Politics खबरें
September 17, 2024
|
Delhi News
आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को बड़ी घोषणा करते हुए आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री घोषित किया। इस ऐलान के साथ ही आतिशी अब AAP का प्रमुख चेहरा बन गई हैं।
September 16, 2024
|
JK News
पहले चरण में कुल 24 सीटों पर 18 सितंबर को मतदान होना होना है। इसके लिए आज शाम चुनाव प्रचार थम गया। चुनाव आयोग के मुताबिक इन 24 सीटों पर कुल 219 उम्मीदवार मैदान में हैं।
September 16, 2024
|
JK News
15 सितंबर को कश्मीर घाटी में इंजीनियर रशीद की आवामी इत्तेहाद पार्टी और प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) के बीच गठबंधन का ऐलान हुआ है। इस गठबंधन से नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी को चुनावी नुकसान होने वाला है।
September 16, 2024
|
Haryana News
हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अंदर टिकट बंटवारे को लेकर पहले से ही बगावत का माहौल था, और अब पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री पद की दावेदारी ठोककर सियासी हलचल और तेज कर दी है। विज, जो अंबाला कैंट से भाजपा के उम्मीदवार हैं, ने रविवार को खुलकर मुख्यमंत्री बनने का दावा किया, जिससे पार्टी में तनाव और बढ़ गया है।
September 16, 2024
|
Delhi News
हर किसी के मन में एक ही सवाल है – "दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?" राजधानी की सियासी फिजा में सरगर्मी बढ़ती जा रही है और राजनीतिक गलियारों में संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई दिग्गजों के नाम उभरकर सामने आ रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई स्पष्ट चेहरा सामने नहीं आया है।
September 13, 2024
|
West Bengal News
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 'लेडी मैकबेथ ऑफ बंगाल' कहकर एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। राज्यपाल का यह बयान पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया मोड़ ले आया है और इसकी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। यह घटनाक्रम पश्चिम बंगाल की राजनीति को नई दिशा में ले जा सकता है, जहां राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच की यह टकराहट आगामी दिनों में बड़ा मुद्दा बन सकती है।
September 13, 2024
|
Delhi News
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले में आज सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। औपचारिकता पूरी होने के बाद आज ही शाम तक तिहाड़ जेल से बाहर आ सकते हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के अकेले चुनाव लड़ने और अरविंद केजरीवाल के चुनाव प्रचार में जाने से कांग्रेस को नुकसान होने की अटकलें लगाई जा रही है।
September 12, 2024
|
West Bengal News
हरियाणा में भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) दोनों दलों ने नामांकन के अंतिम बचे हुए कुछ दिन सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। दोनों दलों को अपने-अपने नेताओं के बागी होने का खतरा था। टिकट नहीं मिलने पर दोनों दलों के कई नेता बागी हुए भी हैं।
September 11, 2024
|
Politics
दिल्ली भाजपा के सिख प्रकोष्ठ ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता राहुल गांधी के खिलाफ उनके आवास के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विरोध का कारण राहुल गांधी द्वारा सिख समुदाय के संबंध में दिए गए विवादास्पद बयान हैं, जिन्हें भाजपा ने सिखों की भावनाओं को आहत करने वाला बताया है।
September 10, 2024
|
Haryana News
कांग्रेस नेतृत्व खासकर राहुल गांधी की इच्छा थी कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन किया गया। राजनीतिक गलियारों में चर्चा आम है कि इस बात को शुरू से ही हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मानने को तैयार नहीं थे। आखिर हुआ भी ऐसा ही। कई दौर की बैठक के बाद भी तालमेल नहीं हुआ और आम आदमी पार्टी की ओर से मंगलवार को दूसरी सूची भी जारी कर दी गई।