World Meditation Day : आंतरिक शांति से बढ़ेगा वैश्विक सद्भाव

World Meditation Day : आंतरिक शांति से बढ़ेगा वैश्विक सद्भाव

Authored By: स्मिता

Published On: Tuesday, December 17, 2024

Last Updated On: Saturday, April 26, 2025

World Meditation Day
World Meditation Day

शांत स्थान पर आराम से स्थिर बैठने का अभ्यास ध्यान के लिए जरूरी है। हमें सिर्फ सांस को सहज कर सांस लेने और छोड़ने पर मन को केंद्रित करना है। हमें साक्षी भाव अपनाकर मन में आ-जा रहे विचारों की गुणवत्ता का परीक्षण भी करते रहना है।

Authored By: स्मिता

Last Updated On: Saturday, April 26, 2025

ध्यान से हमारा मन शांत होता है। हमारी चेतना पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। शोध से यह बात स्पष्ट हो चुकी है कि ध्यान लगाने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बढ़िया प्रभाव पड़ता है। शारीरिक स्तर पर अनेक परिवर्तन आते हैं। ध्यान करने से मस्तिष्क में अल्फ़ा तरंगें अधिक होती हैं। ध्यान की महत्ता को अब पूरा विश्व मान चुका है। इसलिए 21 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय ध्यान दिवस (World Meditation Day) मनाया जा रहा है।

कैसे करें ध्यान (How to do Meditation)

ध्यान से हमारा मन शांत होता है। इसलिए यह मन की स्थिति है, जिसके लिए एकाग्रता का अभ्यास जरूरी होता है। यह एक व्यवस्थित प्रक्रिया है। ध्यान के अभ्यास के साथ मन के अलावा शरीर, सांस, इंद्रियों पर भी प्रभाव पड़ता है, जिसके कारण सभी केंद्रित होते जाते हैं। शांत स्थान पर आराम से स्थिर बैठने का अभ्यास ध्यान के लिए जरूरी है। हमें सिर्फ सांस को सहज कर सांस लेने और छोड़ने पर मन को केंद्रित करना है। हमें साक्षी भाव अपनाकर मन में आ-जा रहे विचारों की गुणवत्ता का परीक्षण भी करते रहना है। आमतौर पर योगासन, स्ट्रेचिंग, रिलैक़्सेशन, सांस अभ्यास के बाद ज्ञान मुद्रा के साथ सुखासन या पद्मासन में बैठ कर ध्यान किया जाता है।

अभ्यास से नियंत्रित होती है मन की बाधा (Meditation Practice )

ध्यान का अभ्यास करने के दौरान कई तरह की बाधाएं आती हैं। ध्यान करने वाले को साक्षी भाव अपनाते हुए इन बाधाओं की उपेक्षा करनी चाहिए। हमारा मन बहुत चंचल है। ध्यान को लेकर अक्सर प्रतिरोध भी अनुभव किया जाता है, जो निरंतर अभ्यास से नियंत्रित होता है। धीरे-धीरे ध्यान की अवधि और गहनता बढ़ाई जाती है।

बढ़ाई जा सकती है जीवन की गुणवत्ता (Meditation for Life Quality)

यदि आपको ध्यान लगाने में लगातार दिक्कत हो रही है, तो गुरु से भी सहायता ले सकते हैं। यदि कोई भी कार्य करने में आपका ध्यान भटकता है, तो ध्यान एकाग्रचित्त होने में मदद करता है। ध्यान का अभ्यास स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल दोनों तरह के लोगों के लिए बहुत मददगार है। इसकी सहायता से जीवन की गुणवत्ता बढ़ाई जा सकती है। देश और समाज को योगदान दिया जा सकता है।

विश्व ध्यान दिवस 2024 की थीम (World Meditation Day 2024 Theme)

भारत ने 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस घोषित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा के मसौदा प्रस्ताव को सर्वसम्मति से अपनाने और सह-प्रायोजित करने में अग्रणी भूमिका निभाई है। विश्व ध्यान दिवस 2024 (World Meditation Day 2024) की थीम (World Meditation Day 2024 Theme) है- “आंतरिक शांति, वैश्विक सद्भाव (Inner Peace, Global Harmony)”। विश्व ध्यान दिवस हमें अपने व्यस्त जीवन से समय निकालकर ध्यान और माइंडफुलनेस का अभ्यास करने की याद दिलाता है। इससे हम अपने बारे, अपने आस-पास के माहौल, और दूसरों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में ज़्यादा जागरूक हो पाते हैं।

(हिन्दुस्थान समाचार के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें :-  International Meditation Day : आत्म जागरूक बनाता है ध्यान

About the Author: स्मिता
स्मिता धर्म-अध्यात्म, संस्कृति-साहित्य, और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर शोधपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता में एक विशिष्ट नाम हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव समसामयिक और जटिल विषयों को सरल और नए दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करने में उनकी दक्षता को उजागर करता है। धर्म और आध्यात्मिकता के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और साहित्य के विविध पहलुओं को समझने और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने में उन्होंने विशेषज्ञता हासिल की है। स्वास्थ्य, जीवनशैली, और समाज से जुड़े मुद्दों पर उनके लेख सटीक और उपयोगी जानकारी प्रदान करते हैं। उनकी लेखनी गहराई से शोध पर आधारित होती है और पाठकों से सहजता से जुड़ने का अनोखा कौशल रखती है।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य लाइफस्टाइल खबरें