ताजा खबरें
Last Updated: November 23, 2026|
Politics
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत तेज हो गई है। दिल्ली में दोनों दलों के नेताओं की बैठकें हो रही हैं, लेकिन सीटों की संख्या पर सहमति बनना अभी बाकी है। बीजेपी ने गठबंधन पर निशाना साधा है, वहीं शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस को सपा के फॉर्मूले पर आगे बढ़ने की सलाह दी है। आखिर 403 सीटों के बंटवारे में कहां फंसा है पेंच?
Last Updated: November 17, 2026|
Politics
उत्तर प्रदेश की सियासत में हर रोज कुछ-न-कुछ ऐसा घटता है, जो न केवल राज्य की राजनीति बल्कि देश की राजनीति को भी चौंकाता है। अयोध्या की बात अब पुरानी हो गई। राजनीति के केंद्र में अब मथुरा की एंट्री हो गई है। भाजपा मथुरा के बहाने या कहें मथुरा को केंद्र में रखकर उत्तर प्रदेश की सत्ता पर तीसरी बार काबिज होने के लिए जी-जान से जुटी है। कह सकते हैं कि भाजपा 2027 का रण मथुरा को केंद्र में रखकर लड़ेगी। इस बीच ताजा जानकारी यही निकलकर आ रही है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अचानक से दिल्ली जाने का कार्यक्रम बनाया है, जहां उनकी मुलाकात अमित शाह आैर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से होगी।
Last Updated: November 10, 2026|
Politics
राकां के विलय को लेकर चल रही चर्चा के बीच ऐसी खबर है कि दिवंगत डिप्टी सीएम अजीत पवार के पुत्र पार्थ पवार ने इसमें नया अड़ंगा डाल दिया है। उन्होंने साफ तौर से विलय के बाद प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे को साइड लाइन करने की शर्त राकां अध्यक्ष शरद पवार के सामने रखी है।
Last Updated: November 2, 2026|
Politics
पंजाब की राजनीति में आज जो हुआ, वो कोई नई बात नहीं है. AAP की पहली लिस्ट में 40 नाम आए और 3 नाम गायब हो गए-समाना के विधायक चेतन सिंह जौरामाजरा जो भगवंत मान कैबिनेट में मंत्री रह चुके हैं, सनौर के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और अमृतसर नॉर्थ के पूर्व IPS विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह. नतीजा -1 नवंबर को इस्तीफा, 2 नवंबर को दिल्ली में BJP मुख्यालय में फूल-माला. बाहर निकल कर नारा - BJP जिंदाबाद.
Last Updated: July 31, 2026|
Politics
UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले आजाद समाज पार्टी ने 45 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुनावी अभियान तेज कर दिया है. पार्टी ने बसपा की तर्ज पर प्रभारियों को ही प्रत्याशी बनाने की रणनीति अपनाई है, जिससे पश्चिमी यूपी समेत कई जिलों में सियासी मुकाबला और दिलचस्प होने के संकेत मिले हैं.
Last Updated: June 23, 2026|
Politics
Congress Reshuffle: कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है. कई महासचिव, प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय सचिवों की जिम्मेदारियां बदली जा सकती हैं. वहीं दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की चर्चा है. यह फेरबदल आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है.
Last Updated: June 5, 2026|
Politics
K Annamalai Quits BJP: तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने पार्टी छोड़कर नई राजनीतिक राह चुन ली है. नेतृत्व से मतभेद और चुनावी रणनीति को लेकर असहमति को उनके फैसले की मुख्य वजह माना जा रहा है. उनके इस्तीफे के बाद राज्य की राजनीति में नए समीकरण और संभावित बदलावों की चर्चा तेज हो गई है.
Last Updated: May 22, 2026|
Politics
राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए 10 राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को मतदान होगा. Mallikarjun Kharge, Digvijaya Singh और Ravneet Singh Bittu सहित कई बड़े नेताओं का कार्यकाल खत्म हो रहा है, जिससे कई राज्यों का राजनीतिक गणित बदल सकता है.
Last Updated: May 18, 2026|
Politics
Dhar Bhojshala Verdict: Bhojshala पर आए फैसले के बाद देशभर में चल रहे मंदिर-मस्जिद विवाद फिर चर्चा में हैं. Gyanvapi Mosque, Krishna Janmabhoomi और Qutub Minar समेत कई मामलों में अदालतों में सुनवाई जारी है, जहां इतिहास, आस्था और कानून आमने-सामने नजर आ रहे हैं.
Last Updated: May 15, 2026|
Politics
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों के दौरे पर निकल रहे हैं, जिसकी शुरुआत UAE से होगी. ऊर्जा सुरक्षा, तेल-गैस समझौते और पश्चिम एशिया संकट इस यात्रा के केंद्र में हैं. नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली दौरे के जरिए भारत वैश्विक कूटनीति, व्यापार और रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देने की कोशिश करेगा.





















