Lifestyle News
Kedarnath Dham Yatra 2025 : एक बार फिर शुरू हो चुकी है केदारनाथ धाम यात्रा, 11 लाख से अधिक भक्त लगा चुके हैं बाबा के दरबार में हाज़िरी
Authored By: स्मिता
Published On: Friday, September 20, 2024
Last Updated On: Friday, August 1, 2025
चारों धामों में अब तक 35 लाख 36 हजार 986 तीर्थयात्री हाजिरी लगा चुके हैं। केदारनाथ धाम जैसी विषम भौगोलिक परिस्थिति वाले क्षेत्र में तीर्थयात्रियों को सरकार से लेकर प्रशासन स्तर पर बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है।
Authored By: स्मिता
Last Updated On: Friday, August 1, 2025
उत्तराखंड की विश्वविख्यात चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra 2025) एक बार फिर सुचारू रूप से शुरू हो गई है। अब तक चारधाम यात्रा में 35 लाख 36 हजार 986 तीर्थयात्रियों ने हाजिरी लगाई है। भक्तों के बीच सबसे अधिक क्रेज केदारनाथ धाम को लेकर है। समुद्र तल से 3584 मीटर की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम में अब तक 11 लाख 45 हजार 897 तीर्थयात्री शीश नवा चुके हैं। केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा सही से काम कर रही है। वहीं पैदल यात्रा के लिए सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग सुचारू (Kedarnath Dham Yatra 2025) है।
आस्था पथ परअधिक चल रहे तीर्थयात्री
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के ड्यूटी ऑफिसर व प्रमुख निजी सचिव एसके अग्रवाल की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, चारों धामों में अब तक 35 लाख 36 हजार 986 तीर्थयात्री हाजिरी लगा चुके हैं। केदारनाथ धाम जैसी विषम भौगोलिक परिस्थिति वाले क्षेत्र में तीर्थयात्रियों को सरकार से लेकर प्रशासन स्तर पर बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। इस बार यात्रियों को सबसे अधिक मदद आस्था पथ से मिल रही है। पैदल मार्ग और धाम में जगह-जगह बनाए गए रेन शेल्टर भी यात्रियों के लिए मददगार साबित हो रहे हैं। यात्रियों को पैदल मार्ग और धाम में एलईडी टीवी के जरिए मौसम, स्वास्थ्य सहित अन्य लाभकारी जानकारियां लगातार दी जा रही हैं। सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरी यात्रा पर नजर रखी जा रही है। पैदल मार्ग पर साफ-सफाई की भी अच्छी व्यवस्था की गई है।
सरकार अलर्ट सुरक्षा जवान मुस्तैद
चारधाम यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रशासन का भी पूरा ध्यान है। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है। सभी विभाग अलर्ट मोड पर हैं। खासकर केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा जवान मुस्तैदी से जुटे हुए हैं।
(हिन्दुस्थान समाचार के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें : True Devotion of God : कैसे करें ईश्वर की सच्ची भक्ति, इन 5 उपायों की ली जा सकती है मदद

















