अपने जीवन को सुधारना है आजादी का सच्चा अर्थ : सद्गुरु जग्गी वासुदेव

Authored By: स्मिता

Published On: Friday, August 8, 2025

Last Updated On: Tuesday, August 19, 2025

Sadhguru on Freedom – सद्गुरु जग्गी वासुदेव का जीवन सुधार और आजादी पर संदेश.
Sadhguru on Freedom – सद्गुरु जग्गी वासुदेव का जीवन सुधार और आजादी पर संदेश.

सद्गुरु जग्गी वासुदेव के अनुसार, अपने जीवन को सुधारना और आत्मिक विकास करना ही आजादी का असली अर्थ है. वे बताते हैं कि स्वतंत्रता केवल बाहरी परिस्थितियों से नहीं, बल्कि भीतर की शांति और जागरूकता से आती है.

Authored By: स्मिता

Last Updated On: Tuesday, August 19, 2025

Sadhguru on Freedom: आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव के अनुसार, दूसरों से अपेक्षा रखने का मतलब है कि आप उनके जीवन को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं. आप आजाद (Independence Day 2025) होना चाहते हैं, तो दूसरों की बजाय अपना जीवन सुधारने की कोशिश करें.

देश को आजाद हुए 78 वर्ष बीतने को है, पर हम आजादी का सही अर्थ समझने में असमर्थ हैं आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव आजादी को अपनी पसंद के अनुसार कुछ भी करने की क्षमता के रूप में नहीं देखते हैं. वे बताते हैं कि अपनी जिम्मेदारी समझकर कार्य करना और उसमें आनंद महसूस करना ही सच्ची आजादी (Independence Day 2025) है.

सद्गुरु इस बात पर जोर देते हैं कि सच्ची आजादी आवेगों पर काम करने में नहीं, बल्कि अपने कार्यों और विकल्पों पर नियंत्रण रखने और उनके परिणामों के प्रति जागरूक होने में है. वे आजादी को आध्यात्मिकता का एक लक्ष्य मानते हैं. यह किसी भी सीमा से मुक्त होकर असीम अनुभव लेने की ओर बढ़ना है.

दूसरों के जीवन को सुधारना है गुलामी

दूसरों से अपेक्षा रखने का मतलब है कि आप व्यक्ति के जीवन को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं. अपने जीवन को सुधारें, यही आजादी है. दूसरों के जीवन को सुधारने को गुलामी कहते हैं. एक बार जब आप गुलामी में पड़ जाते हैं, तो यह क्रम चलता रहता है.

आजादी की चाबी

एक बार जब आप अपने आस-पास किसी को गुलाम बनाने की कोशिश करते हैं, तो आपको यह समझ लेना चाहिए कि अनजाने में आप भी गुलाम बन गए हैं’ आपने एक पुलिसवाले को अपनी कलाई पर हथकड़ी पहनाने और एक अपराधी को भी चलते देखा होगा. खैर दोनों को हथकड़ी लगी है. दोनों को जंजीरों से जकड़ा गया है. बस अलग यह है कि उसके पास चाबी है. आप कभी नहीं जानते कि आप चाबी खो सकते हैं.
लोगों को गुलाम मत बनाइए। यह अपेक्षा मत रखिए कि लोगों को वैसा ही होना चाहिए जैसा आप सोचते हैं कि उन्हें होना चाहिए. अपने जीवन को ठीक करने का अर्थ है स्वतंत्रता.

स्वयं को करें ठीक (Self Care)

अपने जीवन को ठीक करने का अर्थ है विकास. अपने जीवन को ठीक करने का अर्थ है मुक्ति. हर कोई मुक्ति चाहता है. दूसरों को ठीक करने का मतलब है कि आप गुलामी चाहते हैं. सही मायने में गुलामी कोई नहीं चाहता है. इसलिए खुद को ठीक करने की कोशिश करें, न कि दूसरों को.
यह भी पढ़ें :- Prayer and Tears in Temple : मंदिर में प्रार्थना करते समय क्यों आ जाते हैं आंखों में आंसू

About the Author: स्मिता
स्मिता धर्म-अध्यात्म, संस्कृति-साहित्य, और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर शोधपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता में एक विशिष्ट नाम हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव समसामयिक और जटिल विषयों को सरल और नए दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करने में उनकी दक्षता को उजागर करता है। धर्म और आध्यात्मिकता के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और साहित्य के विविध पहलुओं को समझने और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने में उन्होंने विशेषज्ञता हासिल की है। स्वास्थ्य, जीवनशैली, और समाज से जुड़े मुद्दों पर उनके लेख सटीक और उपयोगी जानकारी प्रदान करते हैं। उनकी लेखनी गहराई से शोध पर आधारित होती है और पाठकों से सहजता से जुड़ने का अनोखा कौशल रखती है।
Leave A Comment

अन्य लाइफस्टाइल खबरें