाल और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की, विपक्ष ने सरकार को घेरा.
Balasore Case को लेकर ओडिशा की सियासत गर्माई, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पर उठाए सवाल और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की, विपक्ष ने सरकार को घेरा.

Balasore Case: बालासोर में छात्रा की दर्दनाक मौत को लेकर कांग्रेस ने ओडिशा की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है. कांग्रेस महिला विंग की अध्यक्ष अलका लांबा ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से इस्तीफा मांगा और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की.

Authored By: Ranjan Gupta

Last Updated On: Wednesday, July 16, 2025

Balasore Case: कांग्रेस ने बालासोर की घटना पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का इस्तीफा मांगा है. इसके साथ राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई है. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महिला विंग की अध्यक्ष अलका लांबा बुधवार को भुवनेश्वर पहुंचीं, जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए सरकार पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने प्रशासन को छात्रा की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए इसे सरकार की असफलता बताया. 

बालासोर जा सकते हैं राहुल गांधी 

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बालासोर दौरे की भी संभावना जताई गई है. अलका लांबा ने 17 जुलाई को ‘ओडिशा बंद’ का आह्वान करते हुए जनता से न्याय के समर्थन में साथ आने की अपील की. अलका लांबा ने आरोप लगाया कि भाजपा नेतृत्व वाली सरकार के तहत ओडिशा महिलाओं के लिए असुरक्षित होता जा रहा है.

उन्होंने छात्रा की मौत के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया. साथ ही घटना को प्रशासनिक असफलता व जवाबदेही की कमी का नतीजा बताया. अलका लांबा ने कहा कि राज्य मशीनरी पूरी तरह असफल हो गई है. एक लड़की को न्याय मांगने के लिए खुद को आग लगानी पड़ी.

ओडिशा बर्बादी की ओर बढ़ रहा है- अलका लांबा 

मीडिया से बातचीत में अलका लांबा ने कहा, “आज हकीकत यह कहती है कि पूरा ओडिशा बर्बादी की ओर बढ़ रहा है. मुख्यमंत्री (मोहन चरण माझी) अनुभवहीन हैं. यह एक साल में फेल साबित हुए हैं. इन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए.”

उन्होंने कहा, “जब कानून-व्यवस्था चरमरा जाए, अपराधी खुलेआम घूमें और पीड़ित न्याय के इंतजार में दम तोड़ दें, तब मुख्यमंत्री का इस्तीफा देना जरूरी होता है. हम उनका तुरंत इस्तीफा मांगते हैं और ओडिशा में राष्ट्रपति शासन लागू करने का आग्रह करते हैं.”

अलका लांबा ने कथित तौर पर छात्रा के इलाज में देरी और प्रशासन की ओर से तुरंत कार्रवाई न करने की भी निंदा की. उन्होंने कहा, “उसे (छात्रा) समय पर इलाज से बचाया जा सकता था. जब एक बच्ची जल रही थी, तब व्यवस्था मूकदर्शक बनी रही.”

‘ओडिशा बंद’ में हिस्सा लेने की अपील 

कांग्रेस की महिला नेता ने जानकारी दी कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बालासोर का दौरा कर सकते हैं. उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए छात्रा के पिता से बात की. पिता भावुक थे, राहुल गांधी ने उन्हें विश्वास दिलाया कि तब तक न्याय नहीं मिल जाता है कांग्रेस उनके साथ खड़ी है. राहुल गांधी दोबारा लौटेंगे और प्रियंका गांधी भी आएंगी.”

उन्होंने कहा कि ओडिशा के सभी अभिभावकों को हम विश्वास दिलाने आए हैं कि आप अकेले नहीं हैं. कांग्रेस न्याय का हक मिलने तक साथ खड़ी है. इस दौरान अलका लांबा ने राज्य की जनता से 17 जुलाई को ‘ओडिशा बंद’ में हिस्सा लेने की अपील की.

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

About the Author: Ranjan Gupta
रंजन कुमार गुप्ता डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल न्यूज चैनल में तीन वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे कंटेंट राइटिंग, गहन रिसर्च और SEO ऑप्टिमाइजेशन में माहिर हैं. शब्दों से असर डालना उनकी कला है और कंटेंट को गूगल पर रैंक कराना उनका जुनून! वो न केवल पाठकों के लिए उपयोगी और रोचक लेख तैयार करते हैं, बल्कि गूगल के एल्गोरिदम को भी ध्यान में रखते हुए SEO-बेस्ड कंटेंट तैयार करते हैं. रंजन का मानना है कि "हर जानकारी अगर सही रूप में दी जाए, तो वह लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है." यही सोच उन्हें हर लेख में निखरने का अवसर देती है.
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य खबरें