Sports News
Border–Gavaskar Trophy: दूसरे टेस्ट का पहला दिन, कंगारू के सामने ढेर हुआ भारतीय शेर
Authored By: गुंजन शांडिल्य
Published On: Saturday, December 7, 2024
Last Updated On: Saturday, December 7, 2024
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम जल्द ही ढेर हो गई। पूरी टीम 186 रन पर सिमट गई।
Authored By: गुंजन शांडिल्य
Last Updated On: Saturday, December 7, 2024
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच आज एडिलेड में शुरू हुआ। मैच शुरू होने से पहले हुए टॉस भारत ने जीता। कप्तान रोहित शर्मा (Captain Rohit Sharma) ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान रोहित शर्मा का यह फैसला सही साबित नहीं हुआ। मैच की पहली गेंद पर ही भारत को झटका लगा। ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) शून्य पर आउट हो गए।
180 रन पर सिमटी टीम इंडिया
यशस्वी के साथ पारी की शुरुआत करने उतारे केएल राहुल (KL Rahul) थोड़ी देर क्रीज पर जरूर टीके लेकिन वह भी लंबी पारी नहीं खेल पाए। राहुल 64 गेंद में 37 रन बनाकर पवेलीयन लौट गए। लंबे समय बाद स्वस्थ होकर टीम में वापसी करने वाले शुभमन गिल (Shubman Gill) भी थोड़े संभल कर खेले लेकिन वे भी कोई खास कमाल नहीं कर सके। गिल मात्र 31 रन ही बना सके। भारतीय पारी 180 रन पर ही सिमट गई।
पहले मैच में यशस्वी जायसवाल के अलावा विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली थी। इस मैच में जायसवाल की तरह कोहली भी कुछ खास नहीं कर पाए। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली लय में नहीं दिखे। हालांकि उन्होंने एक-दो शॉट अच्छे खेले और 7 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हो गए।
कप्तान रोहित शर्मा से भारत को काफी उम्मीद थी। उन्होंने विकेटकीपर ऋषभ पंत के साथ टीम को मजबूत करने के जूझना शुरू किया ही था कि उनका विकेट गिर गया। कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 3 रन ही बना सके। ऋषभ पंत भी कुछ खास नहीं कर पाए। इसके बाद ऑलराउंडर नीतिश रेड्डी टीम की पारी को संभालने का प्रयास किया। लेकिन एक क्रीज से दूसरे खिलाड़ी अपना विकेट गंवाते रहे। रेड्डी टीम की ओर से आज टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 42 रनों की पारी खेली। हालांकि वे अर्द्धशतक नहीं बना सके।
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज के नाम रहा पहला दिन
दूसरे टेस्ट मैच का पहल दिन पुरी तरह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज के नाम रहा। टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने कहर बारपने वाली गेंदबाजी की। उन्होंने ही मैच की पहली गेंद पर यशस्वी का विकेट लेकर 147 साल का रिकॉर्ड बनाया। मिचेल तीन बार पहली गेंद पर विकेट ले चुके हैं। भारत की पहली पारी में उन्होंने छह भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियान पहुंचाया। इनके अलावा स्कॉट बोलैंड और कप्तान पैट कमिंस ने 2-2 विकेट लिये। एक तरह से कहा जाए तो गलत नहीं होगा कि मैच का पहला दिन औसट्रेलियाई खिलाड़ियों के नाम रहा।
ऑस्ट्रेलिया एक विकेट पर 86 रन
टीम इंडिया के ऑल आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी टीम कंगारू संभल कर क्रीज पर टीके रहे। पहले दिन के खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट खोकर 86 रन बना लिया है। ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट उस्मान ख्वाजा के रूप में गिरा। इन्हें जसप्रीत बुमराह ने आउट किया। ख्वाजा ने 13 बनाए। इसके बाद मार्नस लाबुशेन और नाथ मैकस्वीनी ने भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया। खेल खत्म होने तक मैकस्वीनी 38 रन और लाबुशेन 20 रन पर खेल रहे थे। पहले दिन का खेल खत्म होने पर टीम इंडिया को 94 रन की बढ़त मिली हुई है जबकि ऑस्ट्रेलिया के 9 विकेट अभी बचे हुए हैं।















