रतन टाटा की याद में ऐश्वर्या बेकरीज ने बनाया 7 फुट ऊंचा केक, केक में टाटा के संग दिखा कुत्ता टीटो
रतन टाटा की याद में ऐश्वर्या बेकरीज ने बनाया 7 फुट ऊंचा केक, केक में टाटा के संग दिखा कुत्ता टीटो
Authored By: अंशु सिंह
Published On: Saturday, December 28, 2024
Updated On: Saturday, December 28, 2024
तमिलनाडु स्थित ऐश्वर्या बेकरीज ने देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति रतन टाटा की याद में 7 फुट ऊंचा एक केक बनाया है, जिसमें टाटा को उनके प्यारे कुत्ते के साथ दिखाया गया है। बेकरी के वार्षिक क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए बनाए गए इस केक में टाटा को नीली शर्ट और ग्रे पैंट में दिखाया गया है। वे अपने जर्मन शेफर्ड कुत्ते, टीटो से हाथ मिलाते हुए मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। टीटो के मुंह में एक गेंद भी है।
Authored By: अंशु सिंह
Updated On: Saturday, December 28, 2024
ऐश्वर्या बेकरीज हर साल क्रिसमस के मौके पर किसी बड़ी शख्शियत का केक बनाती है। इस साल बेकरी द्वारा तैयार किए गए केक में 60 किलो चीनी और 250 अंडों का प्रयोग किया गया है। केक में टाटा की आकृति बनाई गई है। जैसा कि सभी जानते है कि उन्हें जानवरों से कितना प्रेम था, तो केक में भी उस प्रेम को प्रदर्शित किया गया है। यह शानदार केक बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित कर रहा है। लोग बेकरी के बाहर पोज दे रहे हैं और तस्वीरें ले रहे हैं। आइस केक को पूरे क्रिसमस सीजन में प्रदर्शित रहेगी।
सोशल मीडिया पर फैलाते थे आवारा कुत्तों के प्रति जागरूकता
रतन टाटा जानवरों के प्रति अपने स्नेह के लिए जाते थे। उनके पास दो कुत्ते थे। एक जर्मन शेफर्ड था- टीटो और दूसरा एक आवारा कुत्ता ‘गोवा’ था। टाटा ग्रुप के मुख्यालय-बॉम्बे हाउस में लावारिस कुत्तों को हमेशा हर प्रकार की सुविधा दी जाती थी। यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी वे आवारा कुत्तों के साथ सहानुभूति दिखाने की अपील करने के साथ उनके कल्याण की वकालत करते थे। उन्होंने मुंबई में पशुओं के एक छोटे अस्पताल की भी स्थापना की है, जो उनका आखिरी वेंचर था। इस अस्पताल में 200 से अधिक बेड और सारे आधुनिक उपकरण हैं।
वसीयत में भी रखा कुत्ते टीटो का ध्यान
पशु प्रेम की एक और बानगी रतन टाटा की वसीयत में भी दिखाई दी। अपनी मृत्यु से पहले वे सुनिश्चित कर गए कि उनके जाने के बाद उनके पालतू कुत्ते टीटो का हर हाल में खयाल रखा जा सके। उन्होंने अपनी वसीयत में जर्मन शेफर्ड डॉग टीटो की देखभाल की जिम्मेदारी अपने रसोइए राजन शॉ को दी है। इसके लिए अच्छी खासी रकम भी छोड़ी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा अपने पीछे करीब 10 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़ कर गए हैं। याद रहे कि टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का 86 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था।
यह भी पढ़ें

news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।